उत्तराखंड ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2023 – 889 जीडीएस वैकेंसी हेतु ऑनलाइन आवेदन करें। अंतिम तिथि 16 फरवरी 2023
Uttarakhand Gramin Dak Sevak Bharti 2023 – भारतीय डाक विभाग (इंडिया पोस्ट) ने उत्तराखंड पोस्टल सर्कल के अंतर्गत ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) के रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी किया है। इंडिया पोस्ट द्वारा इस उत्तराखंड ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2023 के लिए 10वीं पास भारतीय उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस उत्तराखंड पोस्टल सर्कल जीडीएस भर्ती 2023 के तहत कुल 889 रिक्तियां अधिसूचित की गयीं हैं, जिनमें ब्रांच पोस्टमास्टर, असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर और डाक सेवक के पद शामिल है।
इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इस उत्तराखंड ग्रामीण डाक सेवक वैकेंसी 2023 के लिए इंडिया पोस्ट की अधिकृत वेबसाइट (www.indiapostgdsonline.gov.in) के माध्यम से 27 जनवरी 2023 से 16 फरवरी 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस उत्तराखंड डाक विभाग जीडीएस भर्ती 2023 से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।
उत्तराखंड ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2023 की जानकारी हिंदी में :
- विभाग का नाम : भारतीय डाक (India Post)।
- सर्कल का नाम : उत्तराखंड पोस्टल सर्किल।
- पदों की संख्या : 889 पद।
- पद का नाम : ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस)।
- नौकरी का प्रकार : उत्तराखण्ड सरकारी नौकरी।
- आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
- आवेदन करने की तिथि : 27 जनवरी 2023 से 16 फरवरी 2023 तक।
- आधिकारिक वेबसाइट : www.indiapostgdsonline.gov.in
- नौकरी का स्थान : उत्तराखंड।
उत्तराखंड ग्रामीण डाक सेवक वैकेंसी 2023 विवरण :
पद का नाम | रिक्तियों की संख्या | वेतनमान |
ग्रामीण डाक सेवक (GDS) | 889 | ₹ 10,000/- & ₹ 12,000/- |
श्रेणी-वार उत्तराखंड पोस्टल सर्कल जीडीएस वैकेंसी 2023 विवरण :
श्रेणी का नाम | रिक्तियों की संख्या |
EWS | 83 |
OBC | 102 |
PWD-A | 11 |
PWD-B | 08 |
PWD-C | 06 |
SC | 155 |
ST | 26 |
UR | 498 |
कुल योग | 889 पद |
Uttarakhand Gramin Dak Sevak Bharti 2023 के लिए पात्रता मापदंड :
शैक्षणिक अर्हता : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा (मैट्रिकुलेशन) में अंगेजी और गणित विषय के साथ पास होना अनिवार्य है और 10वीं तक स्थानीय भाषा पढ़ा होना चाहिए।
आयु सीमा : उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 16 फरवरी 2023 से की जाएगी।
राष्ट्रीयता : भारतीय।
चयन प्रक्रिया : इस उत्तराखंड डाक विभाग जीडीएस भर्ती 2023 में उम्मीदवार का चयन 10वीं/ मैट्रिक में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जायेगा।
आवेदन शुल्क : अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के पुरुष आवेदकों को आवेदन शुल्क ₹ 100/- का भुगतान किसी भी प्रधान डाकघर के माध्यम से करना होगा। एससी/एसटी, दिव्यांगों और महिलाओं को आवेदन शुल्क में छूट दी गयी है।
उत्तराखंड पोस्टल सर्कल जीडीएस भर्ती 2023 हेतु आवेदन कैसे करें :
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस उत्तराखंड ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2023 के लिए भारतीय डाक विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट (www.indiapostgdsonline.gov.in) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नलिखित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
Uttarakhand Postal Circle GDS Bharti 2023 – महत्वपूर्ण तिथियाँ :
- ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भिक तिथि : 27 जनवरी 2023.
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 16 फरवरी 2023.
Uttarakhand Gramin Dak Sevak Vacancy 2023 Online Form – महत्वपूर्ण लिंक्स :
Important Links Area | |
विस्तृत विज्ञापन लिंक | डाउनलोड करें |
ऑनलाइन आवेदन लिंक | अप्लाई करें |
डिवीज़न वार रिक्ति विवरण लिंक | डाउनलोड करें |
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए रजिस्टर करें | फ्री जॉब अलर्ट |
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप से जुडें | Telegram Channel |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | विजिट करें |
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : उत्तराखंड डाक विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे 10वीं पास भारतीय उम्मीदवारों से अनुरोध किया जाता है कि इस उत्तराखंड डाक विभाग जीडीएस भर्ती 2023 ( Uttarakhand Gramin Dak Sevak Bharti 2023 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, परीक्षा शुल्क इत्यादि) का आधिकारिक विज्ञापन के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/अध्ययन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2023 की अधिक जानकारी के लिए कृपया, भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट (www.indiapostgdsonline.gov.in) विजिट करें।