इंडियन बैंक स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2023 – 11 खिलाडी (क्लर्क/ अधिकारी) वैकेंसी हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 05 सितम्बर 2023

Indian Bank Sports Quota Bharti 2023 – इंडियन बैंक ने खेल-कूद कोटा के अन्तर्गत विभिन्न खेल अनुशासन में जेएमजी स्केल में क्लर्क/ अधिकारी के पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया है। बैंक द्वारा इंडियन बैंक स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2023 के लिए योग्य भारतीय नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। इस इंडियन बैंक खेल-कूद कोटा भर्ती 2023 के तहत कुल 11 रिक्तियां अधिसूचित की गयी हैं।

इच्छुक एवं निर्धारित योग्यता वाले अभ्यर्थी इस इंडियन बैंक स्पोर्ट्स कोटा रिक्रूटमेंट 2023 के लिए बैंक की आधिकारिक वेबसाइट (www.indianbank.in) के माध्यम से 22 अगस्त 2023 से 05 सितम्बर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस इंडियन बैंक स्पोर्ट्स कोटा वैकेंसी 2023 से सम्बंधित जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की प्रक्रिया इत्यादि निम्नवत है।

इंडियन बैंक स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2023 की जानकारी हिंदी में :

  • बैंक का नाम : इंडियन बैंक (Indian Bank)।
  • विज्ञापन संख्या : SPRT – 2023
  • रिक्तियों की संख्या : 11 पद।
  • नौकरी का प्रकार : बैंक नौकरी | स्पोर्ट्स कोटा नौकरी
  • आवेदन करने की अवधि : 22 अगस्त 2023 से 05 सितम्बर 2023 तक।
  • आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
  • आधिकारिक वेबसाइट : www.indianbank.in
  • नौकरी का स्थान : ऑल इंडिया।

इंडियन बैंक स्पोर्ट्स कोटा वैकेंसी 2023 विवरण :

पोस्ट का नाम रिक्त पद वेतनमान
अधिकारी 11 ₹ 36000 – 63840/- प्रति माह
क्लर्क ₹ 17000 – 47920/- प्रति माह

अनुशासन-वार इंडियन बैंक खेल-कूद कोटा रिक्ति विवरण :

अनुशासन का नाम रिक्त पद
बास्केट बॉल 3 (पुरुष)
क्रिकेट 2 (पुरुष)
हॉकी 4 (पुरुष)
वॉली बॉल (सेटर, हमलावर या अवरोधक) 2 (पुरुष)
कुल योग 11 पद

Indian Bank Sports Quota Bharti 2023 के लिए पात्रता मानदंड :

शैक्षणिक अर्हता : उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त स्टेट एजुकेशन बोर्ड से 12 वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण तथा सम्बंधित खेल का प्रमाण पत्र होना चाहिए। इसकी अधिक जानकारी हेतु विस्तृत भर्ती विज्ञापन अवश्य देखें।

आयु सीमा (01 जुलाई 2023 को) : अभ्यर्थी की आयु सीमा 18  से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

राष्ट्रीयता : अभ्यर्थी को भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इस इंडियन बैंक स्पोर्ट्स कोटा रिक्रूटमेंट 2023 में अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की स्क्रीनिंग, परीक्षणों में प्रदर्शन और साक्षात्कार के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : सभी आवेदकों को निर्धारित आवेदन शुल्क (नॉन -रिफंडेबल) का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। श्रेण-वार आवेदन शुल्क निम्न प्रकार होगा :

कैटेगरी देय शुल्क
जनरल/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए : ₹ 700/- + GST
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए : ₹ 100/- + GST

इंडियन बैंक खेल-कूद कोटा भर्ती 2023 हेतु आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस इंडियन बैंक स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2023 हेतु इंडियन बैंक की अधिकृत वेबसाइट (www.indianbank.in) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नवत दिनांकों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

Indian Bank Sports Quota Recruitment 2023 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि : 22 अगस्त 2023.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 05 सितम्बर 2023.

Indian Bank Sports Quota Vacancy 2023 Online Form – आवश्यक लिंक्स :

Important Links Area
अधिकृत भर्ती अधिसूचना लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें (Active on 22 Aug 2023)
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें Telegram Group
नवीनतम सरकरी भर्ती लिंक Rojgar Result
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : इंडियन बैंक में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों से अनुरोध किया जाता है कि इस इंडियन बैंक खेल-कूद कोटा भर्ती 2023 ( Indian Bank Sports Quota Bharti 2023 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का उपर्युक्त भर्ती अधिसूचना के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/ अध्ययन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। इस इंडियन बैंक भर्ती 2023 की विस्तृत जानकारी के लिए कृपया, इंडियन बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट (www.indianbank.in) विजिट करें।

One thought on “इंडियन बैंक स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2023 – 11 खिलाडी (क्लर्क/ अधिकारी) वैकेंसी हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 05 सितम्बर 2023

  • August 21, 2023 at 7:08 am
    Permalink

    Sir mai es naukri me apply krna chahta hn

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

DMCA.com Protection Status
Join Telegram Group