यूपी बिजली विभाग भर्ती 2022 – UPPCL 891 तकनीशियन (विद्युत) वैकेंसी हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 19 अक्टूबर 2022

UP Bijali Vibhag Bharti 2022 – उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने समूह ‘ग’ के अन्तर्गत अपने सहयोगी वितरण निगमों में तकनीशियन (विद्युत) के पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया है। कॉर्पोरेशन द्वारा यूपी बिजली विभाग भर्ती 2022 के लिए अनिवार्य शैक्षिक अर्हताधारी भारतीय नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस यूपी बिजली विभाग तकनीशियन भर्ती 2022 के तहत कुल 891 रिक्तियां अधिसूचित की गयीं है।

इच्छुक एवं निर्धारित योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी इस यूपी विद्युत विभाग भर्ती 2022 के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट (www.upenergy.in) के माध्यम से 27 सितम्बर 2022 से 19 अक्टूबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस उत्तर प्रदेश बिजली विभाग भर्ती 2022 से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जैसे रिक्ति विवरण, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आवेदन प्रक्रिया, वेतन आदि निम्नवत हैं।

यूपी बिजली विभाग भर्ती 2022 की जानकारी हिंदी में :

  • कंपनी का नाम : उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL)।
  • विज्ञापन संख्या : 10/विसेआ/2022/तकनीशियन (विद्युत)।
  • रिक्त पदों की संख्या : 891 पद।
  • नौकरी का प्रकार : उत्तर प्रदेश सरकारी नौकरी
  • आवेदन करने की अवधि : 27 सितम्बर 2022 से 19 अक्टूबर 2022 तक।
  • आवेदन की प्रक्रिया : ऑनलाइन।
  • आधिकारिक वेबसाइट : www.upenergy.in | www.uppcl.org
  • नौकरी का स्थान : उत्तर प्रदेश।

उत्तर प्रदेश बिजली विभाग वैकेंसी 2022 विवरण :

पद का नाम रिक्त पद वेतनमान
तकनीशियन (विद्युत) 891 ₹ 27,200 – 86,100/- (लेवल – 4)

श्रेणी-वार यूपी बिजली विभाग तकनीशियन वैकेंसी 2022 विवरण :

श्रेणी का नाम रिक्त पद
UR 357
EWS 89
OBC 241
SC 187
ST 17
कुल योग 891 पद

UP Bijali Vibhag Bharti 2022 के लिए पात्रता मानदंड :

यूपी बिजली विभाग नौकरी के लिए शैक्षिक अर्हता : अभ्यर्थी को माध्यमिक शिक्षा परिषद् उ.प्र. से विज्ञान एवं गणित विषय के साथ हाई स्कूल या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण  तथा उसके पास इलेक्ट्रीशियन/ इलेक्ट्रिकल/ इलेक्ट्रिकल (कौशल विकास के अन्तर्गत विद्युत वितरण) में से किसी एक एक ट्रेड में द्विवर्षीय अखिल भारतीय अथवा राज्य व्यावसायिक प्रमाण पत्र (NCVT/ SCVT) होना चाहिए।

आयु सीमा (01 जनवरी 2022 को) : उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए।

राष्ट्रीयता : उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इस यूपी बिजली विभाग तकनीशियन भर्ती 2022 में उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : सभी आवेदकों को नॉन-रिफंडेबल आवेदन शुल्क एवं प्रोसेसिंग चार्जेज का भुगतान नेट बैंकिंग/ डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड अथवा SBI चालान के माध्यम से करना होगा। श्रेणी-वार आवेदन शुल्क निम्नानुसार है :

कैटेगरी देय शुल्क
UR, EWS और OBC (NLC)  के उम्मीदवारों के लिए : ₹ 1180/-
यू.पी. राज्य के SC/ ST उम्मीदवारों के लिए : ₹ 826/-

उत्तर प्रदेश बिजली विभाग भर्ती 2022 हेतु आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस यूपी बिजली विभाग भर्ती 2022 के लिए यूपीपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट (www.upenergy.in/ www.uppcl.org) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नलिखित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

UP Vidyut Vibhag Bharti 2022 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि : 27 सितम्बर 2022.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 19 अक्टूबर 2022.
  • ऑनलाइन आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 19 अक्टूबर 2022.
  • चालान द्वारा आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 21 अक्टूबर 2022.
  • परीक्षा (CBT) की संभावित अवधि : नवम्बर 2022 का चतुर्थ सप्ताह।

UP Bijali Vibhag Vacancy 2022 Online Form – आवश्यक लिंक्स :

Important Links Area
आधिकारिक विज्ञापन लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें
पाठ्यक्रम डाउनलोड लिंक यूपीपीसीएल टेक्नीशियन सिलेबस 2022
सरकारी रोजगार अपडेट के लिए रजिस्टर करें फ्री जॉब अलर्ट
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ें Telegram Channel
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : उत्तर प्रदेश बिजली विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों से आग्रह किया जाता है कि इस यूपी विद्युत विभाग भर्ती 2022 ( UP Bijali Vibhag Bharti 2022 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का विस्तृत भर्ती विज्ञापन के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/ अध्ययन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। UPPCL भर्ती 2022 की अधिक जानकारी के लिए कृपया, उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड की अधिकृत वेबसाइट (www.upenergy.in) विजिट करें।

UP Bijali Vibhag Recruitment 2022 – FAQs :

Q.1 : UPPCL का पूरा नाम (फुल फॉर्म) क्या है?

Ans : उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड।

Q.2 : उत्तर प्रदेश बिजली विभाग भर्ती कब होगी ?

Ans : विभाग ने यूपीपीसीएल भर्ती 2022 विज्ञापन जारी किया है।

Q.3 : यूपी बिजली विभाग ने किन पदों के लिए जारी किया है ?

Ans : विभिन्न पदों (AA, Technician, ARO & etc) के लिए।

Q.4 : उत्तर प्रदेश बिजली विभाग की अधिकृत वेबसाइट क्या है ?

Ans : www.upenergy.in

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status