चंडीगढ़ नगर निगम भर्ती 2021 – CMC 279 फायरमैन, ड्राइवर एवं स्टेशन फायर ऑफिसर वैकेंसी रिक्रूटमेंट हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 30 जुलाई 2021

Chandigarh Nagar Nigam Bharti 2021 – चंडीगढ़ नगर निगम ने फायरमैन, ड्राइवर एवं स्टेशन फायर ऑफिसर के अस्थायी पदों पर भर्ती हेतु शॉर्ट भर्ती सूचना जारी कर दी है। चंडीगढ़ म्युनिसिपल कारपोरेशन (CMC) द्वारा चंडीगढ़ नगर निगम भर्ती 2021 के लिए योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। इस CMC भर्ती 2021 के तहत कुल 279 रिक्तियां प्रकाशित की गयी हैं।

इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इस चंडीगढ़ नगर निगम रिक्रूटमेंट 2021 के लिए निगम की आधिकारिक वेबसाइट (www.mcchandigarh.gov.in) के माध्यम से 12 जुलाई 2021 से 30 जुलाई 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस चंडीगढ़ नगर निगम जॉब्स 2021 से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जैसे रिक्ति विवरण, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आवेदन प्रक्रिया, वेतन आदि निम्नवत हैं।

चंडीगढ़ नगर निगम भर्ती 2021 की जानकारी हिंदी में :

  • निगम का नाम : चंडीगढ़ नगर निगम (CMC)।
  • विज्ञापन संख्या : 1857, दिनांक 26.03.2021.
  • प्रकाशित रिक्तियों की संख्या : 279 पोस्ट्स।
  • नौकरी का प्रकार : चंडीगढ़ सरकारी नौकरी
  • आवेदन करने की अवधि : 12 जुलाई 2021 से 30 जुलाई 2021 तक।
  • आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
  • आधिकारिक वेबसाइट : www.mcchandigarh.gov.in
  • नौकरी का स्थान : चंडीगढ़।

चंडीगढ़ नगर निगम वैकेंसी 2021 विवरण :

पद का नाम रिक्त पद वेतनमान
फायरमैन 220 ₹ 5,910 – 20,200/- + ग्रेड पे 2400/-
ड्राइवर 56
स्टेशन फायर ऑफिसर 03 ₹ 10,300 – 34,800/- + ग्रेड पे 4200/-
कुल योग 279 पद

चंडीगढ़ नगर निगम रिक्रूटमेंट 2021 के लिए पात्रता मानदंड :

चंडीगढ़ नगर निगम जॉब्स के लिए शैक्षणिक अर्हता :

  • फायरमैन पोस्ट के लिए : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • ड्राइवर पोस्ट के लिए : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं उत्तीर्ण और उसके पास ड्राइविंग में पांच साल का अनुभव होना चाहिए।
  • स्टेशन फायर ऑफिसर पोस्ट के लिए : अभ्यर्थी को नेशनल फायर सर्विस कॉलेज, नागपुर या किसी अन्य मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से इंजीनियरिंग (फायर) में स्नातक डिग्री या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से स्नातक डिग्री होनी चाहिए।

आयु सीमा : उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 37 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

राष्ट्रीयता : उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : चंडीगढ़ म्युनिसिपल कारपोरेशन रिक्रूटमेंट 2021 में उक्त पदों पर अस्थायी नियुक्ति हेतु उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षण (फायरमैन एवं स्टेशन फायर ऑफिसर पोस्ट के लिए) और ड्राइविंग टेस्ट (ड्राइवर पोस्ट के लिए )के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : सभी आवेदकों को अपेक्षित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।  श्रेणी-वार देय शुल्क निम्न प्रकार है :

श्रेणी का नाम देय शुल्क
सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस/ ईएसएम श्रेणी के लिए : ₹ 1000/-
एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी / भूतपूर्व सैनिक के लिए : ₹ 500/-

चंडीगढ़ नगर निगम भर्ती 2021 के लिए कैसे आवेदन करें :

इच्छुक और उत्सुक उम्मीदवार इस चंडीगढ़ नगर निगम रिक्रूटमेंट 2021 (VMC भर्ती 2021) के लिए चंडीगढ़ नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट (www.mcchandigarh.gov.in) के माध्यम से या निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके 12 जुलाई 2021 से 30 जुलाई 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

नोट : जिन आवेदकों ने कथित पदों पर आवेदन पहले से किया हुआ है, उन्हें दोबारा करने की जरुरत नहीं है।

Chandigarh Nagar Nigam Recruitment 2021 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि : 12 जुलाई 2021.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 30 जुलाई 2021.
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 03 अगस्त 2021.

Chandigarh Nagar Nigam Vacancy 2021 Online Form – आवश्यक लिंक :

Important Links Area
अधिकृत विज्ञापन लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए रजिस्ट्रेशन करें Free Job Alert
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें Telegram Group
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : चंडीगढ़ नगर निगम में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे चंडीगढ़ के मूल निवासी उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि इस चंडीगढ़ म्युनिसिपल कारपोरेशन रिक्रूटमेंट 2021 (Chandigarh Nagar Nigam Bharti 2021) में अप्लाई करने से पूर्व भर्ती से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि ) का विभागीय विज्ञापन (Advt. No. – 1857) के माध्यम से भलीभांति जाँच कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। कृपया, CMC भर्ती 2021 की अधिक जानकारी के लिए चंडीगढ़ नगर निगम (www.mcchandigarh.gov.in) की अधिकृत वेबसाइट विजिट करें।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status