राजस्थान एग्रीकल्चर जूनियर इंजीनियर भर्ती 2022 – RSMSSB 189 कनिष्ठ अभियंता (कृषि) वैकेंसी रिक्रूटमेंट हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 06 जुलाई 2022

Rajasthan Agriculture Junior Engineer Bharti 2022 – राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB), जयपुर ने राजस्थान कृषि विभाग के अन्तर्गत कनिष्ठ अभियंता (कृषि) पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया है। आरएसएमएसएसबी द्वारा राजस्थान एग्रीकल्चर जूनियर इंजीनियर भर्ती 2022 ( RSMSSB Agriculture JE Bharti 2022 ) के लिए पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। इस RSMSSB कृषि कनिष्ठ अभियंता भर्ती 2022 के तहत कुल 189 रिक्तियां प्रकाशित की गयीं है, जिनमें 144 पद गैर अनुसूचित क्षेत्र (Non-TSP) तथा 45 पद अनुसूचित क्षेत्र (TSP) के लिए निर्धारित हैं।

इच्छुक एवं निर्धारित योग्यता वाले उम्मीदवार इस राजस्थान एग्रीकल्चर जूनियर इंजीनियर रिक्रूटमेंट 2022 के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (www.rsmssb.rajasthan.gov.in) के माध्यम से 07 जून 2022 से 06 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है। इस राजस्थान कनिष्ठ अभियंता (कृषि) भर्ती 2022 से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।

राजस्थान एग्रीकल्चर जूनियर इंजीनियर भर्ती 2022 की जानकारी हिंदी में :

  • विभाग का नाम : कृषि विभाग, राजस्थान सरकार।
  • भर्ती बोर्ड का नाम : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर।
  • विज्ञापन संख्या : 07/2022.
  • रिक्त पदों की कुल संख्या : 189 पद।
  • नौकरी का प्रकार : राजस्थान सरकारी नौकरी
  • आवेदन करने की अवधि : 07 जून 2022 से 06 जुलाई 2022 तक।
  • आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
  • ऑफिसियल वेबसाइट : www.rsmssb.rajasthan.gov.in
  • नौकरी का स्थान : राजस्थान।

राजस्थान एग्रीकल्चर जूनियर इंजीनियर वैकेंसी 2022 विवरण :

पद का नाम रिक्त पद वेतनमान
कनिष्ठ अभियंता (कृषि) 189 पे मेट्रिक्स लेवल – 10

क्षेत्र-वार RSMSSB कृषि कनिष्ठ अभियंता रिक्ति 2022 विवरण :

पद का नाम गैर-अनुसूचित क्षेत्र अनुसूचित क्षेत्र
जूनियर इंजीनियर (एग्रीकल्चर ) 144 45

RSMSSB कृषि कनिष्ठ अभियंता भर्ती 2022 के लिए पात्रता मानदंड :

शैक्षणिक योग्यता : अभ्यर्थी को भारत में विधि द्वारा संस्थापित किसी विश्वविद्यालय/ संस्थान से कृषि अभियांत्रिकी में स्नातक उत्तीर्ण तथा उसके पास देवनागरी लिपि में हिंदी में कार्य करने का ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए।

आयु सीमा (01 जनवरी 2023 को) : उम्मीदवार की उम्र 18 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

राष्ट्रीयता : उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इस राजस्थान कनिष्ठ अभियंता (कृषि) भर्ती 2022 में उम्मीदवारों की नियुक्ति/ चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : सभी उम्मीदवारों को निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान राज्य के निर्धारित इ-मित्र कियोस्क या जन सुविधा केंद्र (C.S.C.) के माध्यम से करना होगा। श्रेणीवार आवेदन शुल्क इस प्रकार है।

श्रेणी का नाम आवेदन शुल्क
GEN/ EWS/ OBC (क्रीमी लेयर) उम्मीदवारों के लिए ₹ 450/-
OBC (नॉन क्रीमी लेयर)/ MBC उम्मीदवारों के लिए ₹ 350/-
SC/ ST/ PWD उम्मीदवारों के लिए ₹ 250/-

राजस्थान कृषि कनिष्ठ अभियंता भर्ती 2022 हेतु आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस राजस्थान एग्रीकल्चर जूनियर इंजीनियर भर्ती 2022 के लिए आरएसएमएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट (www.rsmssb.rajasthan.gov.in) के माध्यम से या निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नवत निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

RSMSSB Agriculture JE Bharti 2022 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भ तिथि : 07 जून 2022.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 06 जुलाई 2022.
  • ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 06 जुलाई 2022.
  • लिखित परीक्षा की संभावित तिथि : 10 सितम्बर 2022.

RSMSSB Agriculture JE Vacancy 2022 Online Form – आवश्यक लिंक :

Important Links Area
अधिकृत विज्ञापन लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए गूगल न्यूज़ फॉलो करें Google News
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें Telegram Channel
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : राजस्थान कृषि विभाग में सरकारी भर्ती की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि इस RSMSSB कृषि कनिष्ठ अभियंता भर्ती 2022 Rajasthan Agriculture Junior Engineer Bharti 2022 ) में अप्लाई करने से पूर्व भर्ती से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि ) का विस्तृत विज्ञापन के माध्यम से सम्बंधित सेवा नियम का अध्ययन आवश्यक रूप से कर लेवें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। कृपया, RSMSSB भर्ती 2022 की अधिक जानकारी के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट (www.rsmssb.rajasthan.gov.in) विजिट करें।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status