राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती 2021 – RSMSSB 3896 VDO वैकेंसी रिक्रूटमेंट हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 09 अक्टूबर 2021
Rajasthan Gram Vikas Adhikari Bharti 2021 – राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB), जयपुर ने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के अन्तर्गत ग्राम विकास अधिकारी (VDO) के पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया है। आरएसएमएसएसबी द्वारा राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती 2021 के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं । इस RSMSSB VDO भर्ती 2021 के तहत कुल 3896 पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारम्भ की जाएगी, जिनमें 3222 पद गैर अनुसूचित क्षेत्र (Non-TSP) के लिए तथा 674 पद अनुसूचित क्षेत्र (TSP) के लिए निर्धारित किये गए हैं।
इच्छुक एवं निर्धारित योग्यता वाले उम्मीदवार इस राजस्थान वीडीओ रिक्रूटमेंट 2021 के लिए आरएसएमएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट (www.rsmssb.rajasthan.gov.in) के माध्यम से 10 सितम्बर 2021 से 09 अक्टूबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस RSMSSB ग्राम विकास अधिकारी भर्ती 2021 से सम्बंधित जानकारी जैसे रिक्त पद, पात्रता एवं शैक्षिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।
राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती 2021 की जानकारी हिंदी में :
- भर्ती बोर्ड का नाम : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB)।
- विभाग का नाम : ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, राजस्थान सरकार।
- विज्ञापन संख्या : 04/2021.
- रिक्तियों की संख्या : 3896 पद।
- नौकरी का प्रकार : राजस्थान सरकारी नौकरी।
- आवेदन करने की अवधि : 10 सितम्बर 2021 से 09 अक्टूबर 2021 तक।
- आवेदन करने का तरीका : ऑनलाइन।
- ऑफिसियल वेबसाइट : www.rsmssb.rajasthan.gov.in
- नौकरी का स्थान : राजस्थान।
राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी वैकेंसी 2021 विवरण :
पद का नाम | रिक्त पद | वेतनमान |
ग्राम विकास अधिकारी (VDO) | 3896 | पे मेट्रिक्स लेवल – 06 |
श्रेणी-वार RSMSSB संगणक रिक्ति 2021 विवरण :
श्रेणी का नाम | गैर-अनुसूचित क्षेत्र (Non-TSP) | अनुसूचित क्षेत्र (TSP Area) |
GEN | 1229 | 346 |
EWS | 310 | 00 |
BC | 653 | 00 |
EBC | 148 | 00 |
SC | 493 | 30 |
ST | 367 | 298 |
योग | 3222 | 674 |
कुल योग | 3896 पद |
RSMSSB VDO भर्ती 2021 के लिए पात्रता मानदंड :
शैक्षणिक योग्यता : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण अथवा सरकार द्वारा उसके समतुल्य घोषित अर्हता तथा उसके पास ओ लेवल या उच्च स्तरीय सर्टिफिकेट या कंप्यूटर साइंस या कंप्यूटर अप्लीकेशन में डिप्लोमा या समकक्ष कोर्स होना चाहिए। इसकी अधिक जानकारी के लिए अधिकृत भर्ती विज्ञापन ऑनलाइन अप्लाई करने से पहले अवश्य पढ़ें।
आयु सीमा (01 जनवरी 2022 को) : उम्मीदवार की उम्र 18 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
राष्ट्रीयता : उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया : इस राजस्थान वीडीओ रिक्रूटमेंट 2021 में उम्मीदवारों की नियुक्ति/ चयन लिखित परीक्षा (प्रारम्भिक एवं मुख्य परीक्षा) के आधार पर किया जायेगा। इसकी अधिक जानकारी के लिए आगामी भर्ती विज्ञापन का इंतज़ार करें।
आवेदन शुल्क : सभी उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान राज्य के निर्धारित इ-मित्र कियोस्क या जन सुविधा केंद्र (C.S.C.) अथवा क्रेडिट कार्ड / डेबिट कार्ड / नेट बैंकिंग के माध्यम से करना होगा। श्रेणीवार आवेदन शुल्क इस प्रकार है।
श्रेणी का नाम | आवेदन शुल्क |
GEN/ EWS/ OBC (क्रीमी लेयर) उम्मीदवारों के लिए | ₹ 450/- |
OBC (नॉन क्रीमी लेयर)/ MBC उम्मीदवारों के लिए | ₹ 350/- |
SC/ ST/ PWD उम्मीदवारों के लिए | ₹ 250/- |
राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती 2021 हेतु आवेदन कैसे करें :
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस RSMSSB ग्राम विकास अधिकारी भर्ती 2021 के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (www.rsmssb.rajasthan.gov.in) के माध्यम से या निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नवत निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
RSMSSB VDO Bharti 2021 – महत्वपूर्ण तिथियां :
- ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भ तिथि : 10 सितम्बर 2021.
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 09 अक्टूबर 2021.
- ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 09 अक्टूबर 2021.
- लिखित परीक्षा की तिथि : दिसम्बर 2021 माह में।
RSMSSB VDO Vacancy 2021 Online Form – आवश्यक लिंक :
Important Links Area | |
अधिकृत विज्ञापन लिंक | डाउनलोड करें |
ऑनलाइन आवेदन लिंक | अप्लाई करें |
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए रजिस्ट्रेशन करें | Free Job Alert |
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें | Telegram Group |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | विजिट करें |
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : राजस्थान ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि इस RSMSSB VDO भर्ती 2021 ( Rajasthan Gram Vikas Adhikari Bharti 2021 ) में अप्लाई करने से पूर्व भर्ती से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि ) का विज्ञापन (Advt. – 04/2021) के माध्यम से भलीभांति जाँच कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। कृपया, RSMSSB भर्ती 2021 की अधिक जानकारी के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट (www.rsmssb.rajasthan.gov.in) विजिट करें।