यूकेपीएससी ग्रुप सी भर्ती 2023 | UKPSC 645 समूह ‘ग’ वैकेंसी हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 27 अक्टूबर 2023

UKPSC Group C Bharti 2023 – उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने कृषि / उद्यान/ पशुपालन विभागों हेतु समेकित (समूह ‘ग’) परीक्षा-2023 के अन्तर्गत विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया है। आयोग द्वारा यूकेपीएससी ग्रुप सी भर्ती 2023 के लिए योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। इस UKPSC समूह ग भर्ती 2023 के तहत कुल 645 रिक्तियां प्रकाशित की गयीं हैं, जिनमें सहायक कृषि अधिकारी, बागवानी पर्यवेक्षक, बागवानी निरीक्षक एवं अन्य पद शामिल है।

इच्छुक एवं निर्धारित अर्हताधारी अभ्यर्थी इस यूकेपीएससी ग्रुप सी वैकेंसी 2023 के लिए उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (www.ukpsc.gov.in) के माध्यम से 07 से 27 अक्टूबर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस उत्तराखण्ड ग्रुप सी भर्ती 2023 से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।

यूकेपीएससी ग्रुप सी भर्ती 2023 की जानकारी हिंदी में :

  • विभाग का नाम : कृषि / उद्यान/ पशुपालन विभाग।
  • भर्ती आयोग का नाम : उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (UKPSC)।
  • विज्ञापन संख्या : A-2/DR(AHA)/S-1/2023-24.
  • रिक्तियों की कुल संख्या : 645 पद।
  • नौकरी का प्रकार : उत्तराखण्ड सरकारी नौकरी
  • पदों का स्वरूप : समूह ‘ग’ वैकेंसी।
  • आवेदन करने की अवधि : 07 अक्टूबर 2023 से 27 अक्टूबर 2023 तक।
  • आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
  • अधिकृत वेबसाइट : www.psc.uk.gov.in
  • नौकरी का स्थान : उत्तराखण्ड।

पद-वार यूकेपीएससी ग्रुप सी वैकेंसी 2023 विवरण :

पद का नाम रिक्त पद वेतनमान
सहायक कृषि अधिकारी 354 ₹ 25500 – 81100/- (लेवल -4)
उद्यान पर्यवेक्षक 245
उद्यान निरीक्षक 27 ₹ 29200 – 92300/- (लेवल -5)
सहायक मशरूम विकास अधिकारी 03
सहायक प्रशिक्षण अधिकारी वर्ग-2 06
सहायक पौधा संरक्षण अधिकारी 02
चारा सहायक, ग्रुप-2 03
चारा सहायक, ग्रुप-3 05 ₹ 25500 – 81100/- (लेवल -4)
कुल योग 645 पद

UKPSC Group C Bharti 2023 के लिए पात्रता मानदंड :

शैक्षणिक योग्यता : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से जीव विज्ञान/ उद्यान/ कृषि विषय के साथ बी0एस0सी0 उत्तीर्ण होना चाहिए। इसकी स्पष्ट जानकारी के लिए आधिकारिक विज्ञापन देखें।

आयु सीमा (01 जुलाई 2023 को) : उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु 43 वर्ष होनी चाहिए।

राष्ट्रीयता : अभ्यर्थी को भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इस उत्तराखण्ड ग्रुप सी भर्ती 2023 में उक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा (प्रारम्भिक एवं मुख्य परीक्षा) और साक्षात्कार के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : सभी आवेदकों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग) से करना होगा। कैटेगरी वाइज  आवेदन शुल्क निम्न प्रकार है :

कैटेगरी देय शुल्क
GEN, EWS और OBC उम्मीदवारों के लिए : ₹ –/-
उत्तराखंड के SC/ ST उम्मीदवारों के लिए : ₹–/-
दिव्यांग (PH) अभ्यर्थियों के लिए : ₹ –/-
नोट : मा0 आयोग के निर्णय के अनुपालन में सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क एवं प्रोसेसिंग शुल्क में छूट प्रदान की गई है।

UKPSC समूह ग भर्ती 2023 के लिए आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस यूकेपीएससी ग्रुप सी भर्ती 2023 के लिए उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ऑनलाइन आवेदन पोर्टल की अधिकृत वेबसाइट (www.ukpscnet.in) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नलिखित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

UKPSC Group C Recruitment 2023 – महत्वपूर्ण तिथियाँ :

  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भिक तिथि : 07 अक्टूबर 2023.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 27 अक्टूबर 2023.

UKPSC Group C Vacancy 2023 Online Form – उपयोगी लिंक्स :

Important Links Area
अधिकृत विज्ञापन लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप से जुडें Telegram Group
नवीनतम सरकारी भर्ती लिंक Rojgar Result
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : उत्तराखंड कृषि / उद्यान/ पशुपालन में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों जो उत्तराखण्ड के निवासी है से आग्रह किया जाता है कि इस उत्तराखण्ड ग्रुप सी भर्ती 2023 ( UKPSC Group C Bharti 2023 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का अधिकृत विज्ञापन के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/ पुष्टि कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। इस UKPSC भर्ती 2023 की अधिक जानकारी के लिए कृपया, उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग की अधिकृत वेबसाइट (www.psc.uk.gov.in) विजिट करें।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status