भारतीय कपास निगम भर्ती 2023 – CCI 93 जूनियर कमर्शियल एग्जीक्यूटिव एवं मैनेजमेंट ट्रेनी वैकेंसी हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 13 अगस्त 2023

Bhartiya Kapas Nigam Bharti 2023 – भारतीय कपास निगम लिमिटेड (CCI Ltd.) ने जूनियर कमर्शियल एग्जीक्यूटिव एवं मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया है। कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड द्वारा भारतीय कपास निगम भर्ती 2023 के लिए योग्य भारतीय उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। इस भारतीय कपास निगम लिमिटेड भर्ती 2023 के तहत कुल 93 रिक्तियां विज्ञापित की गयी हैं।

इच्छुक एवं निर्धारित योग्यता वाले अभ्यर्थी इस कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड भर्ती 2023 के लिए निगम की अधिकृत वेबसाइट (www.cotcorp.org.in) के माध्यम से 24 जुलाई 2023 से 13 अगस्त 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस इंडिया कॉटन कॉर्पोरेशन रिक्रूटमेंट 2023 से सम्बंधित जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया इत्यादि निम्नवत है।

भारतीय कपास निगम भर्ती 2023 की जानकारी हिंदी में :

  • विभाग का नाम : भारतीय कपास निगम लिमिटेड।
  • विज्ञापन संख्या : DR/CCI/2023-24.
  • रिक्तियों की कुल संख्या : 95 पोस्ट्स ।
  • नौकरी का प्रकार : सेंट्रल गवर्नमेंट जॉब्स
  • आवेदन करने की अवधि : 24 जुलाई 2023 से 13 अगस्त 2023 तक।
  • आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
  • आधिकारिक वेबसाइट : www.cotcorp.org.in
  • नौकरी का स्थान : बेलापुर, नवी मुंबई।

पोस्ट-वाइज भारतीय कपास निगम वैकेंसी 2023 विवरण :

पद का नाम रिक्त पद वेतनमान
जूनियर कमर्शियल एग्जीक्यूटिव 81 ₹ 22000 – 90000/- प्रति माह
मैनेजमेंट ट्रेनी (Mkgt) 06 ₹ 30000 – 120000/- प्रति माह
मैनेजमेंट ट्रेनी (एकाउंट्स) 06
कुल योग 93 पद

Bhartiya Kapas Nigam Bharti 2023 के लिए पात्रता मानदंड :

भारतीय कपास निगम जॉब्स के लिए शैक्षणिक योग्यता :

  • जूनियर कमर्शियल एग्जीक्यूटिव के लिए : किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि विषय के साथ बी.एस.सी. उत्तीर्ण।
  • मैनेजमेंट ट्रेनी (Mkgt) के लिए : कृषि व्यवसाय प्रबंधन में एमबीए / कृषि से संबंधित एमबीए उत्तीर्ण।
  • मैनेजमेंट ट्रेनी (एकाउंट्स) के लिए : सीए / सीएमए / एमबीए (फाइनेंस) / एमएमएस / एम.कॉम। या वाणिज्य विषय में किसी भी समकक्ष स्नातकोत्तर उपाधि।
  • इसकी अधिक जानकारी के लिए आवेदन करने से पहले निगम द्वारा जारी किये गए  विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

आयु सीमा (24 जुलाई 2023 को) : अभ्यर्थी की अधिकतम उम्र 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

राष्ट्रीयता : अभ्यर्थी भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इस इंडिया कॉटन कॉर्पोरेशन रिक्रूटमेंट 2023 में उक्त पदों पर अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन शुल्क : सभी आवेदकों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड एवं नेट बैंकिंग) से करना होगा। श्रेणी-वार आवेदन शुल्क निम्न प्रकार है :

श्रेणी का नाम आवेदन शुल्क
GEN/ OBC/ EWS के लिए : ₹ 1500/-
SC / ST/ Ex-S/ PwD वर्ग के लिए : ₹ 500/-

भारतीय कपास निगम लिमिटेड भर्ती 2023 के लिए आवेदन कैसे करें :

इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी इस भारतीय कपास निगम भर्ती 2023 में अप्लाई करने के लिए कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट (www.cotcorp.org.in) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नलिखित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Cotton Corporation of India Ltd. Bharti 2023 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रारंभ होने की तिथि : 24 जुलाई 2023.
  • ऑनलाइन आवेदन हेतु रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि : 13 अगस्त 2023.
  • ऑनलाइन परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 13 अगस्त 2023.

Bhartiya Kapas Nigam Vacancy 2023 Online Form – उपयोगी लिंक्स :

Important Links Area
आधिकारिक विस्तृत विज्ञापन लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें Telegram Group
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए रजिस्टर करें Free Job Alert
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण निर्देश : भारत में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों से आग्रह किया जाता है कि इस भारतीय कपास निगम लिमिटेड भर्ती 2023 ( Bhartiya Kapas Nigam Bharti 2023 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का आधिकारिक विज्ञापन के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/अध्ययन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। इस भर्ती की अधिक जानकारी के लिए कृपया, कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की अधिकृत वेबसाइट (www.cotcorp.org.in) विजिट करें।

One thought on “भारतीय कपास निगम भर्ती 2023 – CCI 93 जूनियर कमर्शियल एग्जीक्यूटिव एवं मैनेजमेंट ट्रेनी वैकेंसी हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 13 अगस्त 2023

  • July 28, 2023 at 6:47 am
    Permalink

    ARE MBA (HR/MARKETING) STUDENT APPLY

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join TelegramJoin WhatsApp