यूपी लेखपाल सिलेबस 2022 – यूपीएसएसएससी लेखपाल नवीनतम पाठ्यक्रम एवं परीक्षा पैटर्न हिंदी में डाउनलोड करें।

UP Lekhpal Syllabus 2022 in Hindi – उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती 2022 के लिए स्वीकृत परीक्षा योजना और पाठ्यक्रम ( यूपी लेखपाल सिलेबस 2022 ) जारी कर दिया है। इस वेब-पेज पर उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती परीक्षा सिलेबस 2021 हिंदी भाषा में मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। वे अभ्यर्थी जो उत्तर प्रदेश राजस्व लेखपाल भर्ती 2022 में अप्लाई करने वाले है और जो आवेदक यूपीएसएसएससी लेखपाल लिखित परीक्षा 2021-22 की तैयारी कर रहे हैं, तो वे उम्मीदवार यूपी लेखपाल परीक्षा पैटर्न 2022 और यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा मॉडल पेपर 2022 डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, इस वेब-पेज के माध्यम से नवीनतम परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम से सम्बंधित विभागीय सूचना प्राप्त कर सकते है। यूपी लेखपाल पाठ्यक्रम 2022 से सम्बंधित जानकारी जैसे प्रश्नो की संख्या, विषय, परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया इत्यादि निम्नवत है।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती परीक्षा प्रणाली में बदलाव किया है। अब लेखपाल पदों पर नियुक्ति हेतु कोई साक्षात्कार नहीं होगा केवल लिखित परीक्षा के आधार पर ही चयन किया जायेगा। आयोग ने यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा-2022 के लिए स्वीकृत यूपी लेखपाल पाठ्यक्रम और नवीनतम परीक्षा पैटर्न अपनी ऑफिसियल वेबसाइट यानी www.upsssc.gov.in पर उपलब्ध करा दिया है।

यूपी लेखपाल सिलेबस 2022 हिंदी में – अवलोकन :

उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती परीक्षा सिलेबस 2022
आयोग का नाम : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC).
परीक्षा का नाम : यूपीएसएसएससी लेखपाल मुख्य परीक्षा-2022
विज्ञापन संख्या : निर्दिष्ट नहीं है।
रिक्तियों की संख्या : 8085 पोस्ट्स ।
पद का नाम : राजस्व लेखपाल।
आर्टिकल का प्रकार : सिलेबस
परीक्षा की तिथि 19 जून 2022 (रविवार)
ऑफिसियल वेबसाइट : www.upsssc.gov.in

UPSSSC Lekhpal चयन प्रक्रिया : लेखपाल पदों पर नियुक्ति हेतु उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन पर आधारित होगा।

यूपी लेखपाल परीक्षा पैटर्न एवं पाठ्यक्रम 2022 :

परीक्षा पैटर्न – उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती लिखित परीक्षा हेतु परीक्षा पैटर्न निम्नानुसार है :

  • लिखित परीक्षा एक पाली की होगी।
  • लिखित परीक्षा में 100 अंकों का एक पेपर होगा।
  • परीक्षा के प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।
  • प्रत्येक भाग में 25 प्रश्न होंगे, प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित है।
  • लिखित परीक्षा ऑनलाइन/ ऑफलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी।
  • परीक्षा समयावधि 2 घंटा की होगी।
  • लिखित परीक्षा में गलत उत्तर के लिए कोई निगेटिव मार्किंग होगी, जो प्रश्न के पूर्णांक का 1/4 अंक (25 प्रतिशत) होगी।

लेखपाल (सामान्य चयन) प्रतियोगितात्मक परीक्षा-2022 हेतु परीक्षा पैटर्न तथा विषय वस्तु निम्न प्रकार होगा :

विषय का नाम  प्रश्नों / अंकों की संख्या समयावधि
सामान्य हिंदी (General Hindi) 25 2 घंटा (120 Minutes)
गणित (Mathematics) 25
सामान्य  ज्ञान (General Knowledge) 25
ग्राम समाज एवं विकास (Village Society & Development) 25
कुल योग 100

यूपी लेखपाल सिलेबस 2022 हिंदी में (UP Lekhpal Syllabus 2021 in Hindi) :

सामान्य हिंदी (General Hindi) : अलंकार, रस, समास, संधि विच्छेद, पर्यायवाची शब्द, विलोम शब्द , तत्सम एवं तद्भव शब्द, वाक्यांशों के लिए एक शब्द निर्माण, लोकोक्तियां एवं मुहावरे, वाक्य संशोधन, लिंग, वचन, कारक, वर्तनी, त्रुटि से सम्बंधित अनेकार्थी शब्द।

उत्तर प्रदेश लेखपाल सिलेबस 2022 : गणित (Mathematics) :

  • अंकगणित और संख्यात्मक क्षमता (Arithmetic & Numerical Ability) : संख्या पद्धति, प्रतिशत, लाभ-हानि, आकड़ों का वर्गीकरण, आवृत्ति, सारणीयन, बराम्बता बंटन, संचयी बराम्बता ,दण्ड चार्ट, पाई चार्ट, आयत चित्र, बराम्बता बहुभज,  केंद्रीय माप, समांतर माध्य, माध्यमिक एवं बहुलक |
  • बीजगणित (Algebra) : लघुत्तम समापवत्य एवं महत्व समापवत्य और अन्य संबंध, युगपत समीकरण, द्विघात समीकरण, गुणनखंड, क्षेत्रफल प्रमेय |
  • ज्यामिति (Geometry) : त्रिभुज एवं पाइथागोरस प्रमेय, आयत, वर्ग  ट्रेपेज़ियम, परिधि और समांतर क्षेत्र का क्षेत्रफल, परिधि और वृत्त का क्षेत्र।

सामान्य  ज्ञान (General Knowledge) : र्राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय महत्व की सामयिक घटनाएं, भारत का इतिहास ,भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, राज्यव्यवस्था एवं अर्थव्यवस्था, विश्व भूगोल तथा जनसंख्या, सामान्य विज्ञान के दृष्टिकोण से दैनिक जीवन में होने वाली घटनाओं से सम्बंधित प्रश्न।

ग्राम समाज एवं विकास (Village Society & Development) : ग्राम विकास भारत का सम्मान है, ग्राम विकास कार्यक्रम और प्रबंधन, ग्राम विकास अनुसंधान, ग्राम स्वास्थ्य योजनाएं, ग्राम सामाजिक विकास, ग्राम विकास और भूमि सुधार।

कंप्यूटर ज्ञान (Computer Knowledge) : कंप्यूटर बुनियादी बातें (Computer Fundamentals),  विंडोज (MS-Windows) : Windows-7, 8 & 10, MS-Office: वर्ड प्रोसेसिंग (MS-Word), स्प्रेड शीट (MS-Excel), प्रस्तुति ज्ञान (MS-PowerPoint), एमएस एक्सेस (MS-Access), इंटरनेट पर उपलब्ध इंटरनेट सेवाओं का उपयोग (Usage of Internet Services available on Internet), इनपुट और आउटपुट डिवाइस (Input & Output Devices).

यूपीएसएसएससी उत्तर प्रदेश लेखपाल पाठ्यक्रम 2022 – आवश्यक लिंक :

Important Links Area
सिलेबस डाउनलोड लिंक डाउनलोड करें
भर्ती विवरण लिंक यूपी लेखपाल भर्ती 2022
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण निर्देश – सभी उम्मीदवारों से अनुरोध किया जाता है कि उत्तर प्रदेश लेखपाल सिलेबस 2022 (UP Lekhpal Syllabus 2022 in Hindi) का मिलान आधिकारिक पाठ्यक्रम से जरूर पढ़ लें। जिससे कोई विसंगति न हो।

निवेदन – आप सभी से निवेदन है कि इस यूपी लेखपाल परीक्षा पैटर्न एवं पाठ्यक्रम लिंक को अपने दोस्तों को WhatsApp ग्रुप, Facebook एवं Twitter या अन्य सोशल चैनलों पर अधिक से अधिक शेयर करें। सरकारी नौकरी दैनिक अपडेट की जानकारी हिंदी में प्राप्त करने के लिए हमारी वेबसाइट (www.rojgarresulthindi.com) से जुड़े रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join TelegramJoin WhatsApp