छत्तीसगढ़ पटवारी भर्ती 2022 – CGVYAPAM 301 पटवारी वैकेंसी रिक्रूटमेंट हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 22 मार्च 2022

Chhattisgarh Patwari Bharti 2022 – छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (छत्तीसगढ़ व्यापम) ने राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अन्तर्गत पटवारी के रिक्त पदों पर चयन/ पटवारी प्रशिक्षण हेतु विज्ञापन जारी किया है। सीजी व्यापम द्वारा छत्तीसगढ़ पटवारी भर्ती 2022 के लिए छत्तीसगढ़ में सम्बंधित जिले के स्थानीय निवासी पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। इस सीजी व्यापम पटवारी भर्ती 2022 के तहत कुल 301 रिक्तियां अधिसूचित की गयीं है।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस छत्तीसगढ़ पटवारी रिक्रूटमेंट 2022 के लिए छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट (www.vyapam.cgstate.gov.in) के माध्यम से 04 मार्च 2022 से 22 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस CGVYAPAM पटवारी भर्ती 2022 से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।

छत्तीसगढ़ पटवारी भर्ती 2022 की जानकारी हिंदी में :

  • विभाग का नाम : राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, छत्तीसगढ़ सरकार।
  • परीक्षा आयोजक का नाम : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CGVYAPAM).
  • विज्ञापन संख्या : उल्लेखित नहीं है।
  • रिक्त पदों की संख्या : 301 पद।
  • नौकरी का प्रकार : छत्तीसगढ़ सरकारी नौकरी
  • आवेदन करने की अवधि : 04 मार्च 2022 से 22 मार्च 2022 तक।
  • आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
  • ऑफिसियल वेबसाइट : www.vyapam.cgstate.gov.in
  • नौकरी का स्थान : छत्तीसगढ़।

छत्तीसगढ़ पटवारी वैकेंसी 2022 विवरण :

पद का नाम पदों की संख्या वेतनमान (सैलरी)
पटवारी 301 वेतन मैट्रिक्स लेवल-06

श्रेणी-वार छत्तीसगढ़ व्यापम पटवारी रिक्ति 2022 विवरण :

कैटेगरी रिक्त पद
GEN/ UR 122
OBC 28
SC 26
ST 125
कुल योग 301 पद

सीजी व्यापम पटवारी भर्ती 2022 के लिए पात्रता मानदंड :

छत्तीसगढ़ पटवारी नौकरी के लिए शैक्षणिक योग्यता :

  • अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त मण्डल से 10+2 प्रणाली में  हायर सेकेण्डरी उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • शासकीय/ अर्द्धशासकीय या किसी मान्यता प्राप्त संस्था से कम्प्यूटर अर्हता होनी चाहिए।
  • किसी मान्यता प्राप्त संस्था से प्रोग्रामिंग में न्यूनतम एक वर्षीय डिप्लोमा/ प्रमाण पत्र तथा डाटा एन्ट्री की 5000 की (Key) डिप्रेशन प्रति घंटे की गति।

आयु सीमा (01 जनवरी 2022 को ) : उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से कम तथा 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

मूल निवासी : अभ्यर्थी को छत्तीसगढ़ में सम्बंधित जिले का स्थायी निवासी होना चाहिए।

राष्ट्रीयता : उम्मीदवार को भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इस सीजी व्यापम पटवारी रिक्रूटमेंट 2022 में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के प्राप्तांकों के आधार पर तैयार मेरिट सूचि के अनुसार किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : सभी उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन (क्रेडिट कार्ड/ डेबिट कार्ड/ इंटरनेट बैंकिंग) माध्यम से करना होगा। श्रेणी-वार आवेदन शुल्क निम्न प्रकार है :

कैटेगरी आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग के लिए : ₹ 350/-
अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए : ₹ 250/-
अनु. जाति/ अनु. जनजाति वर्ग के लिए : ₹ 200/-

छत्तीसगढ़ पटवारी भर्ती 2022 हेतु आवेदन कैसे करें :

इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इस CGVYAPAM पटवारी भर्ती 2022 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट (www.vyapam.cgstate.gov.in) के माध्यम से या निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नलिखित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

CG Vyapam Patwari Bharti 2022 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रारंभिक तिथि : 04 मार्च 2022.
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि : 22 मार्च 2022.
  • परीक्षा आयोजन की संभावित तिथि : 17 अप्रैल 2022.

CG Vyapam Patwari Vacancy 2022 Online Form – उपयोगी लिंक :

Important Links Area
भर्ती विज्ञापन लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए न्यूज़ फॉलो करें Google News
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें Telegram Group
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासी उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि इस छत्तीसगढ़ व्यापम पटवारी भर्ती 2022Chhattisgarh Patwari Bharti 2022 ) में अप्लाई करने से पूर्व भर्ती से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि ) का विभागीय विज्ञापन के माध्यम से भलीभांति जाँच कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। CGVYAPAM भर्ती 2022 की अधिक जानकारी के लिए कृपया, छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट (www.vyapam.cgstate.gov.in) विजिट करें।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status