छत्तीसगढ़ व्यापम सुपरवाइजर भर्ती 2021 – CG Vyapam 200 महिला पर्यवेक्षक वैकेंसी रिक्रूटमेंट हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 30 दिसंबर 2021
CG Vyapam Supervisor Bharti 2021 – छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (छत्तीसगढ़ व्यापम) ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अन्तर्गत पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर) के रिक्त पदों पर खुली सीधी भर्ती/ परिसीमित सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा छत्तीसगढ़ व्यापम सुपरवाइजर भर्ती 2021 के लिए छत्तीसगढ़ के मूल निवासी केवल महिला अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। इस CG व्यापम महिला सुपरवाइजर भर्ती 2021 के तहत कुल 200 रिक्तयों पर नियुक्ति की जाएगी, जिनमें 100 पदों पर खुली सीधी भर्ती द्वारा तथा 100 पदों पर परिसीमित सीधी भर्ती द्वारा चयन किया जायेगा। व्यावसायिक परीक्षा मंडल छत्तीसगढ़ महिला सुपरवाइजर भर्ती 2021 के लिए प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन करेगा।
इच्छुक और योग्य महिला उम्मीदवार इस छत्तीसगढ़ आंगनवाड़ी सुपरवाइजर भर्ती 2021 के लिए छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट (www.vyapam.cgstate.gov.in) के माध्यम से 03 दिसंबर 2021 से 30 दिसंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस छत्तीसगढ़ महिला बाल विकास विभाग पर्यवेक्षक भर्ती 2021 से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।
छत्तीसगढ़ व्यापम सुपरवाइजर भर्ती 2021 की जानकारी हिंदी में :
- विभाग का नाम : महिला एवं बाल विकास विभाग, छत्तीसगढ़ सरकार।
- परीक्षा आयोजक का नाम : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CGVYAPAM).
- विज्ञापन संख्या : व्यापम/ 2021/ 1472 .
- रिक्त पदों की संख्या : 200 पद।
- नौकरी का प्रकार : छत्तीसगढ़ सरकारी नौकरी।
- आवेदन करने की अवधि : 03 दिसंबर 2021 से 30 दिसंबर 2021 तक।
- आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
- ऑफिसियल वेबसाइट : www.vyapam.cgstate.gov.in
- नौकरी का स्थान : छत्तीसगढ़।
छत्तीसगढ़ महिला सुपरवाइजर वैकेंसी 2021 विवरण :
पद का नाम | पदों की संख्या | वेतनमान (सैलरी) |
पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर) | 200 | ₹ 5200 – 20200/- ग्रेड पे ₹ 2400/- (लेवल-06) |
श्रेणी-वार सीजी व्यापम महिला महिला पर्यवेक्षक रिक्ति 2021 विवरण :
कैटेगरी | खुली सीधी भर्ती | परिसीमित सीधी भर्ती |
GEN | 42 | 41 |
OBC | 14 | 14 |
SC | 12 | 11 |
ST | 32 | 31 |
योग | 100 | 100 |
CG व्यापम महिला सुपरवाइजर भर्ती 2021 के लिए पात्रता मानदंड :
छत्तीसगढ़ सुपरवाइजर जॉब्स के लिए शैक्षणिक योग्यता :
- खुली सीधी भर्ती के लिए : अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता विश्वविद्यालय/ संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए।
- परिसीमित सीधी भर्ती के लिए : अभ्यर्थी को 12 वीं उत्तीर्ण और उसके पास महिला एवं बाल विकास विभाग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में 10 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
- इसकी स्पष्ट जानकारी के लिए अधिकृत विज्ञापन को आवेदन करने से पूर्व अवश्य पढ़ें।
आयु सीमा : उम्मीदवार की आयु 18 से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
स्थानीयता : अभ्यर्थी को छत्तीसगढ़ मूल निवासी होना चाहिए।
राष्ट्रीयता : उम्मीदवार को भारत का नागरिक होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया : इस सीजी व्यापम महिला सुपरवाइजर भर्ती 2021 में पर्यवेक्षक पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जायेगा।
आवेदन शुल्क : सभी उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन (क्रेडिट कार्ड / डेबिट कार्ड / इंटरनेट बैंकिंग) के माध्यम से करना होगा। श्रेणीवार आवेदन शुल्क निम्न प्रकार है :
कैटेगरी | आवेदन शुल्क |
सामान्य (GEN) वर्ग के लिए : | ₹ 350/- |
अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए : | ₹ 250/- |
अनु. जाति / अनु. जनजाति वर्ग के लिए : | ₹ 200/- |
छत्तीसगढ़ व्यापम सुपरवाइजर भर्ती 2021 हेतु आवेदन कैसे करें :
इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इस छत्तीसगढ़ आंगनवाड़ी सुपरवाइजर भर्ती 2021 के लिए छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (www.vyapam.cgstate.gov.in) के माध्यम से या निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नलिखित निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Chhattisgarh Vyapam Supervisor Bharti 202 – महत्वपूर्ण तिथियां :
- ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रारंभिक तिथि : 11 नवम्बर 2021.
- ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि : 10 दिसम्बर 2021.
- ऑनलाइन आवेदन में सुधार करने की तिथि : 31 दिसम्बर 2021 से 02 जनवरी 2022 तक।
- परीक्षा आयोजन की संभावित तिथि : 23 जनवरी 2022.
CG Vyapam Supervisor Vacancy 2021 Online Form – उपयोगी लिंक :
Important Links Area | |
भर्ती प्रेस विज्ञप्ति लिंक | डाउनलोड करें |
भर्ती विज्ञापन लिंक | डाउनलोड करें |
ऑनलाइन आवेदन लिंक | अप्लाई करें |
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए न्यूज़ फॉलो करें | Google News |
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें | Telegram Group |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | विजिट करें |
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासी महिला उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि इस CG व्यापम महिला सुपरवाइजर भर्ती 2021 (CG Vyapam Supervisor Bharti 2021) में अप्लाई करने से पूर्व भर्ती से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि ) का विभागीय विज्ञापन के माध्यम से भलीभांति जाँच कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। कृपया, CGVYAPAM भर्ती 2022 की अधिक जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की अधिकृत वेबसाइट (www.vyapam.cgstate.gov.in) विजिट करें।