बीपीएससी असिस्टेंट आर्किटेक्ट भर्ती 2022 – BPSC 106 सहायक वास्तुविद वैकेंसी हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 04 नवम्बर 2022

BPSC Assistant Architect Bharti 2022 – बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने भवन निर्माण विभाग, बिहार, पटना के अन्तर्गत सहायक वास्तुविद (असिस्टेंट आर्किटेक्ट) के पदों पर नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी किया है। आयोग द्वारा बीपीएससी असिस्टेंट आर्किटेक्ट भर्ती 2022 के लिए सुयोग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस BPSC सहायक वास्तुविद भर्ती 2022 के तहत कुल 106 रिक्तियां अधिसूचित की गयी है, जिनमें 35 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित है।

इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी बीपीएससी असिस्टेंट आर्किटेक्ट रिक्रूटमेंट 2022 के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (www.bpsc.bih.nic.in) के माध्यम से 20 अक्टूबर 2022 से 04 नवम्बर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस बिहार सहायक वास्तुविद भर्ती 2022 से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।

बीपीएससी असिस्टेंट आर्किटेक्ट भर्ती 2022 की जानकारी हिंदी में :

  • भर्ती आयोग का नाम : बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी)।
  • विज्ञापन संख्या : 08 /2022.
  • रिक्त पदों की संख्या : 106 पद।
  • नौकरी का प्रकार : बिहार सरकारी नौकरी
  • आवेदन की तिथि : 20 अक्टूबर 2022 से 04 नवम्बर 2022 तक।
  • आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
  • अधिकृत वेबसाइट : www.bpsc.bih.nic.in
  • नौकरी का स्थान : बिहार।

बीपीएससी असिस्टेंट आर्किटेक्ट वैकेंसी 2022 विवरण :

पद का नाम रिक्त पद वेतनमान
सहायक वास्तुविद (असिस्टेंट आर्किटेक्ट) 106 लेवल–9

श्रेणी-वार BPSC सहायक वास्तुविद रिक्ति 2022 विवरण :

श्रेणी का नाम रिक्त पद
अनारक्षित वर्ग (GEN) 42
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 11
अनुसूचित जाति (SC) 17
अनुसूचित जनजाति (ST) 01
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) 19
पिछड़ा वर्ग (BC) 13
पिछड़े वर्ग की महिलाएं (BC Female) 03
कुल योग
106 पद

BPSC Assistant Architect Bharti 2022 के लिए पात्रता मानदंड :

शैक्षणिक योग्यता : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से वास्तुकला विषय के साथ स्नातक उत्तीर्ण तथा कॉउन्सिल ऑफ आर्किटेक्चर, नई दिल्ली से निबंधित होना चाहिए।

आयु सीमा (01 अगस्त 2022 को) : उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए तथा अधिकतम आयु निम्न प्रकार होगी :

  • पुरुष के लिए : 37 वर्ष।
  • महिला के लिए : 40 वर्ष।

राष्ट्रीयता : अभ्यर्थी को भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इस बिहार लोक सेवा आयोग सहायक वास्तुविद भर्ती 2022 में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : सभी आवेदकों को निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग) से करना होगा। श्रेणी-वार आवेदन शुल्क निम्न प्रकार है :

श्रेणी का नाम आवेदन शुल्क
सामान्य/ ओबीसी एवं अन्य राज्य के अभ्यर्थियों के लिए : ₹ 750/-
बिहार राज्य के सभी (आरक्षित/अनारक्षित) महिला उम्मीदवारों के लिए : ₹ 200/-
बिहार राज्य के एससी/ एसटी/ दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए : ₹ 200/-

बिहार सहायक वास्तुविद भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस बीपीएससी असिस्टेंट आर्किटेक्ट भर्ती 2022 के लिए बिहार लोक सेवा आयोग की अधिकृत वेबसाइट (www.bpsc.bih.nic.in) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नलिखित निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

BPSC Sahayak Vastuvid Bharti 2022 – महत्वपूर्ण तिथियाँ :

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि : 20 अक्टूबर 2022.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 04 नवम्बर 2022.
  • ऑनलाइन आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 04 नवम्बर 2022.

BPSC Assistant Architect Vacancy 2022 Online Form – महत्वपूर्ण लिंक्स :

Important Links Area
विस्तृत विज्ञापन लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए गूगल न्यूज़ फॉलो करें Google News
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें Telegram Channel
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : बिहार भवन निर्माण विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों जो बिहार के मूल निवासी है, उनसे अनुरोध किया जाता है कि इस BPSC सहायक वास्तुविद भर्ती 2022 ( BPSC Assistant Architect Bharti 2022 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का आधिकारिक विज्ञापन (Advt. No. : 08/2022) के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/अध्ययन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। अन्य BPSC भर्ती 2022 की अधिक जानकारी के लिए बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की अधिकृत वेबसाइट यानि www.bpsc.bih.nic.in विजिट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

DMCA.com Protection Status
Join Telegram Group