बिहार वाहन चालक भर्ती 2023 – BTSC 145 व्हीकल ड्राइवर वैकेंसी हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2023

Bihar Vahan Chalak Bharti 2023 – बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने विभिन्न सरकारी विभागों में वाहन चालक के रिक्त पदों पर नियमित नियुक्ति हेतु भर्ती विज्ञापन जारी किया है। बीटीएससी द्वारा बिहार वाहन चालक भर्ती 2023 के लिए सुयोग्य उम्मीदवारों से विहित प्रपत्र में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस BTSC वाहन चालक भर्ती 2023 के तहत कुल 145 रिक्तियां अधिसूचित की गयीं हैं, जिनमें 35 प्रतिशत पद महिला अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित है।

इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इस बिहार व्हीकल ड्राइवर वैकेंसी 2023 के लिए बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) की अधिकृत वेबसाइट (www.btsc.bih.pic.in) के माध्यम से 01 सितम्बर 2023 से 30 सितम्बर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस बीटीएससी व्हीकल ड्राइवर भर्ती 2023 से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।

बिहार वाहन चालक भर्ती 2023 की जानकारी हिंदी में :

  • विभाग का नाम : सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार सरकार।
  • भर्ती आयोग का नाम : बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC)।
  • विज्ञापन संख्या : 37/2023.
  • रिक्त पदों की संख्या : 145 पद।
  • नौकरी का प्रकार : बिहार सरकारी नौकरी
  • आवेदन करने की अवधि : 01 सितम्बर 2023 से 30 सितम्बर 2023 तक।
  • आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
  • अधिकृत वेबसाइट : www.btsc.bih.pic.in | www.pariksha.nic.in.
  • नौकरी का स्थान : बिहार।

बिहार वाहन चालक वैकेंसी 2023 विवरण :

पद का नाम रिक्त पद वेतनमान
वाहन चालक (Vehicle Driver) 145 ₹ 5200 – 20200/- + ग्रेड पे 1900/- (लेवल-2)

कोटि-वार BTSC व्हीकल ड्राइवर वैकेंसी 2023 विवरण :

कोटि का नाम रिक्त पद
UR 62
EWS 14
EBC 24
BC 12
BC- Female 05
SC 26
ST 02
कुल योग 145 पद

Bihar Vahan Chalak Bharti 2023 के लिए पात्रता मानदंड :

न्यूनतम शैक्षिक योग्यता : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से मैट्रिक अथवा समकक्ष  उत्तीर्ण तथा उसके पास वाहन चालन का वैध लाइसेंस और यातायात विनियमन की जानकारी होनी चाहिए। इसकी अधिक जानकारी के लिए अधिकृत भर्ती विज्ञापन आवेदन से पहले अवश्य देखें।

आयु सीमा (01 अगस्त 2023 को) : अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम 37 वर्ष होनी चाहिए, जबकि आरक्षित वर्ग को बिहार सरकार के नियमानुसार छूट दी जाएगी।

राष्ट्रीयता : भारतीय।

चयन प्रक्रिया : इस बीटीएससी व्हीकल ड्राइवर भर्ती 2023 में उम्मीदवारों का चयन कम्प्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) तथा ड्राइविंग टेस्ट के आधार पर किया जायेगा। इसकी सटीक जानकारी के लिए अधिकृत भर्ती विज्ञापन अवश्य पढ़ें।

आवेदन शुल्क : सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (नेट-बैंकिंग या क्रेडिट/ डेबिट कार्ड) से करना होगा। कोटि-वार आवेदन शुल्क निम्न प्रकार होगा :

कोटि का नाम
आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी/ बीसी, ईडब्ल्यूएस एवं अन्य राज्य के उम्मीदवारों के लिए ₹ 600/-
एस0सी0/ एस0टी0 एवं सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए ₹ 150/-

BTSC वाहन चालक भर्ती 2023 के लिए आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस बिहार वाहन चालक भर्ती 2023 हेतु बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) की आधिकारिक वेबसाइट (www.btsc.bih.pic.in) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नलिखित निर्धारित दिनांकों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

BTSC Vehicle Driver Bharti 2023 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि : 01 सितम्बर 2023.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 30 सितम्बर 2023.

Bihar Vahan Chalak Vacancy 2023 Online Form – महत्वपूर्ण लिंक्स :

Important Links Area
अधिकृत भर्ती विज्ञापन लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें Telegram Group
नवीनतम सरकारी भर्ती लिंक Rojgar Result
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : बिहार राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी पात्र भारतीय उम्मीदवारों से अनुरोध किया जाता है कि बीटीएससी व्हीकल ड्राइवर भर्ती 2023 ( Bihar Vahan Chalak Bharti 2023 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का विभागीय विज्ञापन के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/ पुष्टि कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। इस BTSC भर्ती 2023 की कृपया, अधिक जानकारी के लिए कृपया, बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) की अधिकृत वेबसाइट (www.btsc.bih.pic.in) विजिट करें।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status