झारखण्ड पुलिस सिपाही भर्ती 2024 – JSSC 4919 आरक्षी (कांस्टेबल) वैकेंसी हेतु ऑनलाइन आवेदन करें। अंतिम तिथि 21 फरवरी 2024

Jharkhand Police Sipahi Bharti 2024 – झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अंतर्गत आरक्षी (कांस्टेबल) के रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु भर्ती विज्ञापन जारी कर दिया है। जेएसएससी द्वारा झारखण्ड पुलिस सिपाही भर्ती 2024 के लिए योग्य भारतीय नागरिकों से विहित प्रपत्र में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाते है। इस झारखण्ड पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के तहत कुल 4919 रिक्तियां प्रकाशित की गयीं है, जिनमें 3799 पद नियमित तथा 1120 पद बैकलॉग से शामिल है।

इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इस झारखण्ड पुलिस कांस्टेबल वैकेंसी 2024 के लिए झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (www.jssc.nic.in) के माध्यम से 22 जनवरी 2024 से 21 फरवरी 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस JSSC पुलिस आरक्षी भर्ती 2024 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्त पद, पात्रता मापदंड, चयन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियाँ, आवेदन प्रक्रिया इत्यादि निम्नवत है।

झारखण्ड पुलिस सिपाही भर्ती 2024 की जानकारी हिंदी में :

  • विभाग का नाम : गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखण्ड सरकार।
  • भर्ती आयोग का नाम : झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC)।
  • परीक्षा का नाम : झारखण्ड आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा-2023।
  • विज्ञापन संख्या : 17/2023.
  • रिक्त पदों की संख्या : 4919 पद।
  • नौकरी का प्रकार : झारखण्ड सरकारी नौकरी
  • आवेदन करने की अवधि : 22 जनवरी 2024 से 21 फरवरी 2024 तक।
  • आवेदन की प्रक्रिया : ऑनलाइन।
  • आधिकारिक वेबसाइट : www.jssc.nic.in
  • नौकरी का स्थान : झारखण्ड।

झारखण्ड पुलिस सिपाही वैकेंसी 2024 विवरण :

पद का नाम रिक्त पद वेतनमान
आरक्षी (कांस्टेबल) – नियमित 3799 ₹ 21,700 – 69,100/- (लेवल-3)
आरक्षी (कांस्टेबल) – बैकलॉग 1120
कुल योग 4919 पद

Jharkhand Police Sipahi Bharti 2024 के लिए पात्रता मापदंड :

शैक्षणिक योग्यता : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक सस्थान/ शिक्षा बोर्ड से 10 वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

शारीरिक माप : पुलिस सिपाही के लिए अभ्यर्थी की शारीरिक माप निम्न प्रकार से होनी चाहिए :

आरक्षण कोटि ऊंचाई (Hight) सीना (Chest)
अनारक्षित एवं आ. क. वर्ग 160 cm. 81 cm.
ओबीसी 160 cm. 81 cm.
एससी/एसटी 155 cm. 79 cm.
महिला 148 cm. N/A

आयु सीमा : उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। इसकी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी आवेदन करने से पूर्व आधिकारिक विज्ञापन अवश्य पढ़ें।

राष्ट्रीयता : उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इस JSSC पुलिस आरक्षी भर्ती 2024 में उम्मीदवारों का चयन शारीरिक दक्षता परिक्षण, चिकित्सीय जाँच और लिखित परीक्षा के आधार पर किया जायेगा।

परीक्षा शुल्क : सभी आवेदकों को निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (नेट बैंकिंग, क्रेडिट या डेबिट कार्ड) से करना होगा। श्रेणी-वार आवेदन शुल्क निम्न प्रकार है :

कोटि का नाम आवेदन शुल्क
जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए : ₹ 100/-
झारखंड के एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए : ₹ 50/-

JSSC पुलिस आरक्षी भर्ती 2024 के लिए आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और पात्र उम्मीदवार झारखण्ड पुलिस सिपाही भर्ती 2024 के लिए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (www.jssc.nic.in) के माध्यम से या फिर निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नलिखित निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

JSSC Police Sipahi Bharti 2024 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ होने की तिथि : 22 जनवरी 2024.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 21 फरवरी 2024.
  • परीक्षा शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि : 23 फरवरी 2024.
  • आवेदन की प्रविष्टियों में संशोधन की अंतिम तिथि : 26 से 28 फरवरी 2024.

Jharkhand Police Sipahi Vacancy 2024 Online Form – आवश्यक लिंक्स :

Important Links Area
आवेदन तिथि परिवर्तन सूचना लिंक डाउनलोड करें
अधिकृत विज्ञापन लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें Telegram Channel
नवीनतम सरकारी भर्ती लिंक Rojgar Result
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : झारखण्ड गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग में सरकारी नौकरी की खोज कर रहे 10 वीं उत्तीर्ण भारतीय नागरिकों को सूचित किया जाता है कि इस झारखण्ड पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 ( Jharkhand Police Sipahi Bharti 2024 ) में अप्लाई करने से पूर्व अभ्यर्थी विस्तृत विज्ञापन (Advt. No. – 17/2023) का भलीभांति अवलोकन कर लें और विज्ञापन में प्रकाशित नियम व शर्तों के अनुसार ध्यानपूर्वक आवेदन करें। अन्य JSSC भर्ती 2024 की जानकारी के लिए झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग की अधिकृत वेबसाइट (www.jssc.nic.in) विजिट करें।

1 thought on “झारखण्ड पुलिस सिपाही भर्ती 2024 – JSSC 4919 आरक्षी (कांस्टेबल) वैकेंसी हेतु ऑनलाइन आवेदन करें। अंतिम तिथि 21 फरवरी 2024”

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status