यूपी मुख्य सेविका सिलेबस 2022 – UPSSSC मुख्य सेविका पाठ्यक्रम एवं परीक्षा पैटर्न हिंदी में डाउनलोड करें।

UP Mukhya Sevika Syllabus 2022 in Hindi – प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने उत्तर प्रदेश मुख्य सेविका परीक्षा 2022 के लिए यूपीएसएसएससी मुख्य सेविका सिलेबस 2022 जारी कर दिया है। यदि आप गूगल पर यूपी मुख्य सेविका सिलेबस 2022 की खोज कर रहे है तो आप एक भरोसेमंद सरकारी नौकरी पोर्टल पर आ चुके है। आप सभी को अवगत कराना है कि इस वेब पेज पर आयोग द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम एवं परीक्षा पैटर्न हिंदी में उपलब्ध कराया जा रहा है।

यूपीएसएसएससी मुख्य सेविका मुख्य परीक्षा 2022 की तैयारी कर रहे वे अभ्यर्थी जो उत्तर प्रदेश मुख्य सेविका भर्ती 2022 में अप्लाई कर चुके है, वह उम्मीदवार यूपी मुख्य सेविका परीक्षा पैटर्न 2022 और यूपी मुख्य सेविका पाठ्यक्रम 2022 हिंदी में डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, इस वेब-पेज के माध्यम से परीक्षा की तिथि, नवीनतम परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम से सम्बंधित विभागीय सूचना प्राप्त कर सकते है। उत्तर प्रदेश मुख्य सेविका पाठ्यक्रम 2022 से सम्बंधित जानकारी जैसे प्रश्नो की संख्या, विषय, परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया इत्यादि निम्नवत है।

यूपी मुख्य सेविका सिलेबस 2022 हिंदी में :

  • आयोग का नाम : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC).
  • परीक्षा का नाम : यूपीएसएसएससी मुख्य सेविका मुख्य परीक्षा-2022
  • विज्ञापन संख्या : 05-परीक्षा/2022.
  • रिक्त पदों की संख्या : 2693 पद।
  • पद का नाम : मुख्य सेविका।
  • आर्टिकल का प्रकार : सिलेबस
  • मुख्य परीक्षा की तिथि : जल्द जारी होगी।
  • आधिकारिक वेबसाइट : www.upsssc.gov.in

चयन प्रक्रिया : मुख्य सेविका पदों पर नियुक्ति हेतु उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार  किया जायेगा।

यूपीएसएसएससी मुख्य सेविका परीक्षा पैटर्न एवं पाठ्यक्रम 2022 :

परीक्षा पैटर्न – उत्तर प्रदेश मुख्य सेविका भर्ती परीक्षा-2022 हेतु परीक्षा पैटर्न निम्नानुसार है :

  • लिखित परीक्षा एक पाली में आयोजित होगी।
  • लिखित परीक्षा में 100 अंकों का एक प्रश्न पत्र होगा।
  • परीक्षा में प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित है।
  • प्रश्न पत्र दो भाषाओं (हिंदी एवं अंग्रेजी) में उपलब्ध होगा।
  • परीक्षा ऑनलाइन/ ऑफलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी।
  • परीक्षा समयावधि 2 घंटे (120 मिनट्स) की होगी।
  • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 (1/4) नकारात्मक अंकन किया जायेगा।

यूपीएसएसएससी मुख्य सेविका मुख्य परीक्षा 2022 हेतु परीक्षा पैटर्न तथा विषय वस्तु निम्न प्रकार होगा :

विषय का नाम  प्रश्नों की संख्या निर्धारित कुल अंक समयावधि
विषयगत ज्ञान 100 100 2 घंटा (120 Minutes)

UPSSSC Mukhya Sevika Syllabus 2022 in Hindi :

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा यूपीएसएसएससी मुख्य सेविका मुख्य परीक्षा-2022 हेतु परीक्षा योजना एवं पाठ्यक्रम ( UP Mukhya Sevika Syllabus 2022 in Hindi ) आयोग की आधिकारिक वेबसाइट यानि www.upsssc.gov.in पर प्रकाशित किया चुका है। इच्छुक अभ्यर्थी यूपी मुख्य सेविका पाठ्यक्रम 2022 निम्नवत आलेख से भी प्राप्त कर सकते है।

पाठ्यक्रम
  • मुख्य सेविका की भूमिका एवं जिम्मेदारियां।
  • विवाह, परिवार, जाति लिंग की असमानता, धर्म और भाषाएँ।
  • सामाजिक समस्याएं तथा विशेष रूप से बच्चों और महिलाओं से सम्बंधित मुद्दे।
  • जनसंख्या विस्फोट, जनसंख्या वृद्धि एवं नियंत्रण।
  • गरीबी, दहेज़, घरेलु हिंसा, तलाक, अंतर और अंतर-पीढ़ी संघर्ष, जातिवाद।
  • सामाजिक परिवर्तन तथा सामाजिक नियंत्रण।
  • ऊर्जा, बेसल उपापचय।
  • संतुलित आहार तथा भोजन का कैलोरी मान और वजन प्रबंधन।
  • भोजन के आवश्यक घटक (प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, वसा, विटामिन, खनिज, पानी) : उनके स्रोत, कार्य, आवश्यकताएँ, कमी से होने वाले रोग।
  • गर्भ धारण और गर्भावस्था की जटिलताओं के संकेत, प्रसव, गर्भ धारण के दौरान पुष्टाहार की आवश्यकता, जन्म के चरण, प्रसव के प्रकार, महिला स्वास्थ्य एवं गर्भपात।
  • वृद्धि एवं विकास : शारीरिक विकास, मोटर विकास, भावनात्मक विकास, भाषा विकास, सामाजिक विकास, संज्ञानात्मक विकास।
  • नवजात की देखभाल, स्तनपान के तरीके, कुपोषण एवं पूरक पोषण।
  • जीवन चक्र के दौरान पोषण : शैशावस्था, बचपन, किशोरावस्था, भारत में शिशु मृत्यु दर एवं मातृ मृत्यु दर।
  • खाना पकने के दौरान पोषक तत्वों का संरक्षण, खाद्य पदार्थों के अंकुरण, किण्डवन, खाद्य तालमेल के पोषण मूल्य को बढ़ाने के पारम्परिक तरीके।
  • बल विकास के चरण और विकास को प्रभावित करने वाले कारक।
  • प्रतिरक्षा : प्रतिरक्षण के प्रकार और अनुसूची।
  • रोग : बुखार, डिप्थीरिया, काली खांसी, टिटनेस, पोलियो माइलाइटिस , खसरा, तपेदिक, चिकिन पॉक्स, हेपेटाइटिस, मलेरिया, डेंगू, टाइफाइड, दस्त, कृमि संक्रमण, एनीमिया, कारण, लक्षण तथा इलाज।
  • परामर्श : इसका अर्थ, आवश्यकता एवं तकनीकी, प्रभावी संचार और इसके कौशल।
  • स्वास्थ्य एजेन्सियां : डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ, यूएनएफपीए, यूएनडीपीए, रेडक्रॉस, इंडियन कॉउन्सिल फॉर चाइल्ड वेलफेयर, फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया, आदि।
  • सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम : जन्म से पूर्व, जन्म के पश्चात टीकाकरण।

यूपीएसएसएससी मुख्य सेविका सिलेबस 2022 – आवश्यक लिंक्स :

Important Links Area
सिलेबस डाउनलोड लिंक डाउनलोड करें
भर्ती विवरण लिंक यूपी मुख्य सेविका भर्ती 2022
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु गूगल न्यूज़ फॉलो करें Google News
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें Telegram Channel
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : सभी उम्मीदवारों से अनुरोध किया जाता है कि यूपीएसएसएससी मुख्य सेविका सिलेबस 2022 ( UP Mukhya Sevika Syllabus in Hindi 2022 ) का मिलान आधिकारिक पाठ्यक्रम से जरूर कर लें। जिससे कोई विसंगति न हो। UPSSSC मुख्य सेविका परीक्षा का सिलेबस 2022 (यूपी मुख्य सेविका सिलेबस 2022) एवं यूपी मुख्य सेविका परीक्षा पैटर्न 2022 की अधिक जानकारी के लिए सभी उम्मीदवारों को आयोग की अधिकृत वेबसाइट (www.upsssc.gov.in) को विजिट करने की सलाह दी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

DMCA.com Protection Status