डीएसएसएसबी टीजीटी भर्ती 2021 – DSSSB 5807 ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) वैकेंसी रिक्रूटमेंट हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 03 जुलाई 2021
DSSSB TGT Bharti 2021 – दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने गवर्नमेंट ऑफ एनसीटी ऑफ दिल्ली के अंतर्गत विभिन्न विभागों में ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी) पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया है। डीएसएसएसबी द्वारा दिल्ली टीजीटी शिक्षक भर्ती 2021 के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस डीएसएसएसबी टीजीटी भर्ती 2021 के तहत कुल 5807 रिक्तियां अधिसूचित की गयीं हैं, जिनमें पाँच विषयों (इंग्लिश, बंगाली, उर्दू, संस्कृत एवं पंजाबी) के पद शामिल हैं।
इच्छुक एवं निर्धारित योग्यता वाले अभ्यर्थी इस डीएसएसएसबी टीजीटी रिक्रूटमेंट 2021 के लिए दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (www.dsssb.delhi.gov.in) के माध्यम से 04 जून 2021 से 03 जुलाई 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस DSSSB TGT भर्ती 2021 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।
डीएसएसएसबी टीजीटी भर्ती 2021 की जानकारी हिंदी में :
- भर्ती बोर्ड का नाम : दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB)।
- विज्ञापन संख्या : 03/ 2021.
- पद का नाम : ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT)।
- पदों की कुल संख्या : 5807 पद।
- नौकरी का प्रकार : दिल्ली सरकारी नौकरी।
- आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
- आवेदन करने की तिथि : 04 जून 2021 से 03 जुलाई 2021 तक।
- आधिकारिक वेबसाइट : www.dsssb.delhi.gov.in
- नौकरी का स्थान : दिल्ली।
डीएसएसएसबी टीजीटी वैकेंसी 2021 विवरण :
पोस्ट का नाम | रिक्त पद | वेतनमान |
टीजीटी (बंगाली) – महिला | 01 | ₹ 9300-34800/- + ग्रेड पे ₹ 4600/- |
टीजीटी (इंग्लिश) – पुरुष | 1029 | |
टीजीटी (इंग्लिश) – महिला | 961 | |
टीजीटी (उर्दू) – पुरुष | 346 | |
टीजीटी (उर्दू) – महिला | 571 | |
टीजीटी (संस्कृत) – पुरुष | 866 | |
टीजीटी (संस्कृत) – महिला | 1159 | |
टीजीटी (पंजाबी) – पुरुष | 382 | |
टीजीटी (पंजाबी) – महिला | 492 | |
कुल योग | 5807 पद |
डीएसएसएसबी टीजीटी रिक्रूटमेंट 2021 के लिए पात्रता मापदंड :
शैक्षणिक अर्हता : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थान से सम्बंधित विषय में स्नातक/ डिप्लोमा उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा, प्रशिक्षण शिक्षा में डिग्री/ डिप्लोमा और सीबीएसई से सीटीईटी परीक्षा (CTET एग्जाम) पास होना चाहिए।अभ्यर्थी को इसकी विस्तृत जानकारी के लिए अधिकृत विज्ञापन आवेदन करने से पहले ध्यानपूर्वक पढ़ें।
आयु सीमा : उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 32 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
राष्ट्रीयता : उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया : इस दिल्ली टीजीटी शिक्षक भर्ती 2021 में उक्त पदों पर अभ्यर्थियों का चयन वन-टियर और टू-टियर परीक्षा योजना के आधार पर किया जायेगा।
आवेदन शुल्क : सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क (₹ 100/-) का भुगतान का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या SBI चालान के माध्यम से करना होगा। जबकि, एससी/ एसटी, दिव्यांग, पूर्व-सैनिक और महिला अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।
डीएसएसएसबी टीजीटी भर्ती 2021 हेतु आवेदन कैसे करें :
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस DSSSB TGT शिक्षक भर्ती 2021 के लिए दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ऑनलाइन अप्लाई पोर्टल (www.dsssbonline.nic.in) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके 04 जून 2021 से 03 जुलाई 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
DSSSB TGT Teacher Bharti 2021 – महत्वपूर्ण तिथियाँ :
- ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भिक तिथि : 04 जून 2021.
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 03 जुलाई 2021.
- आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 03 जुलाई 2021.
DSSSB TGT Teacher Vacancy 2021 Online Form – महत्वपूर्ण लिंक :
Important Links Area | |
आधिकारिक भर्ती विज्ञापन लिंक | डाउनलोड करें |
ऑनलाइन आवेदन लिंक | अप्लाई करें (Active Now) |
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए रजिस्टर करें | Free Job Alert |
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें | Telegram Group |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | विजिट करें |
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में टीचिंग जॉब्स की तलाश कर रहे निर्धारित योग्यता रखने वाले भारतीय उम्मीदवारों से अनुरोध किया जाता है कि इस दिल्ली टीजीटी शिक्षक भर्ती 2021 (DSSSB TGT Bharti 2021) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, परीक्षा शुल्क इत्यादि) का आधिकारिक भर्ती विज्ञापन के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/अध्यन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। इस DSSSB भर्ती 2021 की अधिक जानकारी के लिए डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट (www.dsssb.delhi.gov.in) विजिट करें।