एमपी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती 2022 – MP NHM 1200 हेल्थ वर्कर (एएनएम) वैकेंसी हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 12 दिसम्बर 2022
MP Mahila Swasthya Karyakarta Bharti 2022 – लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश शासन ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्यप्रदेश के अन्तर्गत महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) के रिक्त पदों पर संविदा आधारित नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी किया है। विभाग द्वारा एमपी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती 2022 के लिए योग्य महिला अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। इस मध्य प्रदेश एएनएम भर्ती 2022 के तहत कुल 1200 रिक्तियां प्रकशित की गयी हैं।
इच्छुक एवं सुयोग्य उम्मीदवार इस एमपी फीमेल हेल्थ वर्कर रिक्रूटमेंट 2022 हेतु एमपी एनएचएम रिक्रूटमेंट की अधिकृत वेबसाइट (www.mpnhm.samshrm.com) के माध्यम से 16 नवम्बर 2022 से 12 दिसम्बर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस मध्यप्रदेश महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती 2022 से सम्बंधित संक्षिप्त जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि नीचे आलेख में दी गयी हैं।
एमपी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती 2022 की जानकारी हिंदी में :
- विभाग का नाम : लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश शासन।
- मिशन का नाम : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्यप्रदेश।
- विज्ञापन क्रमांक : NHM/ANM/2022.
- रिक्त पदों की संख्या : 1200 पोस्ट्स।
- नौकरी का प्रकार : मध्यप्रदेश सरकारी नौकरी।
- आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
- आवेदन करने की तिथि : 16 नवम्बर 2022 से 12 दिसम्बर 2022 तक।
- ऑफिसियल वेबसाइट : www.nhmmp.gov.in
- नौकरी का स्थान : मध्य प्रदेश।
एमपी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता वैकेंसी 2022 विवरण :
पोस्ट का नाम | रिक्त पद |
मासिक मानदेय |
महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) | 1200 | ₹ 12000/- |
श्रेणी-वार मध्य प्रदेश एएनएम रिक्ति 2022 विवरण :
श्रेणी का नाम | रिक्तियों की संख्या |
GEN | 324 |
EWS | 120 |
OBC | 324 |
SC | 192 |
ST | 240 |
कुल योग | 1200 पद |
यह भी जरूर पढ़ें : एमपी एनएचएम स्टाफ नर्स भर्ती 2022 – 2284 संविदा वैकेंसी हेतु आवेदन करें।
MP Mahila Swasthya Karyakarta Bharti 2022 के लिए पात्रता मानदंड :
शैक्षणिक योग्यता : अभ्यर्थी को बायोलॉजी, केमिस्ट्री तथा फिजिक्स के साथ (10+2 ) शिक्षा पद्धति में 12वीं कक्षा उत्तीर्ण तथा उसके पास म.प्र. सरकार द्वारा संचालित सहायक नर्शिंग मिडवाइफ प्रशिक्षण केंद्र से बहुउद्देशीय कार्यकर्ताओं का द्विवर्षीय प्रशिक्षण पाठ्यक्रम/ डिप्लोमा और मध्यप्रदेश नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसलिंग का वैध पंजीयन होना चाहिए।
आयु सीमा (01 जनवरी 2023 को) : आवेदक की न्यूनतम और अधिकतम आयु 18 से 43 वर्ष के बीच होना चाहिए। हालाँकि, एससी/ एसटी और पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को मध्यप्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार उम्र में छूट प्रदान की जाएगी।
राष्ट्रीयता/ नागरिकता : आवेदक को भारत का नागरिक होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया : इस मध्यप्रदेश महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती 2022 में एएनएम के पदों पर संविदा आधारित नियुक्ति हेतु उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा/ शैक्षिक अर्हता के आधार पर तैयार मेरिट सूचि के आधार पर किया जायेगा। चयन प्रक्रिया की स्पष्ट जानकारी के लिए एमपी एनएचएम की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करें।
आवेदन शुल्क : कोई आवेदन शुल्क देय नहीं है।
मध्य प्रदेश एएनएम भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें :
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस एमपी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती 2022 के लिए एमपी एनएचएम रिक्रूटमेंट वेब पोर्टल (www.mpnhm.samshrm.com) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नलिखित निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
MP Female Health Worker Bharti 2022 – महत्वपूर्ण तिथियां :
- ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि : 16 नवम्बर 2022.
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 12 दिसम्बर 2022.
MP Mahila Swasthya Karyakarta Vacancy 2022 Online Form – आवश्यक लिंक्स :
Important Links Area | |
भर्ती विज्ञापन लिंक | डाउनलोड करें |
ऑनलाइन आवेदन लिंक | अप्लाई करें |
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें | Telegram Channel |
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए रजिस्टर करें | Free Job Alert |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | विजिट करें |
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में संविदा नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों से आग्रह किया जा रहा है कि मध्यप्रदेश महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती 2022 ( MP Mahila Swasthya Karyakarta Bharti 2022 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया इत्यादि) को आधिकारिक विज्ञापन को डाउनलोड कर पूरी डिटेल का सूक्ष्मता एवं गहनता से अवलोकन/ अध्ययन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। अन्य आवश्यक सूचना मध्य प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की वेबसाइट (www.nhmmp.gov.in) के माध्यम से प्राप्त कर सकते है।