एकलव्य स्कूल टीजीटी भर्ती 2023 – EMRS 6329 टीजीटी शिक्षक एवं हॉस्टल वार्डेन वैकेंसी (Re-Open) हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 19 अक्टूबर 2023

Eklavya School TGT Bharti 2023 – राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति (NESTS) ने देश भर में संचालित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के लिए प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) एवं हॉस्टल वार्डेन के पदों पर ईएमआरएस स्टाफ सिलेक्शन एग्जाम (ESSE)-2023 के माध्यम से नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी किया है। ईएमआरएस द्वारा एकलव्य स्कूल टीजीटी भर्ती 2023 के लिए पात्र भारतीय नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस एकलव्य स्कूल टीजीटी शिक्षक एवं हॉस्टल वार्डेन भर्ती 2023 के तहत कुल 6329 रिक्तियां अधिसूचित की गयी है, जिनमें 5660 पद पीजीटी, 335 पद हॉस्टल वार्डेन (पुरुष) तथा 334 पद हॉस्टल वार्डेन (महिला) के पद शामिल है।

इच्छुक एवं निर्धारित अर्हता वाले अभ्यर्थी इस एकलव्य स्कूल टीजीटी शिक्षक भर्ती 2023 के लिए राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति की अधिकृत वेबसाइट (www.emrs.tribal.gov.in) के माध्यम से निर्धीरत तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस एकलव्य मॉडल स्कूल टीजीटी भर्ती 2023 से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।

एकलव्य स्कूल टीजीटी भर्ती 2023 की जानकारी हिंदी में :

  • समिति का नाम : राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति (NESTS)।
  • परीक्षा का नाम : ERMS स्टाफ सिलेक्शन एग्जाम (ESSE)-2023।
  • मंत्रालय का नाम : जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार।
  • विज्ञापन संख्या : उल्लेखित नहीं है।
  • रिक्तियों की कुल संख्या : 6329 पद।
  • नौकरी का प्रकार : सेन्ट्रल गवर्नमेंट जॉब्स
  • आवेदन की तिथि : 21 जुलाई 2023 से 19 अक्टूबर 2023 तक।
  • आवेदन की तरीका : ऑनलाइन।
  • आधिकारिक वेबसाइट : www.emrs.tribal.gov.in
  • नौकरी का स्थान : सम्पूर्ण भारत में।

एकलव्य स्कूल टीजीटी वैकेंसी 2023 विवरण :

पोस्ट का नाम रिक्त पद वेतनमान
प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) 5660 ₹ 44900-142400/- (लेवल-7)
हॉस्टल वार्डेन (पुरुष) 335 ₹ 29200-92300/- (लेवल-5)
हॉस्टल वार्डेन (महिला) 334
कुल योग 6329 पद

Eklavya School TGT Bharti 2023 के लिए पात्रता मानदंड :

एकलव्य स्कूल टीजीटी एवं हॉस्टल वार्डेन जॉब के लिए शैक्षणिक अर्हता :

  • टीजीटी शिक्षक के लिए : किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से संबंधित विषय में स्नातक ऑनर्स डिग्री, बी.एड. डिग्री और सीटीईटी।
  • हॉस्टल वार्डेन के लिए : किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से सनतक उपाधि।
  • इसकी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी आवेदन से पूर्व आधिकारिक विज्ञापन अवश्य देखें।

आयु सीमा (18 अगस्त 2023 को) : अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

राष्ट्रीयता : अभ्यर्थी भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इस एकलव्य स्कूल टीजीटी शिक्षक एवं हॉस्टल वार्डेन भर्ती 2023 में अभ्यर्थियों का चयन ओएमआर आधारित (पेन-पेपर) लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : सभी उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। पद-वार देय शुल्क निम्न प्रकार है :

पद का नाम आवेदन शुल्क
ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGTs ₹ 1500/-
हॉस्टल वार्डेन ₹ 1000/-

एकलव्य स्कूल टीजीटी शिक्षक भर्ती 2023 हेतु आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इस एकलव्य स्कूल टीजीटी भर्ती 2023 के लिए राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति (NESTS) की आधिकारिक वेबसाइट (www.emrs.tribal.gov.in) पर उपलब्ध अप्लाई लिंक पर क्लिक करके या निम्नवत डायरेक्ट लिंक के माध्यम से निम्नलिखित दिनांकों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Eklavya School TGT & Hostel Warden Bharti 2023 – महत्वपूर्ण तिथियाँ :

  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भिक तिथि : 21 जुलाई 2023.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 19 अक्टूबर 2023.

Eklavya School TGT Vacancy 2023 Online Form – उपयोगी लिंक्स :

Important Links Area
भर्ती विज्ञापन लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें Telegram Group
नवीनतम सरकारी भर्ती लिंक Rojgar Result
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे भारतीय उम्मीदवारों से अनुरोध किया जाता है कि इस एकलव्य स्कूल टीजीटी शिक्षक भर्ती 2023 ( Eklavya School TGT Bharti 2023 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, परीक्षा शुल्क इत्यादि) का आधिकारिक भर्ती अधिसूचना के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/ अध्ययन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें।  EMRS भर्ती 2023 की अधिक जानकारी के लिए कृपया, राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति (NESTS) की आधिकारिक वेबसाइट (www.emrs.tribal.gov.in) विजिट करें।

1 thought on “एकलव्य स्कूल टीजीटी भर्ती 2023 – EMRS 6329 टीजीटी शिक्षक एवं हॉस्टल वार्डेन वैकेंसी (Re-Open) हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 19 अक्टूबर 2023”

  1. Good evening Sir /Ma’am, I’m from Dehradun, I’m late to fill the form, will another date given by your side.
    Kindly inform me 🙏thank you

    Reply

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status