हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 – HPP 1334 कांस्टेबल (पुरुष एवं महिला) वैकेंसी रिक्रूटमेंट हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2021

HP Police Constable Bharti 2021 – हिमाचल प्रदेश पुलिस (HPP) ने गृह विभाग के अंतर्गत कांस्टेबल पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी की है। एचपी पुलिस द्वारा हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 के लिए योग्य पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। इस एचपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 के तहत कुल 1334 रिक्तियां प्रकाशित की गयी हैं, जिनमें 1243 पद कांस्टेबल (GD) तथा 91 पद कांस्टेबल (ड्राइवर) के लिए निर्धारित है।

इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इस हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल रिक्रूटमेंट 2021 के लिए एचपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट (www.hppolice.gov.in) के माध्यम से 01 अक्टूबर 2021 से 31 अक्टूबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस हिमाचल प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती 2021 से सम्बंधित अन्य आवश्यक जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की प्रक्रिया इत्यादि निम्नवत है।

हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 की जानकारी हिंदी में :

  • विभाग का नाम : गृह विभाग, हिमाचल प्रदेश सरकार।
  • विज्ञापन संख्या : निर्दिष्ट नहीं है।
  • रिक्तियों की कुल संख्या : 1334 पद।
  • नौकरी का प्रकार : हिमाचल प्रदेश सरकारी नौकरी
  • आलेख की श्रेणी : पुलिस जॉब्स
  • आवेदन करने की अवधि : 01 अक्टूबर 2021 से 31 अक्टूबर 2021 तक।
  • आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
  • आधिकारिक वेबसाइट : www.hppolice.gov.in
  • नौकरी का स्थान : हिमाचल प्रदेश।

हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल वैकेंसी 2021 विवरण :

पोस्ट का नाम रिक्त पद वेतनमान
कांस्टेबल (GD – पुरुष) 932 ₹ 5910 – 20200/- +ग् रेड पे 1900/-
कांस्टेबल (GD – महिला) 311
कांस्टेबल (चालक) 91
कुल योग 1334 पद

एचपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 के लिए पात्रता मानदंड :

एचपी पुलिस कांस्टेबल जॉब्स के लिए शैक्षणिक योग्यता :

  • कांस्टेबल (GD) पोस्ट के लिए : उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं परीक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • कांस्टेबल (ड्राइवर) पोस्ट के लिए : उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं परीक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण तथा उसके पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।

आयु सीमा (31 अक्टूबर 2021 को) : अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए, जबकि आरक्षित वर्ग को राज्य  नियमानुसार छूट दी जाएगी।

राष्ट्रीयता : अभ्यर्थी को भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इस हिमाचल प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती 2021 में अभ्यर्थियों का चयन शारीरिक मानक, एफिशियेंसी टेस्ट (PET), फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) और लिखित परीक्षा के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : सभी उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन अथवा चालान के माध्यम से करना होगा। कैटेगरी वाइज लागू शुल्क निम्नानुसार होगा :

कैटेगरी लागू शुल्क
सामान्य (GEN) श्रेणी के लिए ₹ 300/-
SC/ ST / OBC/ EWS श्रेणी के लिए ₹ 150/-

हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 हेतु आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एचपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 हेतु हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग की अधिकृत वेबसाइट (www.hppolice.gov.in) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नलिखित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

HP Police Constable Recruitment 2021 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि : 01 अक्टूबर 2021.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 31 अक्टूबर 2021.
  • आवेदन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि : 31 अक्टूबर 2021.

HP Police Constable Vacancy 2021 Online Form – आवश्यक लिंक :

Important Links Area
अधिकृत अधिसूचना लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक न्यू रजिस्ट्रेशन | लॉगिन करें
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें Telegram Group
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए रजिस्टर करें Free Job Alert
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण निर्देश : हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी 12वीं पास उम्मीदवारों से अनुरोध किया जाता है कि इस एचपी पुलिस कांस्टेबल रिक्रूटमेंट 2021 ( HP Police Constable Bharti 2021 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का विभागीय अधिसूचना के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/अध्यन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status