झारखण्ड उत्पाद सिपाही भर्ती 2023 – JSSC 583 आबकारी सिपाही वैकेंसी हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 30 जून 2023

Jharkhand Utpad Sipahi Bharti 2023 – झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के अंतर्गत उत्पाद सिपाही (आबकारी सिपाही) के रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु भर्ती विज्ञापन जारी किया है। जेएसएससी द्वारा झारखण्ड उत्पाद सिपाही भर्ती 2023 के लिए योग्य भारतीय नागरिकों से विहित प्रपत्र में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाते है। इस झारखण्ड आबकारी सिपाही भर्ती 2023 के तहत कुल 583 रिक्तियां प्रकाशित की गयीं है।

इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इस झारखण्ड उत्पाद सिपाही वैकेंसी 2023 के लिए झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (www.jssc.nic.in) के माध्यम से 01 जून 2023 से 30 जून 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्त पद, पात्रता मापदंड, चयन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियाँ, आवेदन प्रक्रिया इत्यादि निम्नवत है।

झारखण्ड उत्पाद सिपाही भर्ती 2023 की जानकारी हिंदी में :

  • आयोग का नाम : झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC)।
  • विभाग का नाम : उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, झारखण्ड सरकार।
  • परीक्षा का नाम : झारखण्ड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023।
  • विज्ञापन संख्या : 06/2023.
  • रिक्त पदों की संख्या : 583 पद।
  • नौकरी का प्रकार : झारखण्ड सरकारी नौकरी
  • आवेदन करने की अवधि : 01 जून 2023 से 30 जून 2023 तक।
  • आवेदन की प्रक्रिया : ऑनलाइन।
  • आधिकारिक वेबसाइट : www.jssc.nic.in
  • नौकरी का स्थान : झारखण्ड।

झारखण्ड उत्पाद सिपाही वैकेंसी 2023 विवरण :

पद का नाम रिक्त पद वेतनमान
उत्पाद सिपाही 583 ₹ 19,900 – 63,200/- (लेवल-2)

कोटिवार JSSC उत्पाद सिपाही रिक्ति विवरण :

कोटि का नाम रिक्तियां
UR/ GEN 237
ST 148
SC 57
OBC 50
BC 32
EWS 59
कुल योग 583 पद

Jharkhand Utpad Sipahi Bharti 2023 के लिए पात्रता मापदंड :

शैक्षणिक योग्यता : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक सस्थान/ शिक्षा बोर्ड से मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

आयु सीमा : उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। इसकी विस्तृत जानकारी के लिए आवेदन करने से पूर्व आधिकारिक विज्ञापन अवश्य पढ़ें।

शारीरिक माप : उत्पाद सिपाही के लिए अभ्यर्थी की शारीरिक माप निम्न प्रकार से होनी चाहिए :

आरक्षण कोटि ऊंचाई (Hight) सीना (Chest)
जनरल 160 cm. 81 cm.
ओबीसी 160 cm. 81 cm.
एससी/एसटी 155 cm. 79 cm.
महिला 148 cm. N/A

राष्ट्रीयता : उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इस JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023 में उम्मीदवारों का चयन शारीरिक दक्षता परिक्षण, लिखित परीक्षा और चिकित्सीय जाँच के आधार पर किया जायेगा।

परीक्षा शुल्क : सभी आवेदकों को निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (नेट बैंकिंग, क्रेडिट या डेबिट कार्ड) से करना होगा। श्रेणी-वार आवेदन शुल्क निम्न प्रकार है :

कैटेगरी आवेदन शुल्क
जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए : ₹ 100/-
झारखंड के एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए : ₹ 50/-

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023 के लिए आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और पात्र उम्मीदवार झारखण्ड उत्पाद सिपाही भर्ती 2023 के लिए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (www.jssc.nic.in) के माध्यम से या फिर निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नलिखित निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

JSSC Utpad Sipahi Bharti 2023 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ होने की तिथि : 01 जून 2023.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 30 जून 2023.
  • परीक्षा शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि : 02 जुलाई 2023.
  • आवेदन की प्रविष्टियों में संशोधन कि अंतिम तिथि : 06 से 08 जुलाई 2023.

Jharkhand Utpad Sipahi Vacancy 2023 Online Form – आवश्यक लिंक्स :

Important Links Area
अधिकृत विज्ञापन लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए गूगल न्यूज़ फॉलो करें Google News
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें Telegram Channel
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें
नवीनतम सरकारी भर्ती लिंक रोजगार रिजल्ट

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : झारखण्ड उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग में सरकारी नौकरी की खोज कर रहे 10 वीं उत्तीर्ण भारतीय नागरिकों को सूचित किया जाता है कि इस झारखण्ड आबकारी सिपाही भर्ती 2023 ( Jharkhand Utpad Sipahi Bharti 2023 ) में अप्लाई करने से पूर्व अभ्यर्थी विस्तृत विज्ञापन (Advt. No. – 06/2023) का भलीभांति अवलोकन कर लें और विज्ञापन में प्रकाशित नियम व शर्तों के अनुसार ध्यानपूर्वक आवेदन करें। अन्य JSSC भर्ती 2023 की जानकारी के लिए झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग की अधिकृत वेबसाइट (www.jssc.nic.in) विजिट करें।

2 thoughts on “झारखण्ड उत्पाद सिपाही भर्ती 2023 – JSSC 583 आबकारी सिपाही वैकेंसी हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 30 जून 2023

  • July 11, 2023 at 2:31 pm
    Permalink

    Sir mai Bihar se hun Apply krna chahta hn

    Reply
  • August 5, 2023 at 5:20 am
    Permalink

    Sir Utpad Sipahi ki Exam kb hogi

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

DMCA.com Protection Status
Join Telegram Group