छत्तीसगढ़ वन विभाग भर्ती 2021 – 291 वनरक्षक (फॉरेस्ट गार्ड) वैकेंसी रिक्रूटमेंट हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2021
Chhattisgarh Van Vibhag Bharti 2021 – छत्तीसगढ़ वन विभाग ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के विभिन्न कार्यालयों/वनमण्डलों में वनरक्षक (फॉरेस्ट गार्ड) के रिक्त पदों सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया है। विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ वन विभाग भर्ती 2021 हेतु छत्तीसगढ़ के मूल निवासी एवं पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस छत्तीसगढ़ फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2021 के तहत कुल 291 रिक्तियां अधिसूचित की गई हैं।
यदि आप भी इस सीजी फॉरेस्ट डिपार्टमेंट रिक्रूटमेंट 2021 के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं, तो आप छत्तीसगढ़ फारेस्ट की अधिकृत वेबसाइट (www.cgforest.com) के माध्यम से 12 दिसंबर 2021 से 31 दिसंबर 2021 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इस छत्तीसगढ़ वनरक्षक भर्ती 2021 से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।
छत्तीसगढ़ वन विभाग भर्ती 2021 की जानकारी हिंदी में :
- विभाग का नाम : वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, छत्तीसगढ़ सरकार।
- विज्ञापन संख्या : निर्दिष्ट नहीं है।
- रिक्तियों की संख्या : 291 पोस्ट्स।
- पद का नाम : फॉरेस्ट गार्ड (वन रक्षक)।
- नौकरी का प्रकार : छत्तीसगढ़ सरकारी नौकरी।
- आवेदन की तिथि : 11 अक्टूबर 2021 से 30 अक्टूबर 2021 तक।
- आवेदन की तरीका : ऑनलाइन।
- आधिकारिक वेबसाइट : www.cgforest.com | www.cgforest.nic.in
- नौकरी का स्थान : छत्तीसगढ़।
छत्तीसगढ़ वन विभाग वैकेंसी 2021 विवरण :
पद का नाम | रिक्त पदों की संख्या | वेतनमान |
वनरक्षक (फॉरेस्ट गार्ड) | 291 | ₹ 5200 – 20200 ग्रेड पे 1900/- (लेवल -4) |
सीजी फारेस्ट डिपार्टमेंट रिक्रूटमेंट 2021 के लिए पात्रता मानदंड :
छत्तीसगढ़ वन विभाग जॉब्स के लिए शैक्षणिक अर्हता :
- वनरक्षक (फॉरेस्ट गार्ड) के लिए : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त मण्डल से हायर सेकेण्डरी परीक्षा (10+2) उत्तीर्ण होना चाहिए।
- फॉरेस्ट रेंजर/ असिस्टेंट फॉरेस्ट गार्ड के लिए : उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से जीवविज्ञान/ भौतिकी/ रसायन विज्ञान विषय के साथ 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए।
- उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कृषि, वनस्पति शास्त्र, कंप्यूटर अनुप्रयोग / विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, वानिकी, भू-विज्ञान, बागवानी, गणित, सांख्यकी, भौतिकी, पशु विज्ञान, प्राणी शास्त्र में से कम से कम एक विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
आयु सीमा (01 जनवरी 2022 को) : इस CG Forest Department Bharti 2021 में अप्लाई करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष से कम और अधिकतम उम्र 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उच्चतर आयु में छूट की जानकारी के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन देखें।
स्थानीयता : अभ्यर्थी को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना चाहिए।
राष्ट्रीयता : भारतीय।
चयन प्रक्रिया : इस छत्तीसगढ़ फॉरेस्ट डिपार्टमेंट रिक्रूटमेंट 2021 में फॉरेस्ट रेंजर एवं असिस्टेंट फॉरेस्ट गार्ड के पदों पर नियुक्ति हेतु उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) / शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के आधार पर किया जायेगा।
आवेदन शुल्क : सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (क्रेडिट कार्ड/ डेबिट कार्ड/ इंटरनेट बैंकिंग या डिपॉज़िट/ वॉलेट) से करना होगा। श्रेणी वार आवेदन शुल्क इस प्रकार है :
आवेदन शुल्क विवरण | |
छत्तीसगढ़ राज्य के एससी/ एसटी और अन्य पिछड़ा वर्ग (नॉन क्रीमीलेयर) के लिए : | ₹ 250/- |
अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए : | ₹ 350/- |
छत्तीसगढ़ वन विभाग भर्ती 2021 के लिए कैसे आवेदन करें :
इच्छुक और उत्सुक उम्मीदवार इस छत्तीसगढ़ वनरक्षक भर्ती 2021 के लिए छत्तीसगढ़ फारेस्ट डिपार्टमेंट की आधिकारिक वेबसाइट (www.cgforest.com) के माध्यम से या निम्नवत डायरेक्ट लिंक के माध्यम से निम्नवत प्रस्तावित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
CG Van Vibhag Bharti 2021 – महत्वपूर्ण तिथियां :
- ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ होने की तिथि : 12 दिसंबर 2021.
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 31 दिसंबर 2021.
- ऑनलाइन शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि : 31 दिसंबर 2021.
- लिखित परीक्षा की तिथि : Update Later.
CG Van Vibhag Vacancy 2021 Online Form – आवश्यक लिंक :
Important Links Area | |
विस्तृत भर्ती विज्ञापन लिंक | डाउनलोड करें |
ऑनलाइन आवेदन लिंक | अप्लाई करें (Active on 12 Dec 2021) |
हमारा टेलीग्राम ग्रुप ज्वाइन करें | Telegram Group |
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु गूगल न्यूज़ फॉलो करें | Google News |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | विजिट करें |
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : सभी उम्मीदवारों जो इस सरकारी नौकरी भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक है को सूचित किया जाता है कि इस छत्तीसगढ़ फॉरेस्ट डिपार्टमेंट रिक्रूटमेंट 2021 ( Chhattisgarh Van Vibhag Bharti 2021 ) में अप्लाई करने से पूर्व महत्वपूर्ण जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) की उपर्यक्त आधिकारिक विज्ञापन के माध्यम से भलीभांति पुष्टि कर लें तथा उपर्युक्त आर्टिकल में दिए गए निर्देशों का पालन करें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें।