बिहार अतिथि शिक्षक भर्ती 2023 – 1113 गेस्ट टीचर वैकेंसी हेतु आवेदन शुरू। यहाँ पूरी डिटेल्स जानें।

Bihar Atithi Shikshak Bharti 2023 – बिहार शिक्षा विभाग ने उच्च माध्यमिक शिक्षा के अन्तर्गत राज्य में संचालित 9300 उच्च माध्यमिक स्कूलों में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति/ बहाली हेतु जिलावार जारी विज्ञापन जारी किये है। विभाग द्वारा बिहार अतिथि शिक्षक भर्ती 2023 के लिए पात्र उम्मीदवारों से विहित प्रपत्र में ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस बिहार गेस्ट टीचर भर्ती 2023 के तहत राज्य के सभी जिलों के उच्च विद्यालयों में गणित, अंग्रेजी, भाटिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान एवं वनस्पति विज्ञान विषय के 1113 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जायेगी।

इच्छुक एवं निर्धारित अर्हताधारी उम्मीदवार इस बिहार गेस्ट टीचर वैकेंसी 2023 के लिए ऑफलाइन माध्यम से निर्धारित दिनांकों में आवेदन कर सकते है। इस बिहार अतिथि शिक्षक बहाली 2023 से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।

Bihar Guest Teacher Vacancy 2023 Latest News in Hindi

लेटेस्ट अपडेट : बिहार शिक्षा विभाग द्वारा सूबे के सभी जनपदों में संचालित उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 1113 अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी। जिसके लिए 17 जुलाई से लेकर 20 जुलाई तक ऑफलाइन आवेदन लिए जायेंगे। इसकी अधिक जानकारी के लिए निम्नवत न्यूज़ कटिंग से बिहार गेस्ट टीचर वैकेंसी लेटेस्ट न्यूज़ हिंदी में पढ़ें। बिहार गेस्ट टीचर वैकेंसी लेटेस्ट न्यूज़

बिहार अतिथि शिक्षक भर्ती 2023 की जानकारी हिंदी में :

  • विभाग का नाम : शिक्षा विभाग, बिहार सरकार।
  • भर्ती का नाम : बिहार अतिथि शिक्षक बहाली 2023.
  • विज्ञापन संख्या : उल्लेखित नहीं है।
  • रिक्तियों की कुल संख्या : 1113 पद।
  • नौकरी का प्रकार : बिहार सरकारी नौकरी | संविदा नौकरी
  • आवेदन करने की अवधि : 17 से 20 जुलाई 2023 तक।
  • आवेदन का तरीका : ऑफलाइन।
  • आधिकारिक वेबसाइट : www.education.bih.nic.in
  • नौकरी का स्थान : बिहार।

बिहार अतिथि शिक्षक वैकेंसी 2023 विवरण :

पद का नाम रिक्त पद मानदेय
अतिथि शिक्षक (Guest Teacher) 1113 ₹ 25000/- (Approx)

जिला-वार बिहार गेस्ट टीचर वैकेंसी 2023 विवरण :

जिला का नाम रिक्त पद जिला का नाम रिक्त पद
पटना 51 नालंदा 34
भोजपुर 32 बक्सर 19
रोहतास 34 भभुआ 20
गया 45 जहानाबाद 12
अरवल 09 नवादा 25
औरंगाबाद 28 सीतामढ़ी 34
मुजफ्फरपुर 50 शिवहर 07
वैशाली 37 पूर्वी चंपारण 52
पश्चिमी चंपारण 40 सारण 43
सिवान 38 गोपालगंज 29
दरभंगा 41 मधुबनी 50
समस्तीपुर 48 सहरसा 20
सुपौल 23 मधेपुरा 22
पूर्णिया 32 अररिया 28
किशनगंज 17 कटिहार 31
बांका 24 मुंगेर 17
शेखपुरा 08 लखीसराय 12
जमुई 21 खगड़िया 16
बेगूसराय 31

Bihar Atithi Shikshak Bharti 2023 के लिए पात्रता मानदंड :

शैक्षणिक अर्हता : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से 50 प्रतिशत अंकों के के साथ स्नातकोत्तर उत्तीर्ण, माध्यमिक शिक्षा पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण तथा उसके पास बी.एड. डिग्री होनी चाहिए। इसकी अधिक जानकारी के लिए विभाग द्वारा जारी किये गए सम्बंधित जिले के विज्ञापन को आवेदन करने से पहले अवश्य पढ़ें।

आयु सीमा : उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए।

राष्ट्रीयता : उम्मीदवार को भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इस बिहार अतिथि शिक्षक बहाली 2023 में उम्मीदवारों का चयन निर्धारित शैक्षिक अर्हता के अनुसार विभाग द्वारा जिला स्तर पर तैयार की गयी मेघा सूची के आधार पर किया जायेगा। इसकी स्पष्ट जानकारी के लिए सम्बंधित भर्ती विज्ञापन अवश्य देखें।

आवेदन शुल्क : आगामी भर्ती विज्ञापन के अनुसार।

बिहार गेस्ट टीचर भर्ती 2023 हेतु आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस बिहार अतिथि शिक्षक भर्ती 2023 के लिए विधिवत भरे हुए निर्धारित आवेदन प्रारूप को सभी शैक्षिक एवं प्रशैक्षणिक प्रामण-पत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियों को संलग्नक कर सम्बंधित पते पर जाकर जमा कर सकते हैं।

Bihar Guest Teacher Bharti 2023 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि : 17 जुलाई 2023.
  • आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 20 जुलाई 2023.
  • मेघा सूची प्रकाशन की तिथि : 22 जुलाई 2023.
  • आपत्तियों के निराकरण की तिथि : 25 जुलाई 2023.
  • मेघा सूची की अंतिम प्रकाशन की तिथि : 26 जुलाई 2023.

Bihar Atithi Shiskahk Vacancy 2023 Application Form – आवश्यक लिंक्स :

Important Links Area
भर्ती अधिसूचना & आवेदन पत्र लिंक डाउनलोड करें
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें Telegram Group
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए गूगल न्यूज़ फॉलो करें Google News
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें
नवीनतम सरकारी भर्ती लिंक Rojgar Result

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : बिहार शिक्षा विभाग में नौकरी की तलाश कर रहे बिहार के मूल निवासी उम्मीदवारों से आग्रह किया जाता है कि इस बिहार गेस्ट टीचर भर्ती 2023Bihar Atithi Shikshak Bharti 2023 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का अधिकृत भर्ती अधिसूचना के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/ अध्ययन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। इसकी अधिक जानकारी के लिए कृपया, बिहार शिक्षा विभाग की अधिकृत वेबसाइट (www.education.bih.nic.in) विजिट करें।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status