बिहार कृषि विश्वविद्यालय भर्ती 2023 – BAU 82 गैर-शैक्षणिक पदों पर सीधी भर्ती हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 04 सितम्बर 2023

Bihar Krishi Vishwavidyalaya Bharti 2023 – बिहार कृषि विश्वविद्यालय (BAU), सबौर, भागलपुर ने वानिकी महाविद्यालय, मुंगेर के लिए विभिन्न गैर-शैक्षणिक पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया है। बिहार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी द्वारा बिहार कृषि विश्वविद्यालय भर्ती 2023 के लिए सुयोग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस बिहार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी भर्ती 2023 के तहत कुल 82 रिक्तियां अधिसूचित की गयी है, जिनमें लैब अटेंडेंट, स्टेनोग्राफर, निम्न वर्गीय लिपिक, टेक्निकल असिस्टेंट एवं अन्य गैर-शैक्षणिक पद शामिल है।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर भर्ती 2023 के लिए यूनिवर्सिटी द्वारा जारी किये गए आवेदन प्रारूप में ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस बिहार कृषि विश्वविद्यालय गैर-शैक्षणिक भर्ती 2023 से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।

बिहार कृषि विश्वविद्यालय भर्ती 2023 की जानकारी हिंदी में :

  • यूनिवर्सिटी का नाम : बिहार कृषि विश्वविद्यालय (BAU), सबौर, भागलपुर।
  • भर्ती का नाम : बिहार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी नॉन-टीचिंग भर्ती 2023.
  • विज्ञापन संख्या : 07/2023.
  • रिक्तियों की कुल संख्या : 82 पद।
  • नौकरी का प्रकार : बिहार सरकारी नौकरी
  • आवेदन की अंतिम तिथि : 04 सितम्बर 2023 तक।
  • आवेदन की तरीका : ऑफलाइन।
  • आधिकारिक वेबसाइट : www.bausabour.ac.in
  • नौकरी का स्थान : मुंगेर, बिहार।

पद-वार बिहार कृषि विश्वविद्यालय वैकेंसी 2023 विवरण :

पद का नाम रिक्त पद वेतनमान
असिस्टेंट कम्पट्रोलर 01 ₹ 9300 – 34800/- + ग्रेड पे 4800/- (लेवल -9)
असिस्टेंट रजिस्ट्रार 01
टेक्निकल असिस्टेंट 20 ₹ 9300 – 34800/- + ग्रेड पे 4600/- (लेवल -7)
ऑफिस सुप्रिडेंट 01
फोटोग्राफर एण्ड विडियोग्राफर 01 ₹ 9300 – 34800/- + ग्रेड पे 4200/- (लेवल -6)
पर्सनल असिस्टेंट 02
फॉर्म मैनेजर 08
फॉरेस्टर 06 ₹ 5200 – 20200/- + ग्रेड पे 2800/- (लेवल -5)
स्टेनोग्राफर 10 ₹ 5200 – 20200/- + ग्रेड पे 2400/- (लेवल -4)
निम्न वर्गीय लिपिक 12 ₹ 5200 – 20200/- + ग्रेड पे 1900/- (लेवल -2)
लैब अटेंडेंट 20 ₹ 5200 – 20200/- + ग्रेड पे 1800/- (लेवल -1)
कुल योग
82 पद

Bihar Krishi Vishwavidyalaya Bharti 2023 के लिए पात्रता मानदंड :

बिहार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी जॉब्स हेतु शैक्षणिक अर्हता : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड/ यूनिवर्सिटी/ संस्थान से इण्टरमीडिएट/ स्नातक /स्नातकोत्तर/ समकक्ष डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए। पद-वार शैक्षिक योग्यता के लिए आवेदन करने से पूर्व विस्तृत विज्ञापन ध्यानपूर्वक देखें।

आयु सीमा : अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु निम्न प्रकार होनी चाहिए।

राष्ट्रीयता : अभ्यर्थी भारत नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इस बिहार कृषि विश्वविद्यालय गैर-शैक्षणिक भर्ती 2023 में उक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित प्रतियोगिता परीक्षा, कौशल परिक्षण/ कम्प्यूटर प्रवीणता परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : सभी आवेदकों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान एसबीआई ई-कलेक्ट के माध्यम से विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर दिए गए लिंक द्वारा करना होगा।श्रेणी-वार आवेदन शुल्क निम्न प्रकार से है :

कैटेगरी आवेदन शुल्क
बिहार राज्य के सामान्य/ ओबीसी एवं अन्य राज्यों के आवेदकों के लिए : ₹ 800/-
बिहार राज्य के एससी/ एसटी एवं सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए : ₹ 200/-

बिहार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी भर्ती 2023 हेतु आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और सुयोग्य उम्मीदवार इस बिहार कृषि विश्वविद्यालय भर्ती 2023 के लिए यूनिवर्सिटी द्वारा प्रकाशित आवेदन प्रारूप को भरकर आवश्यक सभी स्व: अभिप्रमाणित दस्तावेजों को संलग्नक कर निम्नलिखित पते पर निबंधित डाक के माध्यम से 4 सितंबर 2023 की शाम 6:00 बजे तक भेज सकते हैं।

आवेदन भेजने का पता : प्रभारी पदाधिकारी (नियुक्ति) नियुक्ति शाखा, बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर-813210.

Bihar Agriculture University Non-Teaching Bharti 2023 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • भर्ती विज्ञापन प्रकाशन की तिथि : 03 अगस्त 2023.
  • आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 04 सितम्बर 2023.

Bihar Krishi Vishwavidyalaya Vacancy 2023 Application Form – आवश्यक लिंक्स :

Important Links Area
विस्तृत विज्ञापन लिंक डाउनलोड करें
आवेदन फॉर्म लिंक डाउनलोड करें
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम चैनल से जुडें Telegram Group
नवीनतम सरकारी भर्ती लिंक Rojgar Result
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : बिहार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों से आग्रह किया जा रहा है कि इस कृषि विश्वविद्यालय गैर-शैक्षणिक भर्ती 2023 ( Bihar Krishi Vishwavidyalaya Bharti 2023 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क इत्यादि) को आधिकारिक विज्ञापन के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/ पुष्टि कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। BAU भर्ती 2023 की जानकारी अधिक जानकारी के लिए बिहार कृषि विश्वविद्यालय की अधिकृत वेबसाइट (www.bausabour.ac.in) विजिट करें।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status