छत्तीसगढ़ स्टाफ नर्स भर्ती 2022 – CG DHS 171 स्टाफ नर्स वैकेंसी रिक्रूटमेंट हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 18 अप्रैल 2022

CG Staff Nurse Bharti 2022 – छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के अन्तर्गत स्टाफ नर्स एवं रेडियोग्राफर के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया है। सीजी हेल्थ डिपार्टमेंट द्वारा छत्तीसगढ़ स्टाफ नर्स भर्ती 2022 हेतु स्थानीय निवासी पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस सीजी स्टाफ नर्स भर्ती 2022 के तहत कुल 171 रिक्तियां अधिसूचित की गयी हैं। यह उन बेरोजगार महिला उम्मीदवारों के लिए बहुत ही अच्छा मौका होगा जो लम्बे अर्से से सीजी स्टाफ नर्स वैकेंसी 2022 का बेसब्री से इंतज़ार कर रही है।

इच्छुक एवं  योग्य स्थानीय निवासी अभ्यर्थी इस CG स्टाफ नर्स भर्ती 2022 ( CG Staff Nurse Recruitment 2022 ) के लिए छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट (www.cghealth.nic.in) के माध्यम से 30 मार्च 2022 से 18 अप्रैल 2022 तक  ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग स्टाफ नर्स भर्ती 2022 से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, चयन प्रक्रिया, शैक्षणिक अर्हता, आयु सीमा, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।

छत्तीसगढ़ स्टाफ नर्स भर्ती 2022 की जानकारी हिंदी में :

  • विभाग का नाम : छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग।
  • विज्ञापन संख्या : उल्लेखित नहीं है।
  • रिक्तियों की संख्या : 171 पोस्ट्स।
  • नौकरी का प्रकार : छत्तीसगढ़ सरकारी नौकरी
  • आवेदन की तिथि : 30 मार्च 2022 से 18 अप्रैल 2022 तक।
  • आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
  • आधिकारिक वेबसाइट : www.cghealth.nic.in
  • नौकरी का स्थान : छत्तीसगढ़।

छत्तीसगढ़ स्टाफ नर्स वैकेंसी 2022 विवरण :

पद का नाम रिक्त पद वेतनमान (सैलरी)
स्टाफ नर्स (Staff Nurse) 171 ₹ 28700 – 91300/- (लेवल-7)

श्रेणी-वार CG स्टाफ नर्स रिक्ति 2022 विवरण :

श्रेणी का नाम रिक्ति
GEN 94
SC 24
ST 29
OBC 24
कुल योग 171 पद

छत्तीसगढ़ स्टाफ नर्स रिक्रूटमेंट 2022 के लिए पात्रता मानदंड :

शैक्षिक अर्हता : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से  बी.एस.सी. (नर्सिंग)/ पोस्ट बेसिक बी.एस.सी. (नर्सिंग)/ जनरल नर्सिंग एवं वरिष्ठ प्रसूति विज्ञान (सीनीयर मिडवाइफरी) प्रशिक्षण उत्तीर्ण तथा नर्सिंग कॉउन्सिल में जीवित पंजीकृत होना अनिवार्य है।

आयु सीमा : दिनांक 01 जनवरी 2022 को उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम उम्र 35 वर्ष होनी चाहिए।

राष्ट्रीयता : उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इस छत्तीसगढ़ हेल्थ डिपार्टमेंट भर्ती 2022 में स्टाफ परिचारिका (स्टाफ नर्स) पदों पर नियुक्ति हेतु उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : कोई आवेदन शुल्क नहीं है।

छत्तीसगढ़ स्टाफ नर्स भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सीजी स्टाफ नर्स भर्ती 2022 हेतु छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट (www.cghealth.nic.in) के माध्यम से या फिर निम्नवत डायरेक्ट लिंक के माध्यम से निम्नवत निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

DHS CG Staff Nurse Recruitment 2022 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि : 30 मार्च 2022.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 18 अप्रैल 2022.

DHS CG Staff Nurse Vacancy 2022 Online Form – उपयोगी लिंक :

Important Links Area
विस्तारित विज्ञापन लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम चैनल फॉलो करें Telegram Channel
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए रजिस्टर करें Free Job Alert
आधिकारिक वेबसाइट लिंक www.cghealth.nic.in

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में संचालनालय स्वास्थ्य सेवाओं (DHS) के अंतर्गत सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासी उम्मीदवारों से आग्रह किया जाता है कि इस CG Staff Nurse Bharti 2022 में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का आधिकारिक विज्ञापन के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/अध्ययन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। अन्य छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग भर्ती 2022 की जानकारी के लिए विभागीय वेबसाइट (www.cghealth.nic.in) विजिट करें।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status