झारखण्ड बिजली विभाग भर्ती 2023 – JSERC 28 सहायक, लेखापाल, चालक, सुरक्षा प्रहरी एवं अन्य वैकेंसी हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 12 अक्टूबर 2023

Jharkhand Bijli Vibhag Bharti 2023 – झारखण्ड राज्य विद्युत नियामक आयोग (JSERC) ने झारखण्ड बिजली विभाग के अन्तर्गत सहायक, लेखापाल, रोकड़पाल, कंप्यूटर ऑपरेटर, स्वागतक, चालक, सुरक्षा प्रहरी एवं अन्य पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी है। जेएसईआरसी द्वारा झारखण्ड बिजली विभाग भर्ती 2023 के लिए योग्य उम्मीदवारों से विहित प्रपत्र में ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस झारखंड विद्युत विभाग भर्ती 2023 के तहत 28 रिक्तियां प्रकाशित की गयीं है, जिनमें ग्रुप-C एवं ग्रुप-D के निम्नलिखित पद शामिल है।

इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार इस झारखण्ड बिजली विभाग वैकेंसी 2023 के लिए निर्धारित दिनांकों में ऑफलाइन आवेदन कर सकते है। इस झारखण्ड राज्य विद्युत नियामक आयोग भर्ती 2023 से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन शुल्क, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।

झारखण्ड बिजली विभाग भर्ती 2023 की जानकारी हिंदी में :

  • विभाग का नाम : बिजली विभाग, झारखण्ड सरकार।
  • भर्ती आयोग का नाम : झारखण्ड राज्य विद्युत नियामक आयोग (JSERC).
  • विज्ञापन संख्या : स्थापना-293/ 2023.
  • रिक्त पदों की संख्या : 28 पद।
  • नौकरी का प्रकार : झारखण्ड सरकारी नौकरी
  • आवेदन करने की अवधि : 12 सितम्बर 2023 से 10 अक्टूबर 2023 तक।
  • आवेदन का तरीका : ऑफलाइन।
  • आधिकारिक वेबसाइट : www.jserc.org
  • नौकरी का स्थान : राँची, झारखण्ड।

पद-वार झारखण्ड बिजली विभाग वैकेंसी 2023 विवरण :

पद का नाम रिक्त पद वेतनमान
सहायक (Assistant) 03 ₹ 9300 – 34800/- + ग्रेड पे 4200/-
लेखापाल (Accountant) 01
रोकड़पाल (Cashier) 01
सहायक-सह-बेंच क्लर्क 01
क्लर्क-सह-टाइपिस्ट-सह-कंप्यूटर ऑपरेटर 02 ₹ 5200 – 20200/- + ग्रेड पे 2400/-
आशुलिपिक-सह-कंप्यूटर ऑपरेटर 03
स्वागतक (Receptionist) 01
चालक (Driver) 05 ₹ 5200 – 20200/- + ग्रेड पे 1900/-
सुरक्षा प्रहरी (Security Guard) 02
आदेशपाल (Peon) 07 ₹ 5200 – 20200/- + ग्रेड पे 1800/-
सफाईकर्मी (Sweeper) 02
कुल योग 28 पद

Jharkhand Bijli Vibhag Bharti 2023 के लिए पात्रता मानदंड :

झारखण्ड बिजली विभाग नौकरी हेतु शैक्षणिक योग्यता :

  • सहायक/ लेखापाल/ रोकड़पाल/ क्लर्क/ कंप्यूटर ऑपरेटर/ स्वागतक के लिए : अभ्यर्थी को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • चालक, सुरक्षा प्रहरी एवं अन्य पदों के लिए : अभ्यर्थी को किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल/बोर्ड से न्यूनतम 8वीं पास होना चाहिए।
  • इसकी स्पष्ट जानकारी के लिए अधिकृत भर्ती विज्ञापन आवेदन करने से पूर्व अवश्य देखें।

आयु सीमा : आयु सीमा राज्य सरकार के नियमों के अनुसार होगी।

चयन प्रक्रिया : इस झारखण्ड राज्य विद्युत नियामक आयोग भर्ती 2023 में उक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा/ साक्षात्कार, कौशल परीक्षा एवं दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : कोई आवेदन शुल्क नहीं होगा।

झारखंड विद्युत विभाग भर्ती 2023 के लिए आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस झारखण्ड बिजली विभाग भर्ती 2023 के लिए निर्धारित आवेदन प्रारूप को भरकर आवश्यक दस्तावेजों की स्वसत्यापित प्रतिलिपियों को संलग्न कर निम्नलिखित पते पर केवल पंजीकृत/ स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेज सकते है।

आवेदन पत्र भेजने का पता : सचिव, झारखण्ड राज्य विद्युत नियामक आयोग, प्रथम तल, झारखंड राज्य आवास बोर्ड मुख्यालय (पुराना), हरमू हाउसिंग कॉलोनी, रांची-834002.

Jharkhand Vidyut Vibhag Bharti 2023 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • विज्ञापन जारी होने की तिथि : 12 सितम्बर 2023.
  • आवेदन पत्र प्राप्त होने की प्रारम्भिक तिथि : 12 सितम्बर 2023.
  • आवेदन पत्र प्राप्त होने की अंतिम तिथि : 10 अक्टूबर 2023.

Jharkhand Bijli Vibhag Vacancy 2023 – आवश्यक लिंक्स :

Important Links Area
विस्तृत विज्ञापन एवं आवेदन पत्र लिंक डाउनलोड करें
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें Telegram Group
नई सरकारी नौकरी लिंक Rojgar Result
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : झारखण्ड बिजली विभाग में सरकारी नौकरी की खोज कर रहे इच्छुक और अनुभवी उम्मीदवार जो झारखण्ड की मूल निवासी है को सूचित किया जाता है कि इस झारखंड विद्युत विभाग भर्ती 2023 ( Jharkhand Bijli Vibhag Bharti 2023 ) में अप्लाई करने से पूर्व भर्ती से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी (पदों की संख्या, योग्यता एवं अनुभव, मानदेय और अन्य भर्ती शर्ते इत्यादि ) को भलीभांति स्टडी कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। इस JSERC भर्ती 2023 की अधिक जानकारी के लिए सभी अभ्यर्थियों को झारखण्ड राज्य विद्युत नियामक आयोग की अधिकृत वेबसाइट विजिट करने की सलाह दी जाती है।

2 thoughts on “झारखण्ड बिजली विभाग भर्ती 2023 – JSERC 28 सहायक, लेखापाल, चालक, सुरक्षा प्रहरी एवं अन्य वैकेंसी हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 12 अक्टूबर 2023”

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status