बिहार पॉलिटेक्निक कॉलेज लेक्चरर भर्ती 2020 – BPSC 666 विभिन्न व्याख्याता वैकेंसी रिक्रूटमेंट हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 07, 11, 18 & 21 सितम्बर 2020

Bihar Polytechnic College Lecturer Bharti 2020 – बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, बिहार सरकार के अन्तर्गत राजकीय पॉलीटेकनिक एवं राजकीय महिला पॉलीटेकनिक संस्थानों में बिहार पॉलिटेक्निक कॉलेज लेक्चरर भर्ती 2020 हेतु विज्ञापन जारी किया है। बीपीएससी द्वारा व्याख्याता (भौतिकी, रसायन, मानवता अर्थशास्त्र, गणित और अन्य) के पदों पर नियमित नियुक्ति हेतु सुयोग्य महिला एवं पुरुष उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस बिहार राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज लेक्चरर भर्ती 2020 के तहत कुल 666 रिक्तियां अधिसूचित की गयी है, इनमें 27 पद लेक्चरर (फिजिक्स), 29 पद लेक्चरर (केमिस्ट्री), 28 पद लेक्चरर (ह्यूमैनिटी इकोनॉमिक्स), 47 पद लेक्चरर (गणित), 130 पद लेक्चरर (सिविल इंजी0), 80 पद लेक्चरर (कंप्यूटर साइंस एण्ड इंजी0/ टेक्नोलॉजी), 166 पद लेक्चरर (यांत्रिकी अभियंत्रण),  131 पद लेक्चरर (इलेक्ट्रॉनिक्स अभियंत्रण) तथा 28 पद लेक्चरर (मानवता अंग्रेजी) के शामिल है।

इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी बिहार पॉलिटेक्निक कॉलेज व्याख्याता भर्ती 2020 के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (www.bpsc.bih.nic.in) के माध्यम से 19 अगस्त 2020 से 07 सितम्बर 2020 तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते है। इस बीपीएससी पॉलिटेक्निक कॉलेज लेक्चरर रिक्रूटमेंट 2020 से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।

बिहार पॉलिटेक्निक कॉलेज लेक्चरर भर्ती 2020 की जानकारी हिंदी में :

  • विभाग का नाम : विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, बिहार सरकार।
  • भर्ती आयोग का नाम : बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी)।
  • विज्ञापन संख्या : 19/2020 | 20/2020 | 21/2020 | 22/2020 | 39/2020 | 40/2020 | 42/2020 | 43/ 2020 | 45/ 2020.
  • रिक्तियों की कुल संख्या : 84 + 47 + 130 + 80 = 341 पद।
  • नौकरी का प्रकार : बिहार राज्य सरकारी नौकरी
  • आवेदन की तिथि : 19 अगस्त 2020 से 07, 11, 18 & 21 सितम्बर 2020 तक।
  • आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
  • अधिकृत वेबसाइट : www.bpsc.bih.nic.in
  • नौकरी का स्थान : बिहार।

बिहार पॉलिटेक्निक कॉलेज लेक्चरर वैकेंसी 2020 विवरण :

पोस्ट का नाम रिक्त पद मानदेय (सैलरी)
लेक्चरर (फिजिक्स) 27 रु. 56,100 / – (लेवल -9A) प्रति माह
लेक्चरर (केमिस्ट्री) 29
लेक्चरर (ह्यूमैनिटी इकोनॉमिक्स) 28
लेक्चरर (गणित) 47
लेक्चरर (सिविल इंजी0) 130
लेक्चरर (कंप्यूटर साइंस एण्ड इंजी0/ टेक्नोलॉजी) 80
लेक्चरर (मैकेनिकल इंजी0) 166
लेक्चरर (इलेक्ट्रॉनिक्स इंजी0) 131
लेक्चरर (ह्यूमैनिटी इंग्लिश) 28
कुल योग 666 पद

बीपीएससी पॉलिटेक्निक कॉलेज लेक्चरर रिक्रूटमेंट 2020 के लिए पात्रता मानदंड :

बिहार पॉलिटेक्निक कॉलेज लेक्चरर जॉब्स के लिए शैक्षणिक योग्यता :

  • लेक्चरर (फिजिक्स) के लिए : विज्ञान (भौतिकी) विषय में निष्णात डिग्री के साथ स्नातक अथवा निष्णात स्तर पर प्रथम श्रेणी अथवा समकक्ष।
  • लेक्चरर (केमिस्ट्री) के लिए : विज्ञान (रसायन) विषय में निष्णात डिग्री के साथ स्नातक अथवा निष्णात स्तर पर प्रथम श्रेणी अथवा समकक्ष।
  • लेक्चरर (ह्यूमैनिटी इकोनॉमिक्स) के लिए : मानवता (अर्थशास्त्र) विषय में निष्णात डिग्री के साथ स्नातक अथवा निष्णात स्तर पर प्रथम श्रेणी अथवा समकक्ष।
  • लेक्चरर (गणित) के लिए : गणित विषय में निष्णात डिग्री के साथ स्नातक अथवा निष्णात स्तर पर प्रथम श्रेणी अथवा समकक्ष।
  • लेक्चरर (सिविल इंजी0) के लिए : असैनिक अभियंत्रण /टेक्नोलॉजी शाखा में बी.ई./ बी.टेक/ बी.एस. / बी.एस.सी. (इंजी0) में प्रथम श्रेणी अथवा समकक्ष के साथ।
  • लेक्चरर (कंप्यूटर साइंस एण्ड इंजी0/ टेक्नोलॉजी) के लिए : कंप्यूटर साइंस एण्ड इंजी0 /टेक्नोलॉजी शाखा में बी.ई./ बी.टेक/ बी.एस. / बी.एस.सी. (इंजी0) में प्रथम श्रेणी अथवा समकक्ष के साथ।
  • लेक्चरर (मैकेनिकल इंजी0) के लिए : मैकेनिकल इंजी0/ टेक्नोलॉजी शाखा में बी.ई./ बी.टेक/ बी.एस. / बी.एस.सी. (इंजी0) में प्रथम श्रेणी अथवा समकक्ष के साथ।
  • लेक्चरर (इलेक्ट्रॉनिक्स इंजी0) के लिए : इलेक्ट्रॉनिक्स इंजी0 /टेक्नोलॉजी शाखा में बी.ई./ बी.टेक/ बी.एस. / बी.एस.सी. (इंजी0) में प्रथम श्रेणी अथवा समकक्ष के साथ।
  • लेक्चरर (ह्यूमैनिटी इंग्लिश) के लिए : मानवता (अंग्रेजी) विषय में निष्णात डिग्री के साथ स्नातक अथवा निष्णात स्तर पर प्रथम श्रेणी अथवा समकक्ष।
  • UGC एवं AICTE से मान्यता प्राप्त संस्थानों से विज्ञान विषय के लिए Distance Mode/ Open University से प्राप्त डिग्री या डिप्लोमा मान्य होगा।

आयु सीमा (01 अगस्त 2020 को) : बिहार राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज लेक्चरर भर्ती 2020 में अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम उम्र सीमा नहीं है जबकि सेवानिवृति की अधिकतम आयु 65 वर्ष  निर्धारित है।

नागरिकता : अभ्यर्थी भारतीय होने के साथ बिहार का मूल निवासी हो।

चयन प्रक्रिया : इस बिहार पॉलिटेक्निक कॉलेज व्याख्याता भर्ती 2020 में उम्मीदवारों का चयन अकादमिक रिकॉर्ड, शैक्षणिक प्रदर्शन, अनुसंधान प्रदर्शन, डोमिन ज्ञान, शिक्षण कौशल और व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक विज्ञापन ध्यानपूर्वक पढ़ें।

आवेदन शुल्क : सभी आवेदकों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग) से करना होगा। श्रेणी-वार आवेदन शुल्क निम्न प्रकार है :

आवेदन शुल्क विवरण
सामान्य/ अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए : रु. 750/-
बिहार राज्य के एससी/ एसटी/ महिला / दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए : रु. 200/-

बिहार पॉलिटेक्निक कॉलेज लेक्चरर भर्ती 2020 के लिए आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस BPSC पॉलिटेक्निक कॉलेज लेक्चरर भर्ती 2020 ( BPSC Polytechnic College Lecturer Bharti 2020 Online Form ) के लिए बिहार लोक सेवा आयोग की अधिकृत वेबसाइट (www.bpsc.bih.nic.in) के माध्यम से 19 अगस्त 2020 से 07 सितम्बर 2020 तक आवेदन हेतु ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते है।

BPSC Polytechnic College Lecturer Vacancy 2020 – मत्वपूर्ण तिथियाँ :

  • ऑनलाइन पंजीकरण करने की प्रारम्भिक तिथि : 19 & 25 अगस्त 2020 | 01 & 04 सितम्बर 2020.
  • ऑनलाइन पंजीकरण करने की अंतिम तिथि : 07 & 11 सितम्बर 2020 | 18 & 21 सितम्बर 2020.
  • ऑनलाइन आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 11 & 16 सितम्बर 2020 | 23 & 25 सितम्बर 2020.
  • ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि : 18 & 23 सितम्बर 2020 | 30 सितम्बर 2020| 05 अक्टूबर 2020.
  • स्पीड पोस्ट द्वारा आवेदन की हार्ड कॉपी एवं सभी प्रमाण पत्र प्राप्त होने की अंतिम तिथि : 25 & 30 सितंबर 2020 | 07 & 12 अक्टूबर 2020.

BPSC Polytechnic College Lecturer Bharti 2020 – मत्वपूर्ण लिंक :

Important Links Area
अधिकृत भर्ती विज्ञापन लिंक 19/2020 | 20/2020 | 21/2020 | 22/2020 | 39/2020 | 40/2020 | 42/2020 | 43/ 2020 | 45/ 2020
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें (Active Now)
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए रजिस्टर करें Free Job Alert
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें Telegram Group
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों जो बिहार के मूल निवासी है, उनसे अनुरोध किया जाता है कि इस बिहार पॉलिटेक्निक कॉलेज व्याख्याता भर्ती 2020Bihar Polytechnic College Lecturer Bharti 2020 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का आधिकारिक विज्ञापन (Advt. No. : 19, 20, 21/2020) के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/अध्यन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। अधिक जानकारी के लिए बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (बीपीएससी) की अधिकृत वेबसाइट यानि www.bpsc.bih.nic.in विजिट करें।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status