एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय भर्ती 2023 – EMRS 4062 शैक्षिक एवं गैर-शिक्षक कर्मचारी वैकेंसी हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 18 अगस्त 2023

Eklavya Model Awasiya Vidyalaya Bharti 2023 – राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति (NESTS) ने देश भर में संचालित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के लिए शैक्षिक एवं गैर-शिक्षक कर्मचारियों की भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया है। समिति द्वारा एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय भर्ती 2023 के लिए पात्र भारतीय नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस EMRS शैक्षिक एवं गैर-शिक्षक कर्मचारी भर्ती 2023 के तहत 4062 रिक्तियां अधिसूचित की गयी है, जिनमें प्रिंसिपल, पीजीटी, अकाउंटेंट, जूनियर सेक्रेटरिएट असिस्टेंट एवं लैब अटेंडेंट के पद शामिल है।

इच्छुक एवं निर्धारित अर्हता वाले अभ्यर्थी इस एकलव्य स्कूल शैक्षिक एवं गैर-शिक्षक कर्मचारी भर्ती 2023 के लिए राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति की अधिकृत वेबसाइट (www.emrs.tribal.gov.in) के माध्यम से निर्धीरत तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय वैकेंसी 2023 से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय भर्ती 2023 की जानकारी हिंदी में :

  • समिति का नाम : राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति (NESTS)।
  • परीक्षा का नाम : ERMS स्टाफ सिलेक्शन एग्जाम (ESSE)-2023।
  • मंत्रालय का नाम : जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार।
  • विज्ञापन संख्या : ई.एस.एस.ई.-2023
  • रिक्तियों की संख्या : 4062 पोस्ट्स।
  • पद का नाम : शैक्षिक एवं गैर-शिक्षक कर्मचारी।
  • नौकरी का प्रकार : सेन्ट्रल गवर्नमेंट जॉब्स
  • आवेदन की तिथि : 28 जून 2023 से 18 अगस्त 2023 तक।
  • आवेदन की तरीका : ऑनलाइन।
  • आधिकारिक वेबसाइट : www.emrs.tribal.gov.in
  • नौकरी का स्थान : पूरे भारत में।

पद-वार एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय वैकेंसी 2023 विवरण :

पोस्ट का नाम रिक्त पद वेतनमान
प्रिंसिपल 303 ₹ 78800 – 209200/- (लेवल-12)
पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) 2266 ₹ 47600 – 151100/- (लेवल-8)
अकाउंटेंट 361 ₹ 35400-112400/- (लेवल-6)
जूनियर सेक्रेटरिएट असिस्टेंट (JSA) 759 ₹ 19900-63200/- (लेवल-2)
लैब अटेंडेंट 373 ₹ 18000-56900/- (लेवल-1)
कुल योग 4062 पद

Eklavya Model Awasiya Vidyalaya Bharti 2023 के लिए पात्रता मानदंड :

एकलव्य स्कूल जॉब के लिए शैक्षणिक अर्हता :

  • प्रिंसिपल पोस्ट के लिए : किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से मास्टर डिग्री और बी.एड. डिग्री।
  • PGT पोस्ट के लिए : किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से प्रासंगिक विषय में स्नातकोत्तर उत्तीर्ण।
  • अकाउंटेंट पोस्ट के लिए : किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से कॉमर्स की डिग्री।
  • जूनियर सेक्रेटरिएट असिस्टेंट पोस्ट के लिए : किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से सीनियर सेकेंडरी (12वीं कक्षा) का प्रमाण पत्र और अंग्रेजी टाइपिंग में न्यूनतम 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी टाइपिंग में 30 शब्द प्रति मिनट की गति होनी चाहिए।
  • लैब अटेंडेंट पोस्ट के लिए : प्रयोगशाला तकनीक में प्रमाणपत्र/ डिप्लोमा के साथ 10वीं उत्तीर्ण या किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ विश्वविद्यालय से विज्ञान स्ट्रीम के साथ 12वीं उत्तीर्ण।
  • इसकी विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक विज्ञापन अवश्य देखें।

आयु सीमा (01 जुलाई 2023 को) : अभ्यर्थी की अधिकतम आयु प्रिंसिपल, पीजीटी और नॉन टीचिंग स्टाफ के लिए क्रमशः 50, 40 एवं 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

राष्ट्रीयता : अभ्यर्थी भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इस एकलव्य स्कूल शैक्षिक एवं गैर-शिक्षक कर्मचारी भर्ती 2023 में उक्त पदों पर नियुक्ति हेतु अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, कार्यानुभव और साक्षात्कार के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : सभी उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। पद-वार देय शुल्क निम्न प्रकार है :

पद का नाम आवेदन शुल्क
प्रिंसिपल ₹ 2000/-
पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGTs) ₹ 1500/-
गैर-शिक्षक कर्मचारी ₹ 1000/-

EMRS शैक्षिक एवं गैर-शिक्षक कर्मचारी भर्ती 2023 हेतु आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इस एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय भर्ती 2023 के लिए राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति (NESTS) की आधिकारिक वेबसाइट (www.emrs.tribal.gov.in) पर उपलब्ध अप्लाई लिंक पर क्लिक करके या निम्नवत डायरेक्ट लिंक के माध्यम से निम्नलिखित दिनांकों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Eklavya School Teaching & Non-Teaching Staff Bharti 2023 – महत्वपूर्ण तिथियाँ :

  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भिक तिथि : 28 जून 2023.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि (Extended) : 18 अगस्त 2023.

Eklavya Model Awasiya Vidyalaya Vacancy 2023 Online Form – उपयोगी लिंक्स :

Important Links Area
भर्ती विज्ञापन लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें Telegram Group
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें
नवीनतम सरकारी भर्ती लिंक Rojgar Result

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे भारतीय उम्मीदवारों से अनुरोध किया जाता है कि इस EMRS शैक्षिक एवं गैर-शिक्षक कर्मचारी भर्ती 2023 ( Eklavya Model Awasiya Vidyalaya Bharti 2023 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, परीक्षा शुल्क इत्यादि) का आधिकारिक भर्ती अधिसूचना के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/अध्ययन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें।  EMRS भर्ती 2023 एवं एग्जाम सिलेबस की अधिक जानकारी के लिए कृपया, राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति (NESTS) की आधिकारिक वेबसाइट (www.emrs.tribal.gov.in) विजिट करें।

2 thoughts on “एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय भर्ती 2023 – EMRS 4062 शैक्षिक एवं गैर-शिक्षक कर्मचारी वैकेंसी हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 18 अगस्त 2023

  • June 30, 2023 at 11:25 am
    Permalink

    Sir mujhe naukri ki jarorat hai..

    Reply
  • July 1, 2023 at 8:29 am
    Permalink

    Sir mai Job karna chahta hn…

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

DMCA.com Protection Status
Join Telegram Group