बिहार स्वास्थ्य विभाग भर्ती 2022 – BCECEB 1511 सीनियर रेजिडेंट/ ट्यूटर वैकेंसी रिक्रूटमेंट हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 01 सितम्बर 2022
Bihar Swasthya Vibhag Bharti 2022 – बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद् (BCECEB) ने स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार के अन्तर्गत राज्य के चिकित्सा विश्वविद्यालय एवं अस्पतालों में सीनियर रेजिडेंट/ ट्यूटर के रिक्त पदों पर तीन वर्षीय टेन्योर आधारित नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी किया है। बीसीईसीई बोर्ड द्वारा बिहार स्वास्थ्य विभाग सीनियर रेजिडेंट/ ट्यूटर भर्ती 2022 के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस बिहार स्वास्थ्य विभाग भर्ती 2022 के तहत कुल 1511 रिक्तियां प्रकाशित की गयीं हैं।
इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इस बिहार हेल्थ डिपार्टमेंट रिक्रूटमेंट 2022 के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 19 अगस्त 2022 से 01 सितम्बर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस बिहार स्वास्थ्य विभाग जॉब्स 2022 से सम्बंधित अतिरिक्त विवरण जैसे पदों की संख्या, चयन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथि, आवेदन की विधि इत्यादि निम्नवत है।
बिहार स्वास्थ्य विभाग भर्ती 2022 हाइलाइट्स :
- विभाग का नाम : स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार।
- विज्ञापन संख्या : BCECEB(Health)-2022/01.
- रिक्तियों की संख्या : 1511 पोस्ट्स।
- नौकरी का प्रकार : बिहार सरकारी नौकरी।
- आवेदन करने की तिथि : 19 अगस्त 2022 से 01 सितम्बर 2022 तक।
- आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
- आधिकारिक वेबसाइट : www.state.bihar.gov.in/health
- नौकरी का स्थान : बिहार।
बिहार स्वास्थ्य विभाग वैकेंसी 2022 विवरण :
पोस्ट का नाम | रिक्तियों की संख्या | वेतनमान |
सीनियर रेजिडेंट/ ट्यूटर | 1511 | लेवल-9 |
कोटि-वार बिहार स्वास्थ्य विभाग सीनियर रेजिडेंट/ ट्यूटर वैकेंसी 2022 विवरण :
कोटि का नाम | रिक्ति |
अनारक्षित | 527 |
अत्यन्त पिछड़ा वर्ग | 309 |
पिछड़ा वर्ग | 200 |
अनुसूचित जाति | 273 |
अनुसूचित जनजाति | 24 |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग | 128 |
पिछड़े वर्गों की महिला | 50 |
कुल | 1511 पद |
बिहार हेल्थ डिपार्टमेंट रिक्रूटमेंट 2022 के लिए पात्रता मानदंड :
बिहार स्वास्थ्य विभाग जॉब्स के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता : अभ्यर्थी के पास भारतीय चिकित्सा परिषद् द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से प्रासंगिक विषय-विशेष में स्नातकोत्तर डिग्री होना आवश्यक है। इसकी अधिक जानकारी के लिए आवेदन से पूर्व आधिकारिक विज्ञापन अवश्य पढ़ें।
उम्र सीमा : इस बिहार हेल्थ डिपार्टमेंट सीनियर रेजिडेंट रिक्रूटमेंट 2022 में अप्लाई करने के लिए 01 अगस्त 2021 को अधिकतम आयु सीमा निम्न प्रकार होगी :
- सामान्य वर्ग (पुरुष) के लिए : 37 वर्ष।
- सामान्य वर्ग (महिला) के लिए : 40 वर्ष।
- पिछड़ा /अति पिछड़ा वर्ग (पुरुष एवं महिला) के लिए : 40 वर्ष।
- अनुसूचित जाति /जनजाति (पुरुष एवं महिला) के लिए : 42 वर्ष।
राष्ट्रीयता : उम्मीदवार को भारत का नागरिक होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया : इस बिहार हेल्थ डिपार्टमेंट रिक्रूटमेंट 2022 में, सीनियर रेजिडेंट/ ट्यूटर पदों पर दावेदारों का चयन तुलनात्मक मेघा सूचि के आधार पर किया जायेगा। इसकी अधिक जानकारी के लिए विभाग द्वारा जारी किये गए विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
आवेदन शुल्क : सभी आवेदकों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान आवेदन शुल्क के रूप में क्रेडिट कार्ड/ डेबिड कार्ड/ नेट-बैंकिंग के माध्यम से करना होगा। कोटि-वार आवेदन शुल्क निम्न प्रकार है :
कैटेगरी | आवेदन शुल्क |
जनरल/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए : | ₹ 2250/- |
एससी/ एसटी/ दिव्यांग कोटि के अभ्यर्थियों के लिए : | ₹ 2250/- |
बिहार स्वास्थ्य विभाग भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें :
इच्छुक और पात्र उम्मीदवार बिहार स्वास्थ्य विभाग सीनियर रेजिडेंट/ ट्यूटर भर्ती 2022 के लिए बीसीईसीई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (www.bceceboard.bihar.gov.in) के माध्यम से निम्नलिखित निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि इन पदों के लिए नियुक्ति हेतु आवेदन विहित प्रपत्र में केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किये जायेंगे।
Bihar Swasthya Vibhag Bharti 2022 – महत्वपूर्ण तिथियां :
- ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारम्भ तिथि : 19 अगस्त 2022.
- ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 01 सितम्बर 2022.
- ऑनलाइन आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 01 सितम्बर 2022
Bihar Health Department Vacancy 2022 Online Form – आवश्यक लिंक्स :
Important Links Area | |
आधिकारिक विज्ञापन लिंक | डाउनलोड करें |
ऑनलाइन आवेदन लिंक | अप्लाई करें (Active on 18 Aug 2022) |
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए रजिस्ट्रेशन करें | फ्री जॉब अलर्ट |
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें | Telegram Channel |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | विज़िट करें |
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : स्वास्थ्य विभाग सरकारी नौकरी की खोज कर रहे योग्य और अनुभवी उम्मीदवार जो बिहार की मूल निवासी है को सूचित किया जाता है कि इस बिहार हेल्थ डिपार्टमेंट रिक्रूटमेंट 2022 ( Bihar Swasthya Vibhag Bharti 2022 ) में अप्लाई करने से पूर्व भर्ती से जुडी उपयोगी जानकारी (पदों की संख्या, चयन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथि, आवेदन की विधि इत्यादि) का अवलोकन भलीभांति कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। कृपया, अधिक जानकारी के लिए बिहार हेल्थ डिपार्टमेंट की अधिकृत वेबसाइट (www.state.bihar.gov.in/health) विजिट करें।