बिहार राजस्व कर्मचारी भर्ती 2023 – BSSC 3559 राजस्व कर्मचारी वैकेंसी बहाली हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 11 नवम्बर 2023

Bihar Rajaswa Karamchari Bharti 2023 –बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने राजस्व एंव भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार के अन्तर्गत राजस्व कर्मचारी के पदों पर स्थायी बहाली हेतु विज्ञापन जारी कर दिया है। आयोग (बिहार एसएससी) द्वारा बिहार राजस्व कर्मचारी भर्ती 2023 के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस BSSC राजस्व कर्मचारी भर्ती 2023 के तहत 3559 रिक्तियां अधिसूचित की गयीं है, जिनमें 35 प्रतिशत पद महिला अभ्यर्थियों के आरक्षित है।

इच्छुक एवं आवश्यक अर्हता वाले अभ्यर्थी इस बिहार राजस्व कर्मचारी वैकेंसी 2023 के लिए बीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट (www.onlinebssc.com) के माध्यम से निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस बिहार राजस्व कर्मचारी बहाली 2023 से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।

Bihar Rajaswa Karamchari Vacancy 2023 Latest News in Hindi

ताजा अपडेट 14 अगस्त 2023 को : बिहार सरकार राजस्व एंव भूमि सुधार विभाग में राजस्व कर्मचारी के 3500 स्थायी पदों पर बम्पर बहाली करने जा रही है। समाचार सूत्रों के अनुसार, बिहार समान्य प्रशासन विभाग ने विभागीय प्रस्ताव पर बिहार राजस्व कर्मचारी बहाली 2023 को मंजूरी दे दी है। इसकी अधिक जानकारी के लिए निम्नवत न्यूज़ कटिंग से बिहार राजस्व कर्मचारी वैकेंसी लेटेस्ट न्यूज़ हिंदी में पढ़ें।

बिहार सरकारी नौकरी लेटेस्ट न्यूज़
Source : LiveHindustan.com

बिहार राजस्व कर्मचारी भर्ती 2023 की जानकारी हिंदी में :

  • विभाग का नाम : राजस्व एंव भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार।
  • भर्ती आयोग का नाम : बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC)।
  • विज्ञापन संख्या : 02/2023.
  • रिक्तियों की संख्या : 3559 पद।
  • नौकरी का प्रकार : बिहार सरकारी नौकरी
  • आवेदन करने की अवधि : 27 सितम्बर 2023 से 11 नवम्बर 2023 तक।
  • आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
  • अधिकृत वेबसाइट : www.onlinebssc.com
  • नौकरी का स्थान : बिहार।

बिहार राजस्व कर्मचारी वैकेंसी 2023 विवरण :

पद का नाम रिक्त पद
वेतनमान
राजस्व कर्मचारी 3559 लेवल-2

श्रेणी-वार बिहार राजस्व कर्मचारी रिक्ति विवरण 2023 :

कैटेगरी रिक्त पद महिलाओं हेतु 35 प्रतिशत आरक्षित पद
UR 1637 480
EWS 345 106
BC 419 115
EBC 563 197
SC 438 153
ST 19 04
BC – Female 128
कुल योग 3559 पद 1055 पद

Bihar Rajaswa Karamchari Bharti 2023 के लिए पात्रता मानदंड :

शैक्षणिक अर्हता : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से इण्टरमीडिएट (10 +2) उत्तीर्ण अथवा समकक्ष अर्हता होनी चाहिए। इसकी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी अधिकृत विज्ञापन अवश्य पढ़ें।

आयु सीमा (01 अगस्त 2023 को) : अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 18 एवं अधिकतम उम्र 37 वर्ष होनी चाहिए। इसकी स्पष्ट जानकारी के लिए अभ्यर्थी अधिकृत विज्ञापन अवश्य देखें।

राष्ट्रीयता : अभ्यर्थी भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इस बिहार राजस्व कर्मचारी बहाली 2023 में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा/ व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग) माध्यम से करना होगा। आवेदन हेतु श्रेणी-वार निर्धारित शुल्क निम्नानुसार होगा :

श्रेणी का नाम देय शुल्क
GEN, EWS और OBC उम्मीदवारों के लिए : ₹ 540/-
बिहार राज्य के SC/ ST/ PH एवं सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए : ₹ 135/-

BSSC राजस्व कर्मचारी भर्ती 2023 के लिए आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस बिहार राजस्व कर्मचारी भर्ती 2023 के लिए बिहार कर्मचारी चयन आयोग ऑनलाइन पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट (www.onlinebssc.com) के माध्यम से निम्नलिखित निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

BSSC Rajaswa Karamchari Bharti 2023 – महत्वपूर्ण तिथियाँ :

  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भिक तिथि : 27 सितम्बर 2023.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 11 नवम्बर 2023.
  • ऑनलाइन आवेदन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि : 11 नवम्बर 2023.

Bihar Rajaswa Karamchari Vacancy 2023 Online Form  – महत्वपूर्ण लिंक्स :

Important Links Area
विस्तृत विज्ञापन लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप से जुडें Telegram Group
लेटेस्ट सरकारी भर्ती लिंक Rojgar Result
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : बिहार राजस्व एंव भूमि सुधार विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी पात्र उम्मीदवारों से आग्रह किया जाता है कि इस BSSC राजस्व कर्मचारी भर्ती 2023 ( Bihar Rajaswa Karamchari Bharti 2023 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का विस्तृत भर्ती विज्ञापन के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/ पुष्टि कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। इस BSSC भर्ती 2023 की अधिक जानकारी के लिए बिहार कर्मचारी चयन आयोग ऑनलाइन वेब पोर्टल की अधिकृत वेबसाइट यानि www.bssc.bihar.gov.in विजिट करें।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status