यूपी जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2022 – UPSSSC 1262 कनिष्ठ सहायक वैकेंसी हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 14 दिसम्बर 2022
UP Junior Assistant Bharti 2022 – उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने ग्रुप-C के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश के विभिन्न विभागों नियंत्रणाधीन कनिष्ठ सहायक के पदों पर नियुक्ति/ चयन के लिए सम्मिलित कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा (प्रा0अ0प0-2021)/08 हेतु विज्ञापन जारी किया है। यूपीएसएसएससी द्वारा यूपी जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2022 के लिए भारत के नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस UPSSSC कनिष्ठ सहायक भर्ती 2022 के तहत कुल 1262 रिक्तियां अधिसूचित की गयीं है, जिनमें 1148 पद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, उ0प्र0 तथा 114 पद उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय उ0प्र0 के लिए निर्धारित है।
इच्छुक एवं पीईटी-2021 क्वालिफाइड उम्मीदवार इस यूपी जूनियर असिस्टेंट रिक्रूटमेंट 2022 के लिए उ0प्र0 अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (www.upsssc.gov.in) के माध्यम से 21 नवम्बर 2022 से 14 दिसम्बर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2022 से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।
यूपी जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2022 की जानकारी हिंदी में :
- परीक्षा का नाम : उत्तर प्रदेश सम्मिलित कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा (प्रा0अ0प0-2021)/08.
- विभाग का नाम : चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं | उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय।
- परीक्षा आयोजक का नाम : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)।
- विज्ञापन संख्या : 08-परीक्षा/2022.
- रिक्तियों की कुल संख्या : 1262 पद।
- नौकरी का प्रकार : यूपी सरकारी नौकरी।
- आवेदन करने की अवधि : 21 नवम्बर 2022 से 14 दिसम्बर 2022 तक।
- आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
- आधिकारिक वेबसाइट : www.upsssc.gov.in
- नौकरी का स्थान : उत्तर प्रदेश।
यूपी जूनियर असिस्टेंट वैकेंसी 2022 विवरण :
पद का नाम | रिक्त पद | वेतनमान |
कनिष्ठ सहायक (Junior Assistant) | 1262 | ₹ 5200 -20200/- ग्रेड पे 2000/- (लेवल-3) |
श्रेणी-वार उत्तर प्रदेश कनिष्ठ सहायक रिक्ति विवरण 2022 :
श्रेणी का नाम | रिक्त पद |
GEN | 515 |
EWS | 125 |
OBC | 338 |
SC | 257 |
ST | 27 |
कुल योग | 1262 पद |
UP Junior Assistant Bharti 2022 के लिए पत्रता मापदंड :
शैक्षिक अर्हता : अभ्यर्थी को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् से इण्टरमीडिएट परीक्षा अथवा सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। अभ्यर्थी के पास ट्रिपल सी (CCC) प्रमाण पत्र, हिंदी टंकण में 25 शब्द प्रति मिनट तथा अंग्रेजी टंकण में 30 शब्द प्रति मिनट और UPSSSC PET परीक्षा-2021 क्वालिफाइड होना अनिवार्य है। इसकी अधिक जानकारी के लिए अधिकृत भर्ती विज्ञापन अवश्य पढ़ें।
आयु सीमा (01 जुलाई 2022 को) : उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष होनी चाहिए।
राष्ट्रीयता : उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया : इस उत्तर प्रदेश कनिष्ठ सहायक भर्ती 2022 में उम्मीदवारों का चयन पीईटी-2021 स्कोर कार्ड, मुख्य परीक्षा और टंकण टेस्ट के आधार पर किया जायगा।
आवेदन शुल्क : सभी उम्मीदवारों को निर्धारित परीक्षा फीस का भुगतान नेट बैंकिंग/ डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड और SBI के ई-चालान के माध्यम से करना होगा। श्रेणी वार परीक्षा शुल्क विवरण निम्न प्रकार है :
कैटेगरी | आवेदन शुल्क |
सामान्य/ ओबीसी के लिए : | ₹ 25/- |
एससी/ एसटी के लिए : | ₹ 25/- |
दिव्यांग (PH) के लिए : | ₹ 25/- |
UPSSSC कनिष्ठ सहायक भर्ती 2022 हेतु आवेदन कैसे करें :
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस यूपी जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2022 के लिए यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट (www.upsssc.gov.in) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नलिखित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
UPSSSC Junior Assistant Bharti 2022 – महत्वपूर्ण तिथियां :
- ऑनलाइन आवेदन की प्रारम्भ तिथि : 21 नवम्बर 2022.
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 14 दिसम्बर 2022.
- आवेदन शुल्क सबमिट करने की अंतिम तिथि : 14 दिसम्बर 2022.
- आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि : 21 दिसम्बर 2022.
- मुख्य परीक्षा की तिथि : अपडेट लेटर।
UP Junior Assistant Vacancy 2022 Online Form – उपयोगी लिंक्स :
Important Links Area | |
आधिकारिक विज्ञापन लिंक | डाउनलोड करें |
ऑनलाइन आवेदन लिंक | अप्लाई करें |
सिलेबस डाउनलोड लिंक | यूपी जूनियर असिस्टेंट सिलेबस 2022 |
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए गूगल न्यूज़ फॉलो करें | Google News |
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप से जुडें | Telegram Channel |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | विजिट करें |
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : उत्तर प्रदेश चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं और उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी 12 वीं पास भारतीय उम्मीदवारों से आग्रह किया जाता है कि इस उत्तर प्रदेश जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2022 ( UP Junior Assistant Bharti 2022 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का आधिकारिक विज्ञापन के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। UPSSSC भर्ती 2022 की अधिक जानकारी के लिए उ.प्र. अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की अधिकृत वेबसाइट (www.upsssc.gov.in) विजिट करें।