जेके पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2022 – 2700 सिपाही (पुरुष एवं महिला) वैकेंसी रिक्रूटमेंट हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 02 अप्रैल 2022

JK Police Constable Bharti 2022 – जम्मू और कश्मीर पुलिस (JK Police) ने गृह विभाग के अन्तर्गत दो बॉर्डर /महिला बटालियन में कांस्टेबल के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया है। जेके पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा जेके पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2022 के लिए योग्य महिला एवं पुरुष उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस जेके पुलिस सिपाही भर्ती 2022 के तहत कुल 2700 रिक्तियां अधिसूचित की गयीं है, जिनमें 1350 पद कांस्टेबल (पुरुष) तथा 1350 पद कांस्टेबल (महिला) के शामिल है।

इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जेके पुलिस कांस्टेबल रिक्रूटमेंट 2022 हेतु जम्मू और कश्मीर पुलिस की अधिकृत वेबसाइट (www.jkpolice.gov.in) के माध्यम से 04 मार्च 2022 से 02 अप्रैल 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस जम्मू और कश्मीर पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2022 से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, पात्रता मापदंड, चयन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियाँ और आवेदन प्रक्रिया इत्यादि निम्नवत है।

जेके पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2022 की जानकारी हिंदी में :

  • भर्ती बोर्ड का नाम : जम्मू एण्ड कश्मीर पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड (JKPRB)।
  • विभाग का नाम : गृह विभाग, जम्मू और कश्मीर सरकार।
  • विज्ञापन नोटिस संख्या : Pers-Rectt.-A-105/2018/2500-50 || Pers-Rectt.-A-22/2019/2474-99 .
  • रिक्तियों की कुल संख्या : 2700 पोस्ट्स।
  • नौकरी का प्रकार : जम्मू-कश्मीर सरकारी नौकरी
  • आवेदन करने की अवधि : 04 मार्च 2022 से 02 अप्रैल 2022 तक।
  • आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
  • आधिकारिक वेबसाइट : www.jkpolice.gov.in
  • नौकरी का स्थान : जम्मू एण्ड कश्मीर।

जेके पुलिस कांस्टेबल वैकेंसी 2022 विवरण :

पद का नाम रिक्त पद वेतनमान
कांस्टेबल (पुरुष) 1350 ₹ 19,900 – 63,200/- (लेवल -2)
कांस्टेबल (महिला) 1350
कुल योग 2700 पद

जेके पुलिस सिपाही भर्ती 2022 के लिए पात्रता मानदंड :

शैक्षिक अर्हता : उम्मीदवार को किसी भी सरकारी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

आयु सीमा (02 अप्रैल 2022 को) : अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 तथा अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए।

मूल निवासी : अभ्यर्थी को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर का अधिवासी होना चाहिए।

राष्ट्रीयता : उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इस जम्मू और कश्मीर पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2022 में सिपाही पदों पर नियुक्ति हेतु उम्मीदवारों का चयन शारीरिक मानक, शारीरिक मानक परीक्षण (PST), शारीरिक सहनशक्ति परीक्षण (PET) और लिखित परीक्षा के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : सभी आवेदकों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान (₹300/-) ऑनलाइन या कॉमन सर्विस सेंटर या बैंक चालान की सेवाओं का उपयोग करके करना होगा।

जेके पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जेके पुलिस कांस्टेबल रिक्रूटमेंट 2022 हेतु जम्मू-कश्मीर पुलिस की अधिकृत वेबसाइट (www.jkpolice.gov.in) के माध्यम से निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

JK Police Constable Recruitment 2022  –  महत्वपूर्ण तिथियां :

  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि : 04 मार्च 2022.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 02 अप्रैल 2022.

JK Police Constable Vacancy 2022 Online Form – आवश्यक लिंक :

Important Links Area
भर्ती अधिसूचना लिंक डाउनलोड करें
विज्ञापन डाउनलोड लिंक पुरुष || महिला
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें (Active Now)
सरकारी नौकरी अलर्ट के लिए गूगल न्यूज़ फॉलो करें Google News
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ें Telegram Group
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : जम्मू और कश्मीर पुलिस में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी जम्मू और कश्मीर के अधिवासी उम्मीदवारों से आग्रह किया जाता है कि इस जेके पुलिस सिपाही भर्ती 2022 ( JK Police Constable Bharti 2022 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का आधिकारिक विज्ञापन के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/अध्ययन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

DMCA.com Protection Status
Join Telegram Group