डीआरडीओ भर्ती 2022 – 630 DRDO साइंटिस्ट ‘B’ वैकेंसी रिक्रूटमेंट हेतु अप्लाई लिंक सक्रिय होने के 21 दिन तक आवेदन करें।
DRDO Bharti 2022 – रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने साइंटिस्ट ‘B’ के पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया है। संगठन द्वारा डीआरडीओ साइंटिस्ट भर्ती 2022 के लिए स्नातक इंजीनियरों एवं विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस डीआरडीओ भर्ती 2022 के तहत कुल 630 रिक्तियां अधिसूचित की गयीं है, जिनमें 579 पद रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO), 08 पद विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST) और 43 पद वैमानिकी विकास एजेंसी (ADA) के लिए निर्धारित है।
इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इस डीआरडीओ रिक्रूटमेंट 2022 के लिए रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन की सम्बंधित वेबसाइट (www.drdo.gov.in) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते है। इस रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन भर्ती 2022 ( DRDO भर्ती 2022 ) से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।
डीआरडीओ भर्ती 2022 की जानकारी हिंदी में :
- विभाग का नाम : रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO)।
- विज्ञापन संख्या : उल्लेखित नहीं है।.
- रिक्त पदों की संख्या : 630 पद।
- पद का नाम : साइंटिस्ट ‘B’।
- नौकरी का प्रकार : सेंटल गवर्नमेंट जॉब्स।
- आवेदन की तिथि : अप्लाई लिंक सक्रिय होने के 21 दिन तक।
- आधिकारिक वेबसाइट : www.drdo.gov.in.
- नौकरी का स्थान : पूरे भारत में ।
डीआरडीओ वैकेंसी 2022 विवरण :
पद का नाम | रिक्तयों की संख्या | वेतनमान |
साइंटिस्ट ‘B’ DRDO | 579 | Level-10 (7th CPC) of the Pay Matrix (₹ 56,100/-) |
साइंटिस्ट ‘B’ DST | 08 | |
साइंटिस्ट ‘B’ ADA | 43 | |
कुल योग | 630 पद |
DRDO Bharti 2022 के लिए पात्रता मानदंड :
डीआरडीओ जॉब्स के लिए शैक्षिणिक योग्यता :
- साइंटिस्ट ‘B’ के लिए : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से प्रथम श्रेणी में प्रासंगिक इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए।
- इसकी विस्तृत जानकारी के लिए अधिकृत विज्ञापन आवेदन करने से पूर्व अवश्य पढ़ें।
आयु सीमा : डीआरडीओ साइंटिस्ट भर्ती 2022 में आवेदन करने के लिए विज्ञापन की अंतिम तिथि के अनुसार अभ्यर्थी की अधिकतम उम्र निम्न प्रकार होनी चाहिए :
- साइंटिस्ट ‘B’ DRDO के लिए : 30 वर्ष।
- साइंटिस्ट ‘B’ DST के लिए : 35 वर्ष।
- साइंटिस्ट ‘B’ ADA के लिए : 30 वर्ष।
राष्ट्रीयता : भारतीय।
चयन प्रक्रिया : इस DRDO भर्ती 2022 में, उम्मीदवारों का चयन GATE स्कोर/ लिखित परीक्षा के आधार पर किया जायेगा। चयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी हेतु अधिकृत विज्ञापन देखें।
आवेदन शुल्क : जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस पुरुष उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क (₹ 100/-) का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा। जबकि, एससी/ एसटी/ PWD / महिला उम्मीदवारों को कोई शुल्क जमा नहीं करना होगा।
DRDO भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें :
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार डीआरडीओ भर्ती 2022 में अप्लाई करने के लिए रिक्रूटमेंट एण्ड असेसमेंट सेंटर (RAC) डीआरडीओ की अधिकृत वेबसाइट (www.rac.gov.in) के माध्यम से या फिर निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नलिखित निर्धारित तारीखों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
DRDO Scientist Bharti 2022 – महत्वपूर्ण तिथियां :
- ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भिक तिथि : Notify Soon.
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : अप्लाई लिंक सक्रिय होने के 21 दिन तक।
DRDO Scientist Vacancy 2022 Online Form – आवश्यक लिंक्स :
Important Links Area | |
आधिकारिक विज्ञापन लिंक | डाउनलोड करें |
ऑनलाइन आवेदन लिंक | अप्लाई करें (Active Soon) |
सरकारी रोजगार अपडेट के लिए रजिस्टर करें | फ्री जॉब अलर्ट |
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें | Telegram Channel |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | विजिट करें |
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय ग्रेजुएट एवं पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवारों से आग्रह किया जाता है कि इस रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन भर्ती 2022 ( DRDO Bharti 2022 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का आधिकारिक विज्ञापन (Advt. No. – 02/2022 (NRB)) के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/ अध्ययन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। कृपया, अधिक जानकारी के लिए रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन की अधिकृत वेबसाइट (www.drdo.gov.in) विजिट करें।