MPESB Group-5 Bharti 2024 – मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल (MPESB), भोपाल ने स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत विभिन्न कार्यालयों/ संस्थानों में स्टाफ नर्स, ए.एन.एम., लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट एवं विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती एवं बैकलॉग-सीधी भर्ती (संयुक्त भर्ती परीक्षा-2024) हेतु विज्ञापन जारी किया है। एमपी व्यापम द्वारा एमपीईएसबी ग्रुप-5 भर्ती 2024 के लिए योग्य पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस MPESB समूह-5 भर्ती 2023 के तहत कुल 881 रिक्तियां अधिसूचित की गयी हैं, जिनमें सीधी भर्ती तथा बैकलॉग के पद शामिल हैं।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस एमपी व्यापम ग्रुप-5 रिक्रूटमेंट 2024 के लिए एमपीईएसबी की अधिकृत वेबसाइट (www.esb.mp.gov.in) के माध्यम से 26 नवम्बर 2024 से 10 दिसम्बर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस एमपी व्यापम समूह-5 भर्ती 2024 से जुड़ी अन्य जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।
एमपीईएसबी ग्रुप-5 भर्ती 2024 की जानकारी हिंदी में :
- परीक्षा आयोजक का नाम : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल (MPESB).
- परीक्षा का नाम : एमपीईएसबी समूह-5 संयुक्त भर्ती परीक्षा -2024.
- विज्ञापन क्रमांक : समूह-5/2024.
- रिक्तियों की कुल संख्या : 881 पद।
- नौकरी का प्रकार : मध्य प्रदेश सरकारी नौकरी।
- आवेदन की तिथि : 26 नवम्बर 2024 से 10 दिसम्बर 2024 तक।
- आवेदन की तरीका : ऑनलाइन।
- आधिकारिक वेबसाइट : www.esb.mp.gov.in
- नौकरी का स्थान : मध्य प्रदेश।
पोस्ट वाइज एमपीईएसबी ग्रुप-5 वैकेंसी 2024 विवरण :
MPESB Group-5 Bharti 2024 के लिए पात्रता मानदंड :
एमपीईएसबी ग्रुप-5 जॉब्स के लिए शैक्षणिक योग्यता : अभ्यर्थियों ने हाई स्कूल/ हायर सेकण्डरी परीक्षा (10+2) के साथ ही सम्बंधित पत्रोपाधि (डिप्लोमा) उत्तीर्ण किया हो अथवा उच्च अर्हता। पद -वार शैक्षणिक अर्हता की विस्तृत जानकारी हेतु आधिकारिक विज्ञापन देखें।
आयु सीमा : दिनांक 01 जनवरी 2024 को अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 40 वर्ष हो।
राष्ट्रीयता : अभ्यर्थी को भारत का नागरिक होना चाहिए।
आधार पंजीयन : अभ्यर्थी का आधार पंजीयन अनिवार्य है।
चयन प्रक्रिया : इस एमपीईएसबी समूह-5 भर्ती 2024 में उक्त पदों पर नियुक्ति हेतु उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा की मेरिट सूची और साक्षात्कार के आधार पर किया जायेगा।
आवेदन शुल्क : सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। श्रेणी-वार आवेदन शुल्क निम्न प्रकार है :
परीक्षा शुल्क विवरण | |
अनारक्षित श्रेणी (UR) के उम्मीदवारों के लिए : | ₹ 500/- |
म.प्र. के SC / ST / OBC उम्मीदवारों के लिए : | ₹ 250 |
एमपी ऑनलाइन पोर्टल शुल्क (सभी के लिए) | ₹ 60/- |
एमपी व्यापम ग्रुप-5 भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया :
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस एमपीईएसबी ग्रुप-5 भर्ती 2024 के लिए मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल (MPESB) की आधिकारिक वेबसाइट (www.esb.mp.gov.in) पर उपलब्ध अप्लाई लिंक अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक के माध्यम से निम्नलिखित दिनांकों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
MP Vyapam Group-5 Bharti 2024 – महत्वपूर्ण तिथियां :
- ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रारम्भ तिथि : 26 नवम्बर 2024.
- ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि : 10 दिसम्बर 2024.
- आवेदन पत्र में संशोधन करने की प्रारम्भ तिथि : 26 नवम्बर 2024.
- आवेदन पत्र में संशोधन करने की अंतिम तिथि : 15 दिसम्बर 2024.
- परीक्षा आयोजन की तिथि : 10 जनवरी 2025 से प्रारम्भ।
MPESB Group-5 Vacancy 2024 Online Form – आवश्यक लिंक्स :
Important Links Area | |
भर्ती विज्ञापन लिंक | डाउनलोड करें |
ऑनलाइन आवेदन लिंक | अप्लाई करें (Active on 26 Nov 2024) |
सरकारी रोजगार अपडेट के लिए रजिस्टर करें | Free Job Alert |
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ें | Telegram Channel |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | विजिट करें |
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी की खोज कर रहे सभी एमपी के मूल निवासी अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि इस MPESB समूह-5 भर्ती 2024 ( MPESB Group-5 Bharti 2024 ) में अप्लाई करने से पूर्व महत्वपूर्ण जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) की एमपी व्यापम ग्रुप-5 रिक्रूटमेंट 2024 विज्ञापन के माध्यम से भलीभांति पुष्टि/ अवलोकन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। MPESB भर्ती 2024 की अधिक जानकारी के लिए कृपया, मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल की ऑफिसियल वेबसाइट यानि www.esb.mp.gov.in को विजिट करें।