सीजीपीएससी प्रोफेसर भर्ती 2021 – CGPSC 595 प्राध्यापक वैकेंसी रिक्रूटमेंट हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 12 अक्टूबर 2021

CGPSC Professor Bharti 2021 – छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC)  ने प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग के अन्तर्गत विभिन्न विषयों के प्राध्यापक (प्रोफेसर) के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया है। आयोग  द्वारा सीजीपीएससी प्रोफेसर भर्ती 2021 के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। इस CGPSC प्रोफेसर भर्ती 2021 के तहत कुल 595 रिक्तियां अधिसूचित की गयी हैं।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस सीजीपीएससी प्रोफेसर रिक्रूटमेंट 2021 के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (www.psc.cg.gov.in) के माध्यम से 13 सितम्बर 2021 से 12 अक्टूबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग प्राध्यापक भर्ती 2021 से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।

सीजीपीएससी प्रोफेसर भर्ती 2021 की जानकारी हिंदी में :

  • विभाग का नाम : उच्च शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ सरकार।
  • परीक्षा आयोजक का नाम : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC).
  • विज्ञापन संख्या : 07/2021.
  • रिक्त पदों की कुल संख्या : 595 पद।
  • नौकरी का प्रकार : छत्तीसगढ़ सरकारी नौकरी
  • आवेदन करने की अवधि : 13 सितम्बर से 12 अक्टूबर 2021 तक।
  • आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
  • ऑफिसियल वेबसाइट : www.psc.cg.gov.in
  • नौकरी का स्थान : छत्तीसगढ़।

सीजीपीएससी प्रोफेसर वैकेंसी 2021 विवरण :

पद का नाम पदों की संख्या वेतनमान (सैलरी)
प्राध्यापक (Professor) 595 ₹ 37400 – 67000/-  (लेवल-14)

विषय-वार छत्तीसगढ़ CGPSC प्राध्यापक रिक्ति विवरण 2021 :

विषय का नाम रिक्त पद विषय का नाम रिक्त पद
हिंदी 64 माइक्रोबायोलॉजी 02
अंग्रेजी 30 माइक्रोबायोलॉजी 02
राजनीति विज्ञान 75 भूगर्व शास्त्र 03
अर्थशास्त्र 51 सैन्य विज्ञान 01
समाजशास्त्र 57 वाणिज्य 57
इतिहास 29 कानून 01
भूगोल 29 गृह विज्ञान 07
भौतिक शास्त्र 20 संस्कृत 07
गणित 35 प्राचीन भारतीय इतिहास 01
रसायन शास्त्र 50 लोक प्रशासन 02
वनस्पति शास्त्र 30 मानव शास्त्र 02
प्राणी शास्त्र 26 दर्शन शास्त्र 01
कंप्यूटर साइंस 01 मनोविज्ञान 06
कंप्यूटर एप्लीकेशन 01 वेद 01
ज्योतिष 01 सूचना प्रौद्योगिकी 03

CGPSC प्रोफेसर भर्ती 2021 के लिए पात्रता मानदंड :

शैक्षणिक योग्यता : अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता विश्वविद्यालय/ संस्थान से सम्बंधित/ सम्बद्ध / संगत विधाओं में पी.एच.डी. (P. Hd.) की अपाधि होना चाहिए। इसकी अधिक जानकारी के लिए आयोग द्वारा जारी किये गए अधिकृत  विज्ञापन को आवेदन करने से पहले अवश्य पढ़ें।

आयु सीमा (01 जनवरी 2021 को) : उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 31 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक न हो।

राष्ट्रीयता : उम्मीदवार को भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इस सीजीपीएससी प्रोफेसर रिक्रूटमेंट 2021 में प्राध्यापक (प्रोफेसर) पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : सभी उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड / डेबिट कार्ड / इंटरनेट बैंकिंग या चालान के माध्यम से करना होगा। श्रेणीवार आवेदन शुल्क निम्न प्रकार है :

कैटेगरी आवेदन शुल्क
छत्तीसगढ़ राज्य के SC/ ST और OBC के लिए : ₹ 300/-
अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए : ₹ 400/-

सीजीपीएससी प्रोफेसर भर्ती 2021 के लिए आवेदन कैसे करें :

इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इस CGPSC प्रोफेसर भर्ती 2021 के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (www.psc.cg.gov.in) के माध्यम से या निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नलिखित निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

CGPSC Professor Recruitment 2021 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि : 13 सितम्बर 2021.
  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 12 अक्टूबर 2021.
  • ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 12 अक्टूबर 2021.
  • ऑनलाइन आवेदन में सुधार करने की तिथि  : 13 से 17 अक्टूबर 2021.

CGPSC Professor Vacancy 2021 Online Form – उपयोगी लिंक :

Important Links Area
विस्तारित विज्ञापन लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए रजिस्टर करें Free Job Alert
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें Telegram Group
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे भारतीय नागरिकों को सूचित किया जाता है कि इस छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग प्राध्यापक भर्ती 2021 (CGPSC Professor Bharti 2021) में अप्लाई करने से पूर्व भर्ती से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि ) का विभागीय विज्ञापन (Advt. No. – 07/2021) के माध्यम से भलीभांति जाँच कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। कृपया, CGPSC भर्ती 2021 की अधिक जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की अधिकृत वेबसाइट (www.psc.cg.gov.in) विजिट करें।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status