एमएनएनआईटी इलाहाबाद भर्ती 2023 – MNNIT 103 गैर-शैक्षणिक (नॉन-टीचिंग) वैकेंसी हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 15 फरवरी 2023

MNNIT Allahabad Bharti 2023 – मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNNIT) इलाहाबाद, प्रयागराज ने अपने विभिन्न विभागों/ संकायों में कर्मचारी संवर्ग के गैर-शैक्षणिक (नॉन-टीचिंग) पदों पर सीधी भर्ती/ प्रतिनियुक्ति/ अनुबंध के आधार पर नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी किया है। संस्थान द्वारा एमएनएनआईटी इलाहाबाद भर्ती 2023 के लिए उपयुक्त भारतीय नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस MNNIT इलाहाबाद नॉन-टीचिंग भर्ती 2023 के तहत 103 रिक्तियां अधिसूचित की गयीं है, जिनमें निम्नलिखित पद शामिल है।

इच्छुक एवं बांछित अर्हताधारी उम्मीदवार इस एमएनएनआईटी इलाहाबाद रिक्रूटमेंट 2023 के लिए मोतीलाल नेहरू नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी इलाहाबाद की अधिकृत वेबसाइट (www.mnnit.ac.in) के माध्यम से 20 जनवरी 2023 से 15 फरवरी 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान इलाहाबाद भर्ती 2023 से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जैसे रिक्तियां, शैक्षिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।

एमएनएनआईटी इलाहाबाद भर्ती 2023 की जानकारी हिंदी में :

  • संस्थान का नाम : मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान इलाहाबाद, प्रयागराज।
  • विज्ञापन संख्या : 02/2023.
  • रिक्त पदों की कुल संख्या : 103 पद।
  • नौकरी का प्रकार : यूपी सरकारी नौकरी
  • आवेदन करने की अवधि : 20 जनवरी से 15 फरवरी 2023 तक।
  • आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
  • आधिकारिक वेबसाइट : www.mnnit.ac.in
  • नौकरी का स्थान : प्रयागराज, उत्तर प्रदेश।

पद-वार एमएनएनआईटी इलाहाबाद वैकेंसी 2023 विवरण :

पद का नाम रिक्त पद वेतनमान
सुपरिन्टेन्डेन्ट 03 पे लेवल – 6
पर्सनल असिस्टेंट 01
सीनियर स्टेनोग्राफर 01 पे लेवल – 5
सीनियर असिस्टेंट 01 पे लेवल – 4
जूनियर असिस्टेंट 04 पे लेवल – 3
ऑफिस अटेंडेंट / लैब अटेंडेंट 21 पे लेवल – 1
फार्मेसिस्ट 02 पे लेवल – 5
टेक्निकल असिस्टेंट 02 पे लेवल – 6
जूनियर इंजीनियर (सिविल/ इलेक्ट्रिकल) 05
एसएएस असिस्टेंट 01
लाइब्रेरी इन्फॉर्मेशन असिस्टेंट 01
सीनियर टेक्नीशियन 15 पे लेवल – 4
टेक्नीशियन 28 पे लेवल – 3
कुल योग 103 पद 

MNNIT Allahabad Bharti 2023 के लिए पात्रता मानदंड :

एमएनएनआईटी इलाहाबाद नॉन-टीचिंग जॉब्स शैक्षणिक योग्यता : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ विश्वविद्यालय/ संस्थान से 12वीं/ डिप्लोमा/ स्नातक उत्तीर्ण  होना चाहिए। पद-वार शैक्षणिक अर्हता के लिए विस्तृत विज्ञापन को आवेदन करने से पूर्व अवश्य पढ़ें।

आयु सीमा (15 फरवरी 2023 को) : अभ्यर्थी की अधिकतम आयु सीमा 27, 30 और 33 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। पद-वार आयु सीमा जानने के लिए अधिकृत भर्ती विज्ञापन अवश्य देखें।

राष्ट्रीयता : उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इस मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान इलाहाबाद भर्ती 2023 में उपरोक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा/ साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। इसकी स्पष्ट जानकारी के लिए विस्तृत विज्ञापन अवश्य देखें।

आवेदन शुल्क : सभी आवेदकों (एससी/एसटी, पीडब्ल्यूडी (दिव्यांग) और महिला को छोड़कर) को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। कैटेगरी वाइज प्रोसेसिंग शुल्क निम्न प्रकार है :

कैटेगरी प्रोसेसिंग शुल्क
जनरल / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए ₹ 500/-
एससी/एसटी, महिला और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के लिए ₹ 00/-

MNNIT इलाहाबाद भर्ती 2023 हेतु आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इस MNNIT इलाहाबाद नॉन-टीचिंग भर्ती 2023 के लिए मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNNIT) इलाहाबाद की आधिकारिक वेबसाइट (www.mnnit.ac.in) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नवत तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

MNNIT Allahabad Non-Teaching Bharti 2023 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • विज्ञापन प्रकाशित होने की तिथि : 19 जनवरी 2023.
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि : 20 जनवरी 2023.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 15 फरवरी 2023.
  • प्रोसेसिंग शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 15 फरवरी 2023.

MNNIT Allahabad Vacancy 2023 Online Form – आवश्यक लिंक्स :

Important Links Area
अधिकृत विज्ञापन लिंक  डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें
सरकारी रोजगार अपडेट के लिए रजिस्टर करें Free Job Alert
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें Telegram Group
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें
नवीनतम सरकारी भर्ती लिंक RojgarResult

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : मोतीलाल नेहरू नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी इलाहाबाद में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय नागरिकों से आग्रह किया जाता है कि इस एमएनएनआईटी इलाहाबाद भर्ती 2023 ( MNNIT Allahabad Bharti 2023 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का सम्बंधित भर्ती विज्ञापन (Advt. No. – 02/2023) के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/अध्ययन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। कृपया, अधिक जानकारी के लिए MNNIT इलाहाबाद की अधिकृत वेबसाइट (www.mnnit.ac.in) विजिट करें।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status