बीटीएससी भर्ती 2022 – 840 ट्यूटर (नर्सिंग) एवं भ्रमणशील पशु चिकित्सा अधिकारी वैकेंसी रिक्रूटमेंट हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 05 मार्च 2022

BTSC Bharti 2022 – बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने बिहार स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत ट्यूटर (नर्सिंग) एवं भ्रमणशील पशु चिकित्सा अधिकारी के रिक्त पदों पर नियमित नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी किया है। आयोग द्वारा बीटीएससी भर्ती 2022 के लिए सुयोग्य  उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस BTSC भर्ती 2022 के तहत कुल 840 रिक्तियां अधिसूचित की गयीं हैं, जिनमें 216 पद ट्यूटर एवं 624 पद पशु चिकित्सा अधिकारी के शामिल है।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस बीटीएससी रिक्रूटमेंट 2022 के लिए बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) की अधिकृत वेबसाइट (www.btsc.bih.pic.in/ www.pariksha.nic.in) के माध्यम से 24 जनवरी 2022 से 05 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस बिहार तकनीकी सेवा आयोग भर्ती 2022 से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।

बीटीएससी भर्ती 2022 की जानकारी हिंदी में :

  • विभाग का नाम : स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार।
  • भर्ती आयोग का नाम : बिहार तकनीकी सेवा आयोग।
  • विज्ञापन संख्या : 01/2022 || 02/2022.
  • रिक्तियों की कुल संख्या : 840 पद।
  • नौकरी का प्रकार : बिहार राज्य सरकारी नौकरी
  • आवेदन की तारीख : 24 जनवरी 2022 से 05 मार्च 2022 तक।
  • आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
  • अधिकृत वेबसाइट : www.btsc.bih.pic.in एवं www.pariksha.nic.in
  • नौकरी का स्थान : बिहार।

पद-वार बीटीएससी वैकेंसी 2022 विवरण :

पोस्ट का नाम पदों की संख्या वेतनमान
ट्यूटर (नर्सिंग) 216 ₹ 48,00/- ग्रेड पे (लेवल -8)
भ्रमणशील पशु चिकित्सा अधिकारी 624 ₹ 53,100 – 1,67,800/- (लेवल -9)
कुल योग 840 पद

बिहार तकनीकी सेवा आयोग भर्ती 2022 के लिए पात्रता मानदंड :

बीटीएससी जॉब्स के लिए शैक्षणिक योग्यता :

  • ट्यूटर के लिए : अभ्यर्थी के पासएमएससी नर्सिंग या बी.एससी. नर्सिंग (बेसिक/ पोस्ट बेसिक) कोर्स अथवा डिप्लोमा इन नर्सिंग एजुकेशन एंड एडमिनिस्ट्रेशन (D.N.E.A.) कोर्स और 2 साल का अनुभव होना चाहिए।
  • पशु चिकित्सा अधिकारी के लिए : अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पशु चिकित्सा विज्ञान में स्नातक डिग्री (बी.वी.एससी.) अथवा बी.वी.एससी. और एएच होना चाहिए।
  • इसकी विस्तृत जानकारी के लिए आवेदन से पूर्व सम्बंधित भर्ती विज्ञापन अवश्य पढ़ें।

आयु सीमा (01 अगस्त 2021 को ) : इस BTSC ट्यूटर एवं पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2022 के लिए अधिकतम आयु निम्न प्रकार है :

श्रेणी का नाम आयु सीमा
अनारक्षित के लिए 37 वर्ष
अनारक्षित महिला के लिए 40 वर्ष
पिछड़ा वर्ग/ अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष & महिला) के लिए 40 वर्ष
अनु0 जाति/ अनु0 जनजाति (पुरुष & महिला) के लिए 42 वर्ष

राष्ट्रीयता : भारतीय।

चयन प्रक्रिया : इस बीटीएससी रिक्रूटमेंट 2022 में उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता मेरिट एवं अनुभव के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों को निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (नेट-बैंकिंग या क्रेडिट/ डेबिट कार्ड) से करना होगा। कोटि-वार प्रत्येक पद हेतु परीक्षा शुल्क निम्नवत है….

कोटि आवेदन शुल्क
एस0सी0 / एस0टी0 / पी0एच0 महिला उम्मीदवार के लिए ₹ 50/-
सामान्य वर्ग / पिछड़ा वर्ग/ ईडब्ल्यूएस/ अन्य राज्य के उम्मीदवार के लिए ₹ 200/-

बीटीएससी भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार BTSC भर्ती 2022 हेतु बिहार तकनीकी सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (www.btsc.bih.pic.in एवं www.pariksha.nic.in) के माध्यम से 24 जनवरी 2022 से 23 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन  कर सकते हैं।

BTSC Tutor & Veterinary Officer Bharti 2022 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि : 24 जनवरी 2022.
  • ऑनलाइन आवेदन सबमिट करने की अंतिम तिथि : 23 फरवरी 2022 से 05 मार्च 2022 तक बढ़ी।.

BTSC Vacancy 2022 Online Form – महत्वपूर्ण लिंक :

Important Links Area
अधिकृत विज्ञापन डाउनलोड लिंक Tutor | Veterinary
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए रजिस्टर करें फ्री जॉब अलर्ट
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें Telegram Group
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : बिहार स्वास्थ्य विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे भारतीय उम्मीदवार, जो बिहार के मूल निवासी है उनसे अनुरोध किया जाता है कि बिहार तकनीकी सेवा आयोग भर्ती 2022 ( BTSC Bharti 2022 ) हेतु ऑनलाइन आवेदन करने से पहले, बिहार तकनीकी सेवा आयोग की ओर से जारी किए गए आधिकारिक विज्ञापन (Advt. : 01/2022 & 02/2022) की जांच भलीभांति कर लें ताकि आवेदन करने में कोई त्रुटि न हो।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status