इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2023 – 40889 ग्रामीण डाक सेवक वैकेंसी हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 16 फरवरी 2023

India Post GDS Bharti 2023 – भारतीय डाक (इंडिया पोस्ट) ने देश के 34 राज्यों में ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर नियुक्ति/ चयन हेतु अधिसूचना जारी की है। विभाग द्वारा इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2023 के लिए 10 वीं पास भारतीय उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस भारतीय डाक जीडीएस भर्ती 2023 के तहत कुल 40889 रिक्तियां अधिसूचित की गयीं हैं।

इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी इंडिया पोस्ट जीडीएस रिक्रूटमेंट 2023 के लिए इंडिया पोस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट (www.indiapostgdsonline.gov.in) के माध्यम से निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भारतीय डाक ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2023 से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2023 की जानकारी हिंदी में :

  • विभाग का नाम : भारतीय डाक (India Post)।
  • विज्ञापन संख्या : निर्दिष्ट नहीं है।
  • रिक्त पदों की संख्या : 40889 पद।
  • नौकरी का प्रकार : केंद्रीय सरकारी नौकरी
  • आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
  • आवेदन करने की अवधि : 27 जनवरी 2023 से 16 फरवरी 2023 तक।
  • आधिकारिक वेबसाइट : www.indiapostgdsonline.gov.in
  • नौकरी का स्थान : पूरे भारत में।

इंडिया पोस्ट जीडीएस वैकेंसी 2023 विवरण :

पोस्ट का नाम रिक्तियों की संख्या वेतनमान
ग्रामीण डाक सेवक (GDS) 40889 ₹ 10,000 – 12,000/-

सर्किल वाइज भारतीय डाक ग्रामीण डाक सेवक रिक्ति 2023 विवरण :

ग्रामीण डाक सेवक वैकेंसी 2023

India Post GDS Bharti 2023 के लिए पात्रता मानदंड :

शैक्षणिक अर्हता : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा में अंगेजी और गणित विषय के साथ पास होना अनिवार्य है और 10वीं तक स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए।

आयु सीमा : 16 फरवरी, 2023 को उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए।

राष्ट्रीयता : उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इस इंडिया पोस्ट जीडीएस रिक्रूटमेंट 2023 में उम्मीदवार का चयन 10वीं/ मैट्रिक में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के पुरुष आवेदकों को आवेदन शुल्क ₹ 100/- का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। एससी/एसटी, दिव्यांगों और सभी वर्गों की महिला अभ्यर्थियों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

भारतीय डाक जीडीएस भर्ती 2023 हेतु आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2023 के लिए भारतीय डाक विभाग की अधिकृत वेबसाइट (www.indiapostgdsonline.gov.in) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नलिखित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

India Post GDS Recruitment 2023 – महत्वपूर्ण तिथियाँ :

  • ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ होने की तिथि : 27 जनवरी 2023.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 16 फरवरी 2023.
  • आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 16 फरवरी 2023.

India Post GDS Vacancy 2023 Online Form – महत्वपूर्ण लिंक :

Important Links Area
विस्तृत भर्ती अधिसूचना लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक रजिस्ट्रेशन | लॉगिन करें
सर्कल वार रिक्ति विवरण लिंक डाउनलोड करें
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए गूगल न्यूज़ फॉलो करें Google News
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप से जुडें Telegram Channel
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : भारतीय डाक विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे 10वीं पास भारतीय उम्मीदवारों से अनुरोध किया जाता है कि इस भारतीय डाक ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2023 ( India Post GDS Bharti 2023 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, परीक्षा शुल्क इत्यादि) का आधिकारिक विज्ञापन के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/अध्ययन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

DMCA.com Protection Status