झारखण्ड नगर पालिका भर्ती 2023 – JSSC 921 नगरपालिका सेवा संवर्ग वैकेंसी हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 27 जुलाई 2023

Jharkhand Nagar Palika Bharti 2023 – झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने नगर विकास एवं आवास विभाग, राँची के अंतर्गत गार्डेन अधीक्षक, भेटनरी ऑफिसर, सेनेटरी एण्ड फूड इंस्पेक्टर, सेनेटरी सुपरवाईजर, राजस्व निरीक्षक एवं विधि सहायक के रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु भर्ती विज्ञापन जारी किया है। जेएसएससी द्वारा झारखण्ड नगर पालिका भर्ती 2023 के लिए योग्य भारतीय नागरिकों से विहित प्रपत्र में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाते है। इस झारखण्ड नगरपालिका सेवा संवर्ग भर्ती 2023 के तहत कुल 921 रिक्तियां प्रकाशित की गयीं है।

इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इस झारखण्ड नगर पालिका वैकेंसी 2023 के लिए झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (www.jssc.nic.in) के माध्यम से 28 जून 2023 से 27 जुलाई 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस JSSC नगर पालिका भर्ती 2023 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्त पद, पात्रता मापदंड, चयन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियाँ, आवेदन प्रक्रिया इत्यादि निम्नवत है।

झारखण्ड नगर पालिका भर्ती 2023 की जानकारी हिंदी में :

  • विभाग का नाम : नगर विकास एवं आवास विभाग, राँची।
  • भर्ती आयोग का नाम : झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC)।
  • परीक्षा का नाम : झारखण्ड नगरपालिका सेवा संवर्ग संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023।
  • विज्ञापन संख्या : 07/2023.
  • रिक्त पदों कुल की संख्या : 921 पद।
  • नौकरी का प्रकार : झारखण्ड सरकारी नौकरी।
  • आवेदन करने की अवधि : 28 जून 2023 से 27 जुलाई 2023 तक।
  • आवेदन की प्रक्रिया : ऑनलाइन।
  • आधिकारिक वेबसाइट : www.jssc.nic.in
  • नौकरी का स्थान : झारखण्ड।

पद-वार झारखण्ड नगर पालिका वैकेंसी 2023 विवरण :

पद का नाम रिक्त पद वेतनमान
गार्डेन अधीक्षक 12 ₹ 35,400 – 1,12,400/- (लेवल-6)
भेटनरी ऑफिसर 10
विधि सहायक 46 ₹ 29,200 – 92,300/- (लेवल-5)
सेनेटरी एण्ड फूड इंस्पेक्टर 24 ₹ 25,500 – 81,100/- (लेवल-4)
राजस्व निरीक्षक 184
सेनेटरी सुपरवाईजर 645 ₹ 21,700 – 69,100/- (लेवल-3)
कुल योग 921 पद

Jharkhand Nagar Palika Bharti 2023 के लिए पात्रता मापदंड :

झारखण्ड नगर पालिका नौकरी के लिए शैक्षणिक योग्यता :

  • गार्डेन अधीक्षक के लिए : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से कृषि विज्ञान/हार्टिकल्चर/ वानिकी में स्नातक।
  • भेटनरी ऑफिसर के लिए : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से वेटनरी साईंस एण्ड एनिमल हसबेंडरी में स्नातक।
  • सेनेटरी एण्ड फूड इंस्पेक्टर के लिए : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन वाटर सैनिटेशन एण्ड हाईजिन।
  • सेनेटरी सुपरवाईजर के लिए : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन सेनटेरी इंस्पेक्टर।
  • राजस्व निरीक्षक के लिए : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से वाणिज्य/अर्थशास्त्र/गणित/सांख्यिकी में स्नातक।
  • विधि सहायक के लिए : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से विधि में स्नातक।
  • इसकी विस्तृत जानकारी के लिए आवेदन करने से पूर्व आधिकारिक विवरणिका अवश्य देखें।

आयु सीमा : उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए।

राष्ट्रीयता : उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इस JSSC नगर पालिका भर्ती 2023 में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जायेगा।

परीक्षा शुल्क : सभी आवेदकों को निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (नेट बैंकिंग, क्रेडिट या डेबिट कार्ड) से करना होगा। श्रेणी-वार आवेदन शुल्क निम्न प्रकार है :

कैटेगरी आवेदन शुल्क
जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए : ₹ 100/-
झारखंड के एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए : ₹ 50/-

झारखण्ड नगरपालिका सेवा संवर्ग भर्ती 2023 के लिए आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और पात्र उम्मीदवार झारखण्ड नगर पालिका भर्ती 2023 के लिए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (www.jssc.nic.in) के माध्यम से या फिर निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नलिखित निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

JSSC Nagar Palika Bharti 2023 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ होने की तिथि : 28 जून 2023.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 27 जुलाई 2023.
  • परीक्षा शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि : 28 जुलाई 2023.
  • आवेदन की प्रविष्टियों में संशोधन कि अंतिम तिथि : 02 से 04 अगस्त 2023.

Jharkhand Nagar Palika Vacancy 2023 Online Form – आवश्यक लिंक्स :

Important Links Area
अधिकृत विज्ञापन लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए गूगल न्यूज़ फॉलो करें Google News
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें Telegram Channel
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें
नवीनतम सरकारी भर्ती लिंक रोजगार रिजल्ट

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : झारखण्ड नगर विकास एवं आवास विभाग में सरकारी नौकरी की खोज कर रहे पात्र भारतीय नागरिकों को सूचित किया जाता है कि इस झारखण्ड नगरपालिका सेवा संवर्ग भर्ती 2023 ( Jharkhand Nagar Palika Bharti 2023 ) में अप्लाई करने से पूर्व अभ्यर्थी विस्तृत विज्ञापन (Advt. No. – 07/2023) का भलीभांति अवलोकन कर लें और विज्ञापन में प्रकाशित नियम व शर्तों के अनुसार ध्यानपूर्वक आवेदन करें। अन्य JSSC भर्ती 2023 की जानकारी के लिए झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग की अधिकृत वेबसाइट (www.jssc.nic.in) विजिट करें।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status