जेएसएससी मैट्रिक लेवल भर्ती 2022 – JSSC झारखण्ड मैट्रिक स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (455 वैकेंसी) हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 10 नवम्बर 2022
JSSC Matric Level Bharti 2022 – झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने उद्योग विभाग, झारखण्ड, राँची के अन्तर्गत झारखण्ड मैट्रिक स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2022 (JMLCCE-2022) हेतु भर्ती विज्ञापन जारी किया है। आयोग द्वारा जेएसएससी मैट्रिक लेवल भर्ती 2022 के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस JSSC मैट्रिक स्तर भर्ती 2022 के तहत कुल 455 रिक्तियां अधिसूचित की गयीं हैं, जिनमें 268 पद कीटपालक एवं समकक्ष और 187 पद कुशल शिल्पी एवं समकक्ष शामिल हैं।
इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जेएसएससी मैट्रिक स्तर परीक्षा 2022 हेतु झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग की अधिकृत वेबसाइट (www.jssc.nic.in) के माध्यम से 10 अक्टूबर 2022 से 10 नवम्बर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस JSSC मैट्रिक लेवल भर्ती 2022 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, पात्रता मापदंड, चयन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियाँ, आवेदन प्रक्रिया इत्यादि निम्नवत है।
जेएसएससी मैट्रिक लेवल भर्ती 2022 की जानकारी हिंदी में :
- भर्ती आयोग का नाम : झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC)।
- परीक्षा का नाम : झारखण्ड मैट्रिक स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2022।
- विज्ञापन संख्या : 16/2022.
- रिक्तियों की कुल संख्या : 455 पद।
- नौकरी का प्रकार : झारखण्ड सरकारी नौकरी।
- आवेदन की तिथि : 10 अक्टूबर 2022 से 10 नवम्बर 2022 तक।
- आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
- आधिकारिक वेबसाइट : www.jssc.nic.in
- नौकरी का स्थान : झारखण्ड।
जेएसएससी मैट्रिक लेवल वैकेंसी 2022 विवरण :
पद का नाम | रिक्त पद | वेतनमान |
कीटपालक एवं समकक्ष | 268 | ₹ 18000 – 56900/- (लेवल-1) |
कुशल शिल्पी एवं समकक्ष | 187 | ₹ 19900 – 63200/- (लेवल-2) |
कुल योग | 455 पद |
JSSC मैट्रिक स्तर परीक्षा 2022 के लिए पात्रता मानदंड :
शैक्षिक अर्हता : अभ्यर्थी को झारखण्ड राज्य में अवस्थित मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान से न्यूनतम मैट्रिक/ 10 वीं उत्तीर्ण एवं सम्बंधित क्षेत्र में 01 वर्षीय सर्टिफिकेट कोर्स होना चाहिए। इसकी अधिक जानकारी के लिए अधिकृत विज्ञापन अवश्य देखें।
आयु सीमा (01 अगस्त 2022 को) : अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष तथा अधिकतम उम्र 35 वर्ष (पुरुष के लिए) एवं 38 वर्ष (महिला के लिए) होनी चाहिए।
राष्ट्रीयता : उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया : इस जेएसएससी मैट्रिक लेवल भर्ती 2022 में उक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन ओ.एम.आर. आधारित लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन शुल्क : सभी आवेदकों को निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (नेट बैंकिंग, क्रेडिट या डेबिट कार्ड) से करना होगा। श्रेणी-वार देय शुल्क निम्न प्रकार है :
श्रेणी का नाम | देय शुल्क |
जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए : | ₹ 100/- |
झारखंड के एससी/एसटी/पीएच वर्ग के उम्मीदवारों के लिए : | ₹ 50/- |
JSSC मैट्रिक स्तर भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें :
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जेएसएससी मैट्रिक स्तर परीक्षा 2022 हेतु झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग की अधिकृत वेबसाइट (www.jssc.nic.in) के माध्यम से निम्नलिखित निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
JSSC Matric Level Recruitment 2022 – महत्वपूर्ण तिथियां :
- ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि : 10 अक्टूबर 2022.
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 10 नवम्बर 2022.
- परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 12 नवम्बर 2022.
- ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन करने की तिथि : 16 से 19 नवम्बर 2022.
JSSC Matric Level Exam 2022 Online Form– आवश्यक लिंक्स :
Important Links Area | |
आवेदन दिनांक परिवर्तन नोटिस लिंक | डाउनलोड करें |
अधिकृत विज्ञापन लिंक | डाउनलोड करें |
ऑनलाइन आवेदन लिंक | अप्लाई करें (Active Now) |
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए गूगल न्यूज़ फॉलो करें | Google News |
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें | Telegram Channel |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | विजिट करें |
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : झारखण्ड में विभिन्न सरकारी विभागों के अंतर्गत सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे 10वीं पास उम्मीदवारों से आग्रह किया जाता है कि इस जेएसएससी मैट्रिक लेवल भर्ती 2022 ( JSSC Matric Level Bharti 2022 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का आधिकारिक विज्ञापन के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/ अध्ययन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। अन्य JSSC भर्ती 2022 की जानकारी के लिए विभागीय वेबसाइट (www.jssc.nic.in) विजिट करें।