आईटीबीपी कांस्टेबल भर्ती 2022 – ITBP 108 कांस्टेबल (पायनियर) वैकेंसी रिक्रूटमेंट हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 17 सितंबर 2022
ITBP Constable Bharti 2022 – इंडो-तिब्बती बॉर्डर पुलिस फोर्स (ITBP) ने ग्रुप ‘C’ के अन्तर्गत कांस्टेबल (पायनियर) के पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी की है। आईटीबीपी भर्ती शाखा द्वारा आईटीबीपी कांस्टेबल भर्ती 2022 हेतु पात्र भारतीय पुरुष नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस ITBP कांस्टेबल भर्ती 2022 के तहत बैकलॉग सहित कुल 108 रिक्तियां अधिसूचित की गयी है।
इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आईटीबीपी कांस्टेबल रिक्रूटमेंट 2022 के लिए आईटीबीपी रिक्रूटमेंट की अधिकृत वेबसाइट (www.recruitment.itbpolice.nic.in) के माध्यम से 19 अगस्त 2022 से 17 सितम्बर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस आईटीबीपी कांस्टेबल (पायनियर) भर्ती 2022 से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जैसे पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आवेदन प्रक्रिया इत्यादि निम्नवत है।
आईटीबीपी कांस्टेबल भर्ती 2022 की जानकारी हिंदी में :
- पुलिस बल का नाम : इंडो-तिब्बती बॉर्डर पुलिस फोर्स (ITBP)।
- विज्ञापन संख्या : निर्दिष्ट नहीं है।
- रिक्तियों की संख्या : 108 पद।
- नौकरी का प्रकार : सेंट्रल गवर्नमेंट जॉब्स | डिफेन्स जॉब्स।
- आवेदन करने की अवधि : 19 अगस्त 2022 से 17 सितम्बर 2022 तक।
- आवेदन करने का तरीका : ऑनलाइन।
- अधिकृत वेबसाइट : www.itbpolice.nic.in
- नौकरी का स्थान : सम्पूर्ण भारत में।
आईटीबीपी कांस्टेबल वैकेंसी 2022 विवरण :
पद का नाम | रिक्त पद | वेतनमान |
कांस्टेबल (कारपेंटर) | 56 | ₹ 21700 – 69100/- (लेवल-3) |
कांस्टेबल (मेसन) | 31 | |
कांस्टेबल (प्लम्बर) | 21 | |
कुल योग | 108 पद |
श्रेणी-वार आईटीबीपी सिपाही रिक्ति विवरण 2022 :
कैटेगरी | कांस्टेबल (कारपेंटर) | कांस्टेबल (मेसन) | कांस्टेबल (प्लम्बर) |
UR | 29 | 17 | 12 |
EWS | 06 | 03 | 02 |
OBC | 06 | 03 | 02 |
SC | 07 | 04 | 02 |
ST | 08 | 04 | 03 |
योग | 56 | 31 | 21 |
ITBP Constable Bharti 2022 के लिए पात्रता मानदंड :
शैक्षिक योग्यता : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण तथा उसके पास मान्यता प्राप्त आईटीआई संस्थान से मेसन/ कारपेंटर/ प्लंबर ट्रेड में में एक वर्ष का सर्टिफिकेट कोर्स होना चाहिए।
आयु सीमा (17 सितम्बर 2022 को) : उम्मीदवार की उम्र 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
राष्ट्रीयता : उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया : इस आईटीबीपी सिपाही भर्ती 2022 में उम्मीदवारों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी), लिखित परीक्षा, ट्रेड टेस्ट और डिटेल्ड मेडिकल एग्जाम (डीएमई)/ रिव्यु मेडिकल एग्जाम (आरएमई) के आधार पर किया जायेगा।
आवेदन शुल्क : सामान्य (जनरल), ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को निर्धारित परीक्षा शुल्क (₹ 100/-) का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। एससी/ एसटी और सभी महिला उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
ITBP कांस्टेबल भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें :
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आईटीबीपी कांस्टेबल भर्ती 2022 हेतु भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल भर्ती शाखा की अधिकृत वेबसाइट (www.recruitment.itbpolice.nic.in) के माध्यम से निम्नवत निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ITBP Constable Pioneer Bharti 2022 – महत्वपूर्ण तिथियां :
- ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ होने की तिथि : 19 अगस्त 2022.
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 17 सितम्बर 2022.
- आवेदन शुल्क के भुगतान करने की अंतिम तिथि : 17 सितम्बर 2022.
ITBP Constable Vacancy 2022 Online Form – आवश्यक लिंक्स :
Important Links Area | |
अधिकृत भर्ती अधिसूचना लिंक | डाउनलोड करें |
ऑनलाइन आवेदन लिंक | रजिस्ट्रेशन | लॉगिन करें |
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप से जुडें | Telegram Channel |
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए गूगल न्यूज़ फॉलो करें | Google News |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | विजिट करें |
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी पात्र भारतीय पुरुष उम्मीदवारों से आग्रह किया जाता है कि इस आईटीबीपी कांस्टेबल भर्ती 2022 ( ITBP Constable Bharti 2022 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का भर्ती अधिसूचना के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/ अध्ययन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। ITBP भर्ती 2022 की अधिक जानकारी के लिए कृपया, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) की अधिकृत वेबसाइट (www.itbpolice.nic.in) विजिट करें।