बिहार सिविल कोर्ट चपरासी सिलेबस 2023 – पियोन/ अर्दली पाठ्यक्रम एवं परीक्षा पैटर्न हिंदी में डाउनलोड करें।

Bihar Civil Court Peon Syllabus 2023 in Hindi – डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ऑफ पटना, बिहार (पटना सिविल कोर्ट) ने पटना सिविल कोर्ट चपरासी/ अर्दली लिखित परीक्षा 2022 के लिए बिहार सिविल कोर्ट चपरासी सिलेबस 2023 और भर्ती विज्ञापन एक साथ जारी कर दिया है। पटना जिला न्यायालय चपरासी भर्ती 2022 के लिए बिहार सिविल कोर्ट द्वारा ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे है।

यदि आप गूगल पर बिहार सिविल कोर्ट चपरासी पाठ्यक्रम 2023 की खोज कर रहे है तो आप एक भरोसेमंद नौकरी उन्मुख रोजगार पोर्टल पर आ चुके है। इस वेब पेज पर बिहार सिविल कोर्ट द्वारा चपरासी/ अर्दली पोस्ट के लिए निर्धारित पाठ्यक्रम एवं परीक्षा पैटर्न हिंदी में उपलब्ध कराया जा रहा है।

बिहार सिविल कोर्ट चपरासी परीक्षा 2022 की तैयारी कर रहे वे अभ्यर्थी जो बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती 2022 में अप्लाई करने वाले है, वह उम्मीदवार बिहार  सिविल कोर्ट पियोन एग्जाम पैटर्न 2022 और पटना सिविल कोर्ट पियोन एग्जाम सिलेबस 2022 की पीडीएफ फाइल हिंदी में डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार सिविल कोर्ट चपरासी पाठ्यक्रम 2023 से सम्बंधित जानकारी जैसे प्रश्नो की संख्या, विषय, परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया इत्यादि निम्नवत है।

बिहार सिविल कोर्ट चपरासी सिलेबस 2023 हिंदी में :

  • न्यायालय का नाम : डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ऑफ पटना, बिहार।
  • परीक्षा का नाम : पटना जिला न्यायालय चपरासी लिखित परीक्षा 2022.
  • विज्ञापन संख्या : 04/2022.
  • रिक्त पदों की संख्या : 1673 पद।
  • पद का नाम : चपरासी/ अर्दली (Peon)।
  • आर्टिकल का प्रकार : सिलेबस | सरकारी एग्जाम
  • परीक्षा की संभावित तिथि : जल्द जारी होगी।
  • आधिकारिक वेबसाइट : www.districts.ecourts.gov.in/patna

चयन प्रक्रिया : पटना सिविल कोर्ट में चपरासी/ अर्दली) पदों पर नियुक्ति हेतु उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार  किया जायेगा।

बिहार सिविल कोर्ट चपरासी परीक्षा पैटर्न एवं पाठ्यक्रम 2023 :

परीक्षा पैटर्न – बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती परीक्षा-2022 हेतु परीक्षा पैटर्न निम्नानुसार है :

  • परीक्षा में बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे।
  • लिखित परीक्षा के 85 अंक और इंटरव्यू के 15 अंक निर्धारित है।
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित होगा।
  • परीक्षा 10वीं/ मैट्रिक स्तर की होगी।
  • परीक्षा ऑनलाइन/ ऑफलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी।
  • लिखित परीक्षा में न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक 30 होंगे।
  • साक्षात्कार में न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक 06 होंगे।

बिहार सिविल कोर्ट चपरासी/ अर्दली लिखित परीक्षा 2022 हेतु परीक्षा पैटर्न तथा विषय वस्तु निम्न प्रकार होगा :

विषय का नाम  अंकों की संख्या
हिंदी (Hindi) 35
अंग्रेजी (English) 15
गणित (Mathematics) 35
कुल योग 85 अंक

Bihar Civil Court Chaprasi Syllabus 2023 in Hindi :

चपरासी/ अर्दली की लिखित परीक्षा में 10वीं (हाई स्कूल) स्तर के निम्नलिखित विषय शामिल होंगे :

  • हिंदी।
  • अंग्रेजी।
  • गणित।

अतिरिक्त भारांक (Additional Weightage) :

दस (10) अंक तक की अतिरिक्त भारांक उन अभ्यर्थियों को दिया जायेगा, जिनके पास खाना पकाने में या इलेक्ट्रीशियन, बढ़ई, नाई, प्लंबर और माली के रूप में विशेष कौशल है और जिन्होंने अर्हक अंक प्राप्त नहीं किए हैं। अतिरिक्त भारांक निम्नवत तालिका के अनुसार होंगे।

मानदंड अंक
सामान्य उपस्थिति (General Appearance) 2.5
योग्यता (Qualification) 2.5
अनुभव (Experience) 2.5
नौकरी का ज्ञान (Knowledge of Job) 2.5
कुल योग 10 अंक

पटना सिविल कोर्ट चपरासी/ अर्दली पाठ्यक्रम 2023 – महत्वपूर्ण लिंक्स :

Important Links Area
सिलेबस डाउनलोड लिंक डाउनलोड करें
भर्ती विवरण लिंक बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती 2022
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु गूगल न्यूज़ फॉलो करें Google News
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें Telegram Channel
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : सभी उम्मीदवारों से अनुरोध किया जाता है कि बिहार सिविल कोर्ट चपरासी सिलेबस 2023 ( Bihar Civil Court Peon Syllabus 2023 in Hindi ) का मिलान आधिकारिक पाठ्यक्रम से जरूर कर लें। जिससे कोई विसंगति न हो। पटना सिविल कोर्ट पियोन सिलेबस 2023 की अत्यधिक जानकारी के लिए सभी उम्मीदवारों को डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ऑफ पटना, बिहार की अधिकृत वेबसाइट (www.districts.ecourts.gov.in/patna) को विजिट करने की सलाह दी जाती है।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status