मध्यप्रदेश वन विभाग भर्ती 2023 – MPESB 1912 वनरक्षक एवं क्षेत्र रक्षक वैकेंसी हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 08 फरवरी 2023
MP Van Vibhag Bharti 2023 – मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल (MPESB), भोपाल) ने मध्यप्रदेश वन विभाग के अंतर्गत वन रक्षक एवं क्षेत्र रक्षक (कार्यपालिक) के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया है। एमपीईएसबी द्वारा मध्यप्रदेश वन विभाग भर्ती 2023 के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस एमपी वन विभाग भर्ती 2023 के तहत कुल 1912 रिक्तियां अधिसूचित की गयीं है, जिनमें 1772 पद वनरक्षक तथा 140 पद क्षेत्र रक्षक के शामिल है।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस एमपी फॉरेस्ट डिपार्टमेंट रिक्रूटमेंट 2023 के लिए एमपीपीईबी की अधिकृत वेबसाइट (www.peb.mp.gov.in) के माध्यम से 25 जनवरी 2023 से 08 फरवरी 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस मध्य प्रदेश वन विभाग भर्ती 2023 से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।
मध्यप्रदेश वन विभाग भर्ती 2023 की जानकारी हिंदी में :
- विभाग का नाम : वन विभाग, मध्यप्रदेश शासन, भारत।
- परीक्षा आयोजक का नाम : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल (MPESB)।
- परीक्षा का नाम : वन रक्षक एवं क्षेत्र रक्षक भर्ती परीक्षा -2022-23.
- विज्ञापन क्रमांक : उल्लेखित नहीं है।
- रिक्तियों की कुल संख्या : 1912 पद।
- नौकरी का प्रकार : मध्य प्रदेश सरकारी नौकरी।
- आवेदन की तिथि : 25 जनवरी 2023 से 08 फरवरी 2023 तक।
- आवेदन की तरीका : ऑनलाइन।
- आधिकारिक वेबसाइट : www.mpforest.gov.in
- नौकरी का स्थान : मध्य प्रदेश।
मध्यप्रदेश वन विभाग वैकेंसी 2022 विवरण :
पद का नाम | रिक्त पद | वेतनमान |
वनरक्षक (Forest Guard) | 1772 | ₹ 19500 – 62000/- |
क्षेत्र रक्षक (कार्यपालिक) | 140 | |
कुल योग |
1912 पद |
MP Van Rakshak Bharti 2023 के लिए पात्रता मानदंड :
एमपी वन विभाग नौकरी के लिए शैक्षणिक अर्हता :
वन रक्षक/ क्षेत्र रक्षक के लिए : मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल/ मान्यता प्राप्त संस्था से पुरानी पद्धति से हायर सेकेण्डरी अथवा 10+2 प्रणाली से दसवीं (हाई स्कूल) उत्तीर्ण।
आयु सीमा (01 जनवरी 2022 को) : इस मध्य प्रदेश वन विभाग भर्ती 2023 में अप्लाई करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष तथा अधिकतम 33 वर्ष होनी चाहिए।
राष्ट्रीयता : अभ्यर्थी को भारत का नागरिक होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया : इस एमपी फॉरेस्ट डिपार्टमेंट रिक्रूटमेंट 2023 में उपर्युक्त पदों पर नियुक्ति हेतु उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा की मेरिट सूची, शारीरिक क्षमता परिक्षण के आधार पर किया जायेगा।
आवेदन शुल्क : सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। श्रेणी-वार आवेदन शुल्क निम्न प्रकार है :
श्रेणी का नाम | आवेदन शुल्क |
अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए : | ₹ 560/- |
म.प्र. के एससी / एसटी / ओबीसी उम्मीदवारों के लिए : | ₹ 310 |
एमपी ऑनलाइन पोर्टल शुल्क (सभी के लिए) | ₹ 60/- |
एमपी वन विभाग भर्ती 2023 के लिए कैसे आवेदन करें :
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस मध्यप्रदेश वन विभाग भर्ती 2023 के लिए मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल (MPESB) की आधिकारिक वेबसाइट (www.peb.mp.gov.in) पर उपलब्ध अप्लाई लिंक या निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नलिखित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
MP Forest Department Bharti 2023 – महत्वपूर्ण तिथियां :
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की प्रारम्भ तिथि : 25 जनवरी 2023.
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 08 फरवरी 2023.
- आवेदन शुल्क भगतन करने की अंतिम तिथि : 08 फरवरी 2023.
- आवेदन पत्र में संशोधन करने की अंतिम तिथि : 13 फरवरी 2023.
- परीक्षा आयोजन की प्रारम्भ तिथि : 11 मई 2023 से शुरू होंगी।
MP Van Vibhag Vacancy 2023 Online Form – आवश्यक लिंक्स :
Important Links Area | |
विस्तृत भर्ती विज्ञापन लिंक | डाउनलोड करें |
ऑनलाइन आवेदन लिंक | अप्लाई करें |
सिलेबस डाउनलोड लिंक | एमपी फॉरेस्ट गार्ड सिलेबस 2023 |
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए रजिस्टर करें | Free Job Alert |
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ें | Telegram Channel |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | विजिट करें |
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : मध्यप्रदेश वन विभाग में सरकारी नौकरी की खोज कर रहे सभी एमपी के मूल निवासी अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि इस एमपी वन विभाग भर्ती 2023 ( MP Van Vibhag Bharti 2023 ) में अप्लाई करने से पूर्व महत्वपूर्ण जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) की विस्तृत भर्ती विज्ञापन के माध्यम से भलीभांति पुष्टि/ अवलोकन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। इसकी अधिक जानकारी के लिए कृपया, मध्य प्रदेश वन विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट यानि www.mpforest.gov.in को विजिट करें।