कानपुर छावनी परिषद भर्ती 2023 | KCB 06 जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, मोटर पंप अटेंडेंट एवं विभिन्न वैकेंसी हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 15 फरवरी 2023

Kanpur Chhawani Parishad Bharti 2023 – छावनी परिषद कानपुर (KCB) ने जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, ड्राफ्ट्समैन, स्टेनो टाइपिस्ट, मोटर पंप अटेंडेंट एवं इलेक्ट्रीशियन पदों पर सीधी भर्ती हेतु सार्वजानिक रोजगार सूचना जारी की है। कानपुर कैंटोनमेंट बोर्ड द्वारा कानपुर छावनी परिषद भर्ती 2023 के लिए पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस कानपुर कैंटोनमेंट बोर्ड भर्ती 2023 के तहत कुल 06 रिक्तियां अधिसूचित की गयीं है।

इच्छुक एवं अपेक्षित अर्हता वाले अभ्यर्थी कानपुर कैंटोनमेंट बोर्ड रिक्रूटमेंट 2023 के लिए कानपुर छावनी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट (www.kanpur.cantt.gov.in) के माध्यम से 16 जनवरी 2023 से 15 फरवरी 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस कानपुर छावनी परिषद वैकेंसी 2023 से सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे जैसे रिक्त पदों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।

कानपुर छावनी परिषद भर्ती 2023 की जानकारी हिंदी में :

  • बोर्ड का नाम : कानपुर छावनी परिषद (KCB)।
  • मंत्रालय का नाम : रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार।
  • विज्ञापन संख्या : उल्लेखित नहीं है।
  • रिक्तियों की कुल संख्या : 06 पोस्ट्स।
  • नौकरी का प्रकार : यूपी सरकारी नौकरी
  • आवेदन करने की अवधि : 16 जनवरी 2023 से 15 फरवरी 2023 तक।
  • आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
  • आधिकारिक वेबसाइट : www.kanpur.cantt.gov.in
  • नौकरी का स्थान : कानपुर, उत्तर प्रदेश।

पद-वार कानपुर छावनी परिषद वैकेंसी 2023 विवरण :

पद का नाम रिक्त पद वेतनमान
जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर 01 ₹ 29,200 – 92,300/- (लेवल-5)
ड्राफ्ट्समैन 01
स्टेनो टाइपिस्ट 01 ₹ 25,500 – 81,100/- (लेवल-4)
मोटर पंप अटेंडेंट 02 ₹ 19,900 – 63,200/- (लेवल-2)
इलेक्ट्रीशियन 01
कुल योग 06 पद 

Kanpur Chhawani Parishad Bharti 2023 के लिए पात्रता मानदंड :

कानपुर छावनी बोर्ड नौकरी के लिए शैक्षणिक अर्हता :

  • जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के लिए : किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से हिंदी एवं अंग्रेजी विषय के साथ मास्टर डिग्री।
  • ड्राफ्ट्समैन के लिए : किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से ड्राफ्ट्समैन सर्टिफिकेट / डिप्लोमा इन आर्किटेक्ट एंड ड्राफ्ट्समैन एवं समकक्ष डिप्लोमा।
  • स्टेनो टाइपिस्ट के लिए : किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12 वीं उत्तीर्ण तथा इंग्लिश और हिंदी में शॉर्टहैण्ड टाइपिंग स्पीड 8 WPM और इंग्लिश और हिंदी में टाइपिंग स्पीड क्रमशः 30 WPM & 25 WPM.
  • मोटर पंप अटेंडेंट के लिए : किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10 वीं उत्तीर्ण तथा इलेक्ट्रीशियन/ नलकूप मैकेनिक ट्रेड में आईटीआई।
  • इलेक्ट्रीशियन के लिए : किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10 वीं उत्तीर्ण तथा इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में आईटीआई।
  • इसकी विस्तृत जानकारी के लिए अधिकृत रोजगार सूचना अवश्य पढ़ें।

आयु सीमा (15 फरवरी 2023 को) : अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु 30/40 वर्ष होनी चाहिए। जबकि अधिकतम उम्र में छूट विज्ञापन के अनुसार होगी।

राष्ट्रीयता : अभ्यर्थी भारत का नागरिक हो।

चयन प्रक्रिया : इस छावनी परिषद कानपुर भर्ती 2023 में उपर्युक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन केवल लिखित परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। श्रेणी-वार आवेदन शुल्क निम्न प्रकार है :

कैटेगरी आवेदन शुल्क
जनरल/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए ₹ 1000/-
एससी/ एसटी/ पीएच और सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए : ₹ 0/-

कानपुर कैंटोनमेंट बोर्ड भर्ती 2023 के लिए आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस कानपुर छावनी परिषद भर्ती 2023 (KCB भर्ती 2023) हेतु छावनी परिषद, कानपुर की अधिकृत वेबसाइट (www.kanpur.cantt.gov.in) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नलिखित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

Kanpur Cantonment Board Bharti 2023 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि : 16 जनवरी 2023.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 15 फरवरी 2023.

Kanpur Chhawani Parishad Vacancy 2023 Online Form – आवश्यक लिंक्स :

Important Links Area
अधिकृत रोजगार सूचना लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें Telegram Channel
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए रजिस्टर करें Free Job Alert Hindi
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : उत्तर प्रदेश कानपुर छावनी परिषद में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों से आग्रह किया जाता है कि इस छावनी परिषद कानपुर भर्ती 2023 ( Kanpur Chhawani Parishad Bharti 2023 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का विभागीय रोजगार सूचना के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/ पुष्टि कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। छावनी परिषद भर्ती 2023 की अधिक जानकारी के लिए कृपया, कानपुर कैंटोनमेंट बोर्ड, उत्तर प्रदेश की अधिकृत वेबसाइट (www.kanpur.cantt.gov.in) विजिट करें।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status