झारखण्ड महिला पर्यवेक्षक भर्ती 2023 – JSSC 444 महिला पर्येवेक्षिका (लेडी सुपरवाइजर) वैकेंसी हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 2023

Jharkhand Lady Supervisor Bharti 2023 – झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, राँची के अंतर्गत महिला पर्येवेक्षिका (लेडी सुपरवाइजर) के पदों पर नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी किया है। जेएसएससी द्वारा झारखण्ड महिला पर्यवेक्षक भर्ती 2023 के लिए योग्य भारत के नागरिकों से विहित प्रपत्र में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाते है। इस झारखण्ड लेडी सुपरवाइजर भर्ती 2023 के तहत कुल 444 रिक्तियां अधिसूचित की गयीं है।

इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इस झारखण्ड लेडी सुपरवाइजर वैकेंसी 2023 ( JSSC Mahila Paryavekshak Bharti 2023 ) के लिए झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (www.jssc.nic.in) के माध्यम से निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस JSSC महिला पर्यवेक्षक भर्ती 2023 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्त पद, पात्रता मापदंड, चयन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियाँ, आवेदन प्रक्रिया इत्यादि निम्नवत है।

झारखण्ड महिला पर्यवेक्षक भर्ती 2023 की जानकारी हिंदी में :

  • विभाग का नाम : महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, राँची।
  • भर्ती आयोग का नाम : झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC)।
  • परीक्षा का नाम : झारखण्ड महिला पर्येवेक्षिका प्रतियोगिता परीक्षा-2023।
  • विज्ञापन संख्या : 14/2023.
  • रिक्त पदों की संख्या : 444 पद।
  • नौकरी का प्रकार : झारखण्ड सरकारी नौकरी
  • आवेदन करने की अवधि : 26 सितम्बर 2023 से 25 अक्टूबर 2023 तक।
  • आवेदन की प्रक्रिया : ऑनलाइन।
  • आधिकारिक वेबसाइट : www.jssc.nic.in
  • नौकरी का स्थान : झारखण्ड।

झारखण्ड महिला पर्यवेक्षक वैकेंसी 2023 विवरण :

पद का नाम रिक्त पद वेतनमान
महिला पर्येवेक्षिका (Lady Supervisor) 444 ₹ 35400 – 112400/- (लेवल-06)

कोटि-वार झारखण्ड लेडी सुपरवाइजर वैकेंसी 2023 विवरण :

आरक्षण कोटि रिक्तियां
अनारक्षित 187
अनुसूचित जनजाति 101
अनुसूचित जाति 35
अत्यंत पिछड़ा वर्ग 42
पिछड़ा वर्ग 35
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग 44
कुल योग 444 पद

Jharkhand Lady Supervisor Bharti 2023 के लिए पात्रता मापदंड :

न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता : अभ्यर्थी को सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से समाजशास्त्र/ मनोविज्ञान/ गृह विज्ञान विषय से स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए। इसकी विस्तृत जानकारी के लिए जेएसएससी द्वारा जारी की गयी विवरणिका को आवेदन करने से पूर्व अवश्य पढ़ें।

आयु सीमा : उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।

राष्ट्रीयता : उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इस झारखण्ड लेडी सुपरवाइजर भर्ती 2023 में उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के आधार पर किया जायेगा।

परीक्षा शुल्क : सभी आवेदकों को निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (नेट बैंकिंग, क्रेडिट या डेबिट कार्ड) से करना होगा। श्रेणी-वार देय शुल्क निम्न प्रकार है :

आरक्षण कोटि देय शुल्क
जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए : ₹ 100/-
झारखंड के एससी/एसटी/पीएच वर्ग के उम्मीदवारों के लिए : ₹ 50/-

झारखण्ड लेडी सुपरवाइजर भर्ती 2023 के लिए आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इस झारखण्ड महिला पर्यवेक्षक भर्ती 2023 के लिए झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (www.jssc.nic.in) के माध्यम से या फिर निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नलिखित निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

JSSC Mahila Paryavekshak Bharti 2023 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • विज्ञापन प्रकाशन की तिथि : 09 सितम्बर 2023 .
  • ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ होने की तिथि : 26 सितम्बर 2023.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 25 अक्टूबर 2023.
  • परीक्षा शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि : 27 अक्टूबर 2023.
  • आवेदन की प्रविष्टियों में संशोधन कि अंतिम तिथि : 31 अक्टूबर से 02 नवंबर 2023.

Jharkhand Lady Supervisor Vacancy 2023 Online Form – आवश्यक लिंक्स :

Important Link Area
अधिकृत विज्ञापन लिंक डाउनलोड करें
अधिकृत विवरणिका लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें
सरकारी नौकरी अपडेट हेतु टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें Telegram Channel
नवीनतम सरकारी भर्ती लिंक Rojgar Result
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : झारखण्ड महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग में सरकारी नौकरी की खोज कर रही केवल अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि इस JSSC महिला पर्यवेक्षक भर्ती 2023 ( Jharkhand Lady Supervisor Bharti 2023 ) में अप्लाई करने से पूर्व अभ्यर्थी विस्तृत विज्ञापन (Advt. No. – 14/2023 ) का भलीभांति अवलोकन/ पुष्टि कर लें और विज्ञापन में प्रकाशित नियम व शर्तों के अनुसार ध्यानपूर्वक आवेदन करें। अन्य JSSC भर्ती 2023 की जानकारी के लिए झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग की अधिकृत वेबसाइट (www.jssc.nic.in) विजिट करें।

3 thoughts on “झारखण्ड महिला पर्यवेक्षक भर्ती 2023 – JSSC 444 महिला पर्येवेक्षिका (लेडी सुपरवाइजर) वैकेंसी हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 2023”

  1. सर, इतिहास विषय वाले भी महिला प्रवेक्षक पद के उम्मीदवार होंगे, क्या फार्म भर सकते है या नहीं।

    Reply

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status