भारतीय खेल प्राधिकरण भर्ती 2022 – SAI 138 हाई परफॉरमेंस एनालिस्ट वैकेंसी रिक्रूटमेंट हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 05 सितम्बर 2022
Bhartiya Khel Pradhikaran Bharti 2022 – भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) ने एक साल की प्रारंभिक अवधि के लिए हाई परफॉरमेंस एनालिस्ट (उच्च प्रदर्शन विश्लेषक) के पदों पर अनुबंध आधारित नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी किया है। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा भारतीय खेल प्राधिकरण भर्ती 2022 के लिए पात्र भारतीय उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। इस SAI भर्ती 2022 के तहत कुल 138 रिक्तियां अधिसूचित की गयीं हैं, जिनमें फिजियोथेरेपिस्ट, स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग एक्सपर्ट, फिजियोलॉजिस्ट, साइकोलोजिस्ट, बायोमैकेनिक्स, न्यूट्रिशनिस्ट तथा बायोकेमिस्ट के पद शामिल है।
इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी इस ने स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया रिक्रूटमेंट 2022 के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण की अधिकृत वेबसाइट के माध्यम से 05 अगस्त 2022 से 05 सितम्बर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भारतीय खेल प्राधिकरण उच्च प्रदर्शन विश्लेषक भर्ती 2022 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे विषयवार रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।
भारतीय खेल प्राधिकरण भर्ती 2022 की जानकारी हिंदी में :
- प्राधिकरण का नाम : भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI)।
- विज्ञापन संख्या : निर्दिष्ट नहीं है।
- रिक्त पदों की संख्या : 138 पद।
- पद का नाम : हाई परफॉरमेंस एनालिस्ट।
- नौकरी का प्रकार : सेन्ट्रल गवर्नमटें जॉब्स।
- आवेदन करने की अवधि : 05 अगस्त 2022 से 05 सितम्बर 2022 तक।
- आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
- अधिकृत वेबसाइट : www.sportsauthorityofindia.nic.in
- नौकरी का स्थान : पूरे भारत में।
भारतीय खेल प्राधिकरण वैकेंसी 2022 विवरण :
पद का नाम | स्पेशलिस्ट | रिक्त पद | वेतनमान |
हाई परफॉरमेंस एनालिस्ट | फिजियोथेरेपिस्ट | 42 | ₹ 1,05,000/- प्रति माह |
स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग एक्सपर्ट | 42 | ||
फिजियोलॉजिस्ट | 13 | ||
साइकोलोजिस्ट | 13 | ||
बायोमैकेनिक्स | 13 | ||
न्यूट्रिशनिस्ट | 13 | ||
बायोकेमिस्ट | 02 | ||
कुल योग | 138 पद |
Bhartiya Khel Pradhikaran Bharti 2022 के लिए पात्रता मानदंड :
शैक्षिक योग्यता : अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से संबंधित क्षेत्र में परास्नातक या उच्च डिग्री होना चाहिए। इसकी अधिक जानकारी के लिए सम्बंधित भर्ती विज्ञापन आवेदन करने से पहले अवश्य पढ़ें।
आयु सीमा : आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि के अनुसार अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
राष्ट्रीयता : अभ्यर्थी भारत का नागरिक हो।
चयन प्रक्रिया : इस स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया भर्ती 2022 में उक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जायेगा। चयन प्रक्रिया की विस्तृत विवरण के लिए अधिकृत भर्ती विज्ञापन अवश्य पढ़ें।
आवेदन शुल्क : कोई आवेदन शुल्क नहीं है।
SAI भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें :
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार भारतीय खेल प्राधिकरण भर्ती 2022 के लिए एसएआई की अधिकृत वेबसाइट (www.sportsauthorityofindia.nic.in) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नवत तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sports Authority of India Bharti 2022 – महत्वपूर्ण तिथियां :
- ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भिक तिथि : 05 अगस्त 2022.
- ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 05 सितम्बर 2022.
Bhartiya Khel Pradhikaran Vacancy 2022 Online Form – महत्वपूर्ण लिंक्स :
Important Links Area | |
आधिकारिक विज्ञापन लिंक | डाउनलोड करें |
ऑनलाइन आवेदन लिंक | अप्लाई करें |
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ें | Telegram Channel |
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए रजिस्टर करें | Free Job Alert |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | विजिट करें |
महत्वपूर्ण निर्देश : भारतीय खेल प्राधिकरण में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों से आग्रह किया जाता है कि इस स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया रिक्रूटमेंट 2022 ( Bhartiya Khel Pradhikaran Bharti 2022 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का अधिकृत विज्ञापन के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/ अध्ययन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। अन्य SAI भर्ती 2022 की अधिक जानकारी के लिए कृपया, एसएआई की अधिकृत वेबसाइट (www.sportsauthorityofindia.nic.in) विजिट करें।