एसएससी जेई भर्ती 2022 – SSC जूनियर इंजीनियर (JE) वैकेंसी रिक्रूटमेंट हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 02 सितम्बर 2022

SSC JE Bharti 2022 Online Form – कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर (ग्रुप-‘बी’) के पदों पर नियुक्ति हेतु भर्ती अधिसूचना जारी की है। एसएससी द्वारा एसएससी जेई भर्ती 2022 के लिए पात्र भारतीय उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। आयोग इस एसएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती 2022 के लिए एसएससी जूनियर इंजीनियर परीक्षा -2022 का आयोजन करेगा।

इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी एसएससी जेई रिक्रूटमेंट 2022 हेतु स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट (www.ssc.nic.in) के माध्यम से 12 अगस्त 2022 से 02 सितम्बर 2022 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है। इस एसएससी जेई वैकेंसी 2022 से जुडी अतिरिक्त जानकारी जैसे पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आवेदन प्रक्रिया इत्यादि नीचे संक्षिप्त में वर्णित की गईं है।

एसएससी जेई भर्ती 2022 की जानकारी हिंदी में :

  • आयोग का नाम  : कर्मचारी चयन आयोग।
  • परीक्षा का नाम : SSC JE Exam-2022.
  • अधिसूचना संख्या : HQ-PPII03(2)/2/2022-PP_II.
  • नौकरी का प्रकार : सेंट्रल गवर्नमेंट जॉब्स
  • आवेदन करने की तिथि : 12 अगस्त 2022 से 02 सितम्बर 2022 तक।
  • आवेदन करने का तरीका : ऑनलाइन।
  • ऑफिसियल वेबसाइट : www.ssc.nic.in
  • नौकरी का स्थान : सम्पूर्ण भारत में।

एसएससी जूनियर इंजीनियर वैकेंसी 2022 विवरण :

पोस्ट का नाम रिक्ति की संख्या वेतनमान
जूनियर इंजीनियर (सिविल) निर्दिष्ट नहीं ₹ 35400 – 112400 Level- 6
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)
जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल)
जूनियर इंजीनियर (Quantity Surveying and Contract)

SSC JE Bharti 2022 के लिए पात्रता मानदंड :

शैक्षणिक योग्यता : जूनियर इंजीनियर के पदों पर नियुक्ति के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल/ मेकेनिकल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए।  अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक विज्ञापन ध्यानपूर्वक पढ़ें।

आयु सीमा : इस भर्ती के लिए अधिकतम आयु 27, 30, 32 वर्ष अलग -2 पदों के लिए अलग -2 निर्धारित है।

राष्ट्रीयता : भारतीय।

SSC चयन प्रक्रिया : इस एसएससी जेई रिक्रूटमेंट 2022 में उम्मीदवारों का चयन पेपर- I (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) और पेपर- II (वर्णनात्मक) के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : अनारक्षित और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क ₹ 100 रूपये निर्धारित किया गया है जिसका भुगतान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की किसी शाखा में चालान या नेट-बैंकिंग या क्रेडिट/ डेबिट कार्ड के माध्यम से करना होगा। एससी/ एसटी, दिव्यांग, पूर्व सैनिक और महिला अभ्यर्थियों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

SSC JE भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें :

इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इस एसएससी जेई भर्ती 2022 के लिए एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.ssc.nic.in OR www.ssconline.nic.in के माध्यम से या फिर निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया के बाद इसकी प्रतिलिपि आगामी आवश्यकता हेतु सुरक्षित रख लें।

SSC Junior Engineer Bharti 2022 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भ तिथि : 12 अगस्त 2022.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 02 सितम्बर 2022.
  • शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करने की अंतिम तिथि  : 02 सितम्बर 2022.
  • चालान के माध्यम से आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 03 सितम्बर 2022.
  • ऑनलाइन आवेदन में सुधार की अंतिम तिथि :  04 सितंबर 2022.
  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (पेपर- I) की निर्धारित तिथि : नवम्बर 2022.

SSC JE Vacancy 2022 Online Form – आवश्यक लिंक्स :

Important Links Area
विस्तृत विज्ञापन लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए रजिस्टर करें Free Job Alert
सरकारी नौकरी डेली अपडेट के लिए टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ें Telegram Channel
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण निर्देश : एसएससी के माध्यम से सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि इस एसएससी जेई रिक्रूटमेंट 2022 ( SSC JE Bharti 2022 Online Form ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क इत्यादि) का आधिकारिक विज्ञापन के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन /अध्ययन कर लें और फिर दिए गए नर्देशों का पालन करते हुए ध्यानपूर्वक आवेदन करें। लेटेस्ट SSC भर्ती 2022 के अधिक जानकारी के लिए कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की अधिकृत वेबसाइट यानि www.ssc.nic.in विजिट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

DMCA.com Protection Status