उत्तराखंड समीक्षा अधिकारी भर्ती 2023 – UKPSC 137 समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी वैकेंसी हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 29 सितम्बर 2023

Uttarakhand Samiksha Adhikari Bharti 2023 – उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने उत्तराखण्ड सचिवालय/उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग/ राजस्व परिषद कार्यालय में समूह ‘ग’ के अन्तर्गत समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी (RO/ARO) के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु विस्तृत विज्ञापन जारी कर दिया है। यूकेपीएससी द्वारा उत्तराखंड समीक्षा अधिकारी भर्ती 2023 के लिए पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। इस उत्तराखंड आरओ एआरओ भर्ती 2023 के तहत कुल 137  रिक्तियां अधिसूचित की गयीं हैं, जिनमें 69 पद समीक्षा अधिकारी तथा 68 पद सहायक समीक्षा अधिकारी से शामिल है।

इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी इस उत्तराखंड समीक्षा अधिकारी वैकेंसी 2023 के लिए उत्तराखण्ड पब्लिक सर्विस कमीशन ऑनलाइन एप्लीकेशन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट (www.ukpsc.net.in) के माध्यम से 08 सितम्बर 2023 से 29 सितम्बर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस UKPSC समीक्षा अधिकारी भर्ती 2023 से सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आवेदन का तरीका इत्यादि की जानकारी निम्नवत है।

उत्तराखंड समीक्षा अधिकारी भर्ती 2023 की जानकारी हिंदी में :

  • विभाग का नाम : उत्तराखण्ड सचिवालय/ यूकेपीएससी/ राजस्व परिषद कार्यालय।
  • भर्ती आयोग का नाम : उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (UKPSC)।
  • परीक्षा का नाम : समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा-2023.
  • विज्ञापन संख्या : A-1/E-3/DR(RO/ARO)/2023.
  • रिक्त पदों की संख्या : 137 पद।
  • पद का स्वरूप : स्थायी समूह ‘ग’।
  • नौकरी का प्रकार : उत्तराखंड सरकारी नौकरी
  • आवेदन करने की अवधि : 08 सितम्बर 2023 से 29 सितम्बर 2023 तक।
  • आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
  • आधिकारिक वेबसाइट : www.psc.uk.gov.in
  • नौकरी का स्थान : उत्तराखण्ड।

उत्तराखंड समीक्षा अधिकारी वैकेंसी 2023 विवरण :

पद का नाम रिक्त पद वेतनमान
समीक्षा अधिकारी (RO) 69 ₹ 47600 – 151100/- + ग्रेड पे 4800/- (लेवल-8
सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) 68 ₹ 44900 – 142400/- + ग्रेड पे 4600/- (लेवल-7)
कुल योग 137 पद

श्रेणी-वार UKPSC एग्जीक्यूटिव ऑफिसर वैकेंसी 2023 विवरण :

श्रेणी का नाम समीक्षा अधिकारी सहायक समीक्षा अधिकारी
अनारक्षित (UR) 48 33
अनुसूचित जाति (SC) 09 16
अनुसूचित जनजाति (ST) 01 01
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 05 12
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 06 06
कुल योग 69 पद 68 पद

Uttarakhand Samiksha Adhikari Bharti 2023 के लिए पात्रता मानदंड :

अनिवार्य शैक्षिक अर्हता : अभ्यर्थी को भारत में विधि द्वारा किसी विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण अथवा मान्यता प्राप्त इसके समकक्ष कोई अर्हता होनी चाहिए। इसकी अधिक जानकारी के लिए यूकेपीएससी द्वारा जारी किये गए विस्तृत भर्ती विज्ञापन को आवेदन से पूर्व अवश्य पढ़ें।

आयु सीमा (01 जुलाई 2023 को) : अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु 42 वर्ष होनी चाहिए।

राष्ट्रीयता : उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इस उत्तराखंड समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती 2023 ( UKPSC RO ARO Bharti 2023 ) में उक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षाकार के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : सभी आवेदकों को निर्धारित परीक्षा शुल्क (आवेदन शुल्क + प्रोसेसिंग शुल्क टैक्स सहित) का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग) से करना होगा। कैटेगरी वाइज  आवेदन शुल्क निम्न प्रकार है :

कैटेगरी देय शुल्क
GEN, EWS और OBC उम्मीदवारों के लिए : ₹ 172.30/-
उत्तराखंड के SC/ ST उम्मीदवारों के लिए : ₹ 82.30/-
दिव्यांग (PH) अभ्यर्थियों के लिए : ₹ 22.30/-
उत्तराखण्ड प्रभावित/ अनाथ बच्चे के लिए Nill

उत्तराखंड आरओ एआरओ भर्ती 2023 हेतु आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस उत्तराखंड समीक्षा अधिकारी भर्ती 2023 के लिए उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ऑनलाइन आवेदन पोर्टल की अधिकृत वेबसाइट (www.ukpsc.net.in) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नलिखित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

UKPSC RO ARO Bharti 2023 – महत्वपूर्ण तिथियाँ :

  • विज्ञापन प्रकाशन की तिथि : 08 सितम्बर 2023.
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि : 08 सितम्बर 2023.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 29 सितम्बर 2023.
  • परीक्षा शुल्क ऑनलाइन भुगतान की अंतिम तिथि : 29 सितम्बर 2023.

Uttarakhand Samiksha Adhikari Vacancy 2023 Online Form – महत्वपूर्ण लिंक्स :

Important Links Area
विस्तृत भर्ती विज्ञापन लिंक डाउनलोड करें
भर्ती अधिसूचना लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें (Active Now)
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप से जुडें Telegram Group
नवीनतम सरकारी भर्ती लिंक Rojgar Result
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : उत्तराखंड राज्य में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों जो उत्तराखण्ड के निवासी है से आग्रह किया जाता है कि इस UKPSC समीक्षा अधिकारी भर्ती 2023Uttarakhand Samiksha Adhikari Bharti 2023 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का अधिकृत विज्ञापन के माध्यम से भलीभांति अवलोकन/ पुष्टि कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। अन्य UKPSC भर्ती 2023 की अधिक जानकारी के लिए कृपया, उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग की अधिकृत वेबसाइट (www.psc.uk.gov.in) विजिट करें।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status