कृषि विज्ञान केंद्र भर्ती 2023 – KVK अटेंडेंट एवं सब्जेक्ट मैटर स्पेशलिस्ट वैकेंसी हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 24 अप्रैल 2023
Krishi Vigyan Kendra Bharti 2023 – कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर), नई दिल्ली द्वारा वित्त पोषित एक परियोजना के तहत अपने राष्ट्रीय बागवानी अनुसंधान और विकास फाउंडेशन (NHRDF) में अटेंडेंट एवं सब्जेक्ट मैटर स्पेशलिस्ट के रिक्त पदों पर संविदा आधारित नियुक्ति/ चयन हेतु विज्ञापन जारी किया है। केवीके द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र भर्ती 2023 के लिए पात्र भारतीय नागरिकों से निर्धारित आवेदन प्रारूप में ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस KVK भर्ती 2023 के तहत कुल 02 रिक्तियां प्रकाशित की गयीं है।
इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी कृषि विज्ञान केंद्र वैकेंसी 2023 के लिए निर्धारित आवेदन प्रारूप में ऑफलाइन माध्यम से 24 अप्रैल 2023 को या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। इस कृषि विज्ञान केंद्र रिक्रूटमेंट 2023 से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।
कृषि विज्ञान केंद्र भर्ती 2023 की जानकारी हिंदी में :
- विभाग का नाम : कृषि विज्ञान केंद्र (KVK)।
- विज्ञापन संख्या : NHRDF/KVK/01/2022-23.
- रिक्त पदों की संख्या : 02 पद।
- नौकरी का प्रकार : कृषि विभाग नौकरी।
- आवेदन का तरीका : ऑफलाइन।
- आवेदन की अंतिम तिथि : 24 अप्रैल 2023.
- आधिकारिक वेबसाइट : www.kvkdelhi.org
- नौकरी का स्थान : नई दिल्ली।
कृषि विज्ञान केंद्र वैकेंसी 2023 विवरण :
पोस्ट का नाम | रिक्त पद | वेतनमान |
अटेंडेंट | 01 | ₹ 18000 – 56900 (लेवल-1) |
सब्जेक्ट मैटर स्पेशलिस्ट | 01 | ₹ 15600 – 39100 + GP ₹ 5400/- |
कुल योग | 02 पद |
Krishi Vigyan Kendra Bharti 2023 के लिए पात्रता मानदंड :
कृषि विज्ञान केंद्र जॉब्स के लिए शैक्षणिक अर्हता :
अटेंडेंट पोस्ट के लिए : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से मैट्रिकुलेशन या समकक्ष परीक्षा या आईटीआई उत्तीर्ण होना चाहिए।
सब्जेक्ट मैटर स्पेशलिस्ट पोस्ट के लिए : अभ्यर्थी के पास अच्छे एकेडेमिक रिकॉर्ड के साथ किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से कृषि मौसम विज्ञान / मौसम विज्ञान / कृषि विज्ञान / कृषि भौतिकी या प्रासंगिक विषय में मास्टर डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
आयु सीमा (24 अप्रैल 2023 को) : उम्मीदवार की अधिकतम आयु 25 वर्ष (अटेंडेंट पद के लिए) / 35 वर्ष (विषय वस्तु विशेषज्ञ पद के लिए ) से अधिक नहीं होनी चाहिए।
राष्ट्रीयता : उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया : इस कृषि विज्ञान केंद्र रिक्रूटमेंट 2023 में उक्त पदों पर उम्मीदवार का चयन शैक्षिक योग्यता, दस्तावेज सत्यापन एवं शॉर्टलिस्टिंग के आधार पर किया जायेगा।
आवेदन शुल्क : सभी आवेदकों को नॉन-रिफंडेबल आवेदन शुल्क (₹ 1000/-) का भुगतान बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से कृषि विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के पक्ष में देय होगा।
KVK भर्ती 2023 हेतु आवेदन कैसे करें :
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस कृषि विज्ञान केंद्र भर्ती 2023 में अप्लाई करने के लिए निर्धारित आवेदन पत्र को पूर्ण विवरण के साथ भरकर रंगीन पासपोर्ट आकार के फोटो, स्वप्रमाणित समस्त शैक्षिक एवं अनुभव प्रमाण पत्रों की छाया प्रतियों को संलग्न कर सम्बंधित पते पर केवल पंजीकृत डाक/ स्पीड पोस्ट के जरिए निम्नवत पते पर भेज सकते हैं। इसकी स्पष्ट जानकारी के लिए अधिकृत भर्ती विज्ञापन को आवेदन करने से पूर्व ध्यानपूर्वक पढ़ें।
आवेदन भेजने का पता : निदेशक, राष्ट्रीय बागवानी अनुसंधान एवं विकास फाउंडेशन, बागवानी भवन, प्लॉट नंबर 47, पंखा रोड, इंस्टीट्यूशनल एरिया, जनकपुरी, नई दिल्ली – 110058.
KVK Bharti 2023 – महत्वपूर्ण तिथियां :
- विज्ञापन जारी होने की तिथि : 31 मार्च 2023.
- आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 24 अप्रैल 2023.
Krishi Vigyan Kendra Vacancy 2023 Application Form – आवश्यक लिंक्स :
Important Links Area | |
विस्तृत भर्ती विज्ञापन लिंक | डाउनलोड करें |
आवेदन पत्र लिंक | डाउनलोड करें |
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए गूगल न्यूज़ फॉलो करें | Google News |
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप से जुडें | Telegram Channel |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | विजिट करें |
नवीनतम सरकारी भर्ती लिंक | Rojgar Result |
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : कृषि विज्ञान केंद्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे निर्धारित योग्यताधारी भारतीय उम्मीदवारों से अनुरोध किया जाता है कि इस कृषि विज्ञान केंद्र भर्ती 2023 ( Krishi Vigyan Kendra Bharti 2023 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, परीक्षा शुल्क इत्यादि) का आधिकारिक विज्ञापन के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/ अध्ययन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। सभी अभ्यर्थियों को KVK भर्ती 2023 की अधिक जानकारी के लिए कृषि विज्ञान केंद्र की अधिकृत वेबसाइट (www.kvkdelhi.org) विजिट करने की सलाह दी जाती है।