झारखण्ड पीजीटी शिक्षक भर्ती 2022 – JSSC 3120 स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक (PGT) वैकेंसी रिक्रूटमेंट हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 07 अक्टूबर 2022

Jharkhand PGT Shikshak Bharti 2022 – झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक (PGT) के नियमित एवं बैकलॉग पदों पर नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी किया है। जेएसएससी द्वारा झारखण्ड पीजीटी शिक्षक भर्ती 2022 के लिए योग्य भारतीय नागरिकों से विहित प्रपत्र में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाते है। इस JSSC पीजीटी शिक्षक भर्ती 2022 के तहत कुल 3120 रिक्तियां अधिसूचित की गयीं है, जिनमें 2855 नियमित पद और 265 पद बैकलॉग के शामिल है।

इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार झारखण्ड पीजीटी टीचर रिक्रूटमेंट 2022 के लिए झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (www.jssc.nic.in) के माध्यम से 08 सितम्बर 2022 से 07 अक्टूबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस झारखण्ड पीजीटी टीचर भर्ती 2022 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्त पद, पात्रता मापदंड, चयन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियाँ, आवेदन प्रक्रिया इत्यादि निम्नवत है।

Latest Update : झारखण्ड स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा -2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 अगस्त से 23 सितम्बर 2022 तक सुनिश्चित किया गया था। अपरिहार्य कारणों से ऑनलाइन आवेदन की तिथि में परिवर्तन किया गया है। अधिक जानकरी के लिए निम्नवत आवेदन तिथि परिवर्तन सूचना लिंक पर क्लिक करें।

झारखण्ड पीजीटी शिक्षक भर्ती 2022 की जानकारी हिंदी में :

  • आयोग का नाम : झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC)।
  • परीक्षा का नाम : झारखण्ड स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा-2022।
  • विज्ञापन संख्या : 14/2022 & 15/2022.
  • रिक्त पदों की संख्या : 3120 पद।
  • नौकरी का प्रकार : झारखण्ड सरकारी नौकरी | टीचिंग जॉब्स
  • आवेदन करने की अवधि : 08 सितम्बर 2022 से 07 अक्टूबर 2022 तक।
  • आवेदन की प्रक्रिया : ऑनलाइन।
  • आधिकारिक वेबसाइट : www.jssc.nic.in
  • नौकरी का स्थान : झारखण्ड।

झारखण्ड पीजीटी शिक्षक वैकेंसी 2022 विवरण :

पद का नाम रिक्त पद वेतनमान
पीजीटी शिक्षक – नियमित 2855 ₹ 47,600 – 1,51,100/-(लेवल-8)
पीजीटी शिक्षक – बैकलॉग 265
कुल योग 3120 पद

विषय-वार झारखण्ड पीजीटी टीचर वैकेंसी 2022 विवरण :

विषय का नाम रिक्त पद
पीजीटी रेगुलर पीजीटी रिज़र्व बैकलॉग बैकलॉग रिज़र्व
जीव विज्ञान 218 73 00 00
रसायन विज्ञान 227 75 30 04
भूगोल 164 54 00 00
हिंदी 163 54 00 00
अर्थशास्त्र 167 55 00 00
इतिहास 182 61 00 00
संस्कृत 169 58 18 10
भौतिक विज्ञान 251 85 45 14
गणित 185 63 72 23
कॉमर्स 200 67 17 05
अंग्रेजी 211 73 22 05
योग 2137 718 204 61
कुल योग 3120 पद

Jharkhand PGT Shikshak Bharti 2022 के लिए पात्रता मापदंड :

शैक्षणिक योग्यता : अभ्यर्थी को सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से प्रासंगिक में कम से कम 50  प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर उत्तीर्ण तथा राष्ट्रिय अध्यापक शिक्षा परिषद् से मान्यता प्राप्त संस्थान से शिक्षा में स्नातक (बी. एड.) होना चाहिए। इसकी विस्तृत जानकारी के लिए आवेदन करने से पूर्व आधिकारिक विज्ञापन अवश्य पढ़ें।

आयु सीमा (01 जनवरी 2022 को) : उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। जबकि, अरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में छूट झारखंड सरकार के नियमानुसार दी जाएगी।

राष्ट्रीयता : उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इस झारखण्ड पीजीटी टीचर भर्ती 2022 में उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के आधार पर किया जायेगा।

परीक्षा शुल्क : सभी आवेदकों को निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (नेट बैंकिंग, क्रेडिट या डेबिट कार्ड) से करना होगा। श्रेणी-वार देय शुल्क निम्न प्रकार है :

कैटेगरी देय शुल्क
जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए : ₹ 100/-
झारखंड के एससी/एसटी/पीएच वर्ग के उम्मीदवारों के लिए : ₹ 50/-

JSSC पीजीटी शिक्षक भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और पात्र उम्मीदवार जेएसएससी पीजीटी टीचर भर्ती 2022 के लिए झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (www.jssc.nic.in) के माध्यम से या फिर निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नलिखित निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

JSSC PGT Teacher Bharti 2022 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ होने की तिथि : 08 सितम्बर 2022.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 07 अक्टूबर 2022.
  • परीक्षा शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि : 09 अक्टूबर 2022.
  • आवेदन की प्रविष्टियों में संशोधन कि अंतिम तिथि : 13 से 15 अक्टूबर 2022.

Jharkhand PGT Teacher Vacancy 2022 Online Form – आवश्यक लिंक्स :

Important Links Area
आवेदन तिथि परिवर्तन सूचना लिंक डाउनलोड करें
अधिकृत विज्ञापन डाउनलोड लिंक नियमित | बैकलॉग
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए गूगल न्यूज़ फॉलो करें Google News
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें Telegram Channel
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : झारखण्ड माध्यमिक शिक्षा विभाग में सरकारी नौकरी की खोज कर रहे ग्रेजुएट भारतीय नागरिकों को सूचित किया जाता है कि इस झारखण्ड पीजीटी शिक्षक भर्ती 2022 ( Jharkhand PGT Shikshak Bharti 2022 ) में अप्लाई करने से पूर्व अभ्यर्थी विस्तृत विज्ञापन (Advt. No. – 14/2022 & 15/2022) का भलीभांति अवलोकन कर लें और विज्ञापन में प्रकाशित नियम व शर्तों के अनुसार ध्यानपूर्वक आवेदन करें। अन्य JSSC भर्ती 2022 की जानकारी के लिए झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग की अधिकृत वेबसाइट (www.jssc.nic.in) विजिट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

DMCA.com Protection Status