एनडीएमसी भर्ती 2021 – NDMC 276 गेस्ट टीचर वैकेंसी रिक्रूटमेंट ऑनलाइन आवेदन करें। अंतिम तिथि 04 & 08 जनवरी 2021

NDMC Bharti 2021 Online Form – उत्तरी दिल्ली नगर निगम (NDMC) ने शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT), ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT), असिस्टेंट टीचर, प्राइमरी टीचर एवं विभिन्न पदों पर पारिश्रमिक आधारित नियुक्ति हेतु भर्ती अधिसूचना जारी की है। निगम द्वारा एनडीएमसी अतिथि शिक्षक भर्ती 2021 के लिए योग्य महिला एवं पुरुष उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। इस एनडीएमसी भर्ती 2021 के तहत  कुल 276 रिक्तियां अधिसूचित की गयी हैं, जिनमें 78 पद नवयुग स्कूल तथा 198 पद एनडीएमसी स्कूल के लिए निर्धारित हैं।

इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी इस एनडीएमसी रिक्रूटमेंट 2021 के लिए उत्तरी दिल्ली नगर निगम की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से निर्धारित तिथिओं में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस NDMC भर्ती 2021 (एनडीएमसी गेस्ट टीचर रिक्रूटमेंट 2021) से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्त पद, शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत हैं।

एनडीएमसी भर्ती 2021 की जानकारी हिंदी में :

  • नगर निगम का नाम : उत्तरी दिल्ली नगर निगम (NDMC)।
  • विभाग का नाम : नई दिल्ली शिक्षा विभाग।
  • रिक्तियों की कुल संख्या : 276 पद।
  • नौकरी का प्रकार : दिल्ली सरकारी नौकरी
  • आवेदन करने की तिथि : 21 & 25 दिसंबर 2020 से 04 & 08 जनवरी 2021 तक।
  • आवेदन करने का तरीका : ऑनलाइन।
  • आधिकारिक वेबसाइट : www.ndmc.gov.in
  • नौकरी का स्थान : नई दिल्ली।

पद-वार एनडीएमसी वैकेंसी 2020-21 विवरण :

पद का नाम रिक्त पदों की संख्या वेतनमान (सैलरी)
नवयुग स्कूल एजुकेशनल सोसाइटी रिक्ति विवरण : 78 पद
पीजीटी (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर) 19 ₹ 1445/- प्रति दिन
टीजीटी (ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर) 14 ₹ 1403/- | ₹ 1050/-प्रति दिन
प्राइमरी टीचर (ऐकडेमिक) 29 ₹ 1364/- प्रति दिन
प्राइमरी टीचर (एक्टिविटीज) 08
लेबोरेटरी असिस्टेंट 08 ₹ 1050/-प्रति दिन
एनडीएमसी स्कूल रिक्ति विवरण : 198 पद
पीजीटी (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर) 42 ₹ 1445/- प्रति दिन
टीजीटी (ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर) 50 ₹ 1403/- प्रति दिन
असिस्टेंट टीचर (प्राइमरी) 79 ₹ 1364/- प्रति दिन
सीनियर लाइब्रेरियन 02 ₹ 1403/- प्रति दिन
लैब असिस्टेंट 14 ₹ 1550/- प्रति दिन
आईटी असिस्टेंट 11
कुल योग 276 पद

एनडीएमसी अतिथि शिक्षक भर्ती 2021 के लिए पात्रता मानदंड :

एनडीएमसी गेस्ट टीचर जॉब्स के लिए शैक्षणिक अर्हता :

  • पीजीटी पोस्ट के लिए : B.Ed के साथ किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री।
  • टीजीटी पोस्ट के लिए : किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 45% अंकों के साथ स्नातक उत्तीर्ण।
  • असिस्टेंट टीचर/ प्राइमरी टीचर के लिए : सीनियर सेकेंडरी (10 +2) अथवा स्नातक के साथ बी.एड. या बी.एड. के साथ स्पेशल एजुकेशन में 2 साल का डिप्लोमा।

Note : अन्य पदों की शैक्षणिक योग्यता के लिए अधिकृत भर्ती अधिसूचना ध्यानपूर्वक पढ़ें।

आयु सीमा : पद वार अधिकतम आयु निम्न प्रकार है :

पद का नाम अधिकतम आयु
पोस्ट ग्रेजुएट टीचर 35 वर्ष
ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर 30 वर्ष
प्राइमरी टीचर/ असिस्टेंट टीचर 30 वर्ष
अन्य पदों की आयु सीमा के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन नोटिफिकेशन पढ़ें।

राष्ट्रीयता : उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इस NDMC भर्ती 2021 में उक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार, शैक्षणिक योग्यता सूची एवं कार्य अनुभव के आधार पर किया जायेगा। इसकी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी उत्तरी दिल्ली नगर निगम की ऑफिशियल वेबसाइट विजिट  करें।

आवेदन शुल्क : कोई आवेदन शुल्क नहीं है।

एनडीएमसी भर्ती 2021 के लिए आवेदन कैसे करें :

इस एनडीएमसी गेस्ट टीचर रिक्रूटमेंट 2021 में अप्लाई करने के लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों को उत्तरी दिल्ली नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट (www.ndmc.gov.in) के माध्यम से या फिर निचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके 21 & 25 दिसंबर 2020 से 04 & 08 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

NDMC Guest Teacher Bharti 2020-21  – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • भर्ती अधिसूचना प्रकाशित होने की तिथि : 16 & 21 दिसंबर 2020.
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि : 21 & 25 दिसम्बर 2020.
  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 04 & 08 जनवरी 2021.

NDMC Guest Teacher Vacancy 2021 Online Form – उपयोगी लिंक :

Important Links Area
भर्ती अधिसूचना लिंक NAVYUG School | NDMC School
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए रजिस्टर करें Free Job Alert
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें Telegram Group
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : दिल्ली शिक्षा विभाग में सरकरी शिक्षक नौकरी की तलाश कर रहे सभी उम्मीदवारों जो इस एनडीएमसी अतिथि शिक्षक भर्ती 2021 के लिए आवेदन करना चाहते है, उनको सूचित किया जाता है कि इस NDMC Bharti 2021 में अप्लाई करने से पूर्व महत्वपूर्ण जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया इत्यादि) की आधिकारिक भर्ती अधिसूचना के माध्यम से  भलीभांति पुष्टि कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। सभी सम्मानित अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि एनडीएमसी रिक्रूटमेंट 2021 की अधिक जानकारी हेतु उत्तरी दिल्ली नगर निगम की अधिकृत वेबसाइट (www.ndmc.gov.in) विजिट करें।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status